होम / बिजनेस / अब इस कंपनी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा रिलायंस
अब इस कंपनी में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगा रिलायंस
रिलायंस ने कहा है कि इस निवेश के जरिए वो उपभोक्ता को और बेहतर उत्पाद मुहैया कराएगी. रिलायंस ने कहा है कि वो लोटस कंपनी की अनुभवी टीम के साथ साझेदारी करने को लेकर बेहद उत्साहित हैं.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
कई कंपनियों का टेकओवर करने के बाद अब रिलायंस एक और कंपनी में अपनी हिस्सेदारी को बढ़ाने जा रहा है. रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट लिमिटेड (RCPL) ने कहा है कि वह लोटस चॉकलेट कंपनी की 51% हिस्सेदारी खरीदेगा. कंपनी ये 1 प्रतिशत हिस्सेदारी ₹74 करोड़ में खरीदेगी. कंपनी ने ये भी कहा है कि वह इस कंपनी के 26% शेयर ओपन ऑफर के जरिए खरीदेगी.
इस अधिग्रहण पर क्या बोली RCPL
रिलायंस रिटेल नहीं के रेगुलेटरी फाइलिंग में कहा है कि RCPL लोटस ग्रुप 6548935 इक्विटी शेयरों को या कहें कंपनी की 51% हिस्सेदारी बनती है उसे ₹74 करोड़ में खरीदेगी. इसके लिए रिलायंस हर शेयर के ₹113 चुकाएगी. RCPL ने अपनी फाइलिंग में ये भी कहा है कि वह लोटस कंपनी के 33,38,673 इक्विटी शेयरों को हासिल करने के लिए लोटस के सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए एक घोषणा करेगा जो सेबी के टेकओवर नियमों के अधीन हैं. ओपन मार्केट के जरिए RCPL 26% इक्विटी शेयर खरीदने जा रहा है.
क्या बोली ईशाा अंबानी
रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने कहा कि RCPL लोटस में जो पैसा निवेश करेगा उसके जरिए उपभोक्ता बाजार में लोटस के विकास और उसके एक्सपेंशन को लेकर और उसके उत्पादों को बेहतर बनाने में काम करेगा. कंपनी कन्फेक्शनरी कोका, चॉकलेट जैसे अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट को मैन्युफैक्चर करती है. रिलायंस की ओर से कहा गया है कि वह लोटस के साथ पार्टनरशिप करने को उत्साहित है, जिसने बहुत तेजी और व्यावसायिक कौशल के माध्यम से एक मजबूत कोको और चॉकलेट डेरिवेटिव व्यवसाय बनाया है. रिलायंस ने यह भी कहा है कि जो लोटस में निवेश किया गया है वह स्वदेशी रूप से विकसित डेली यूज़ के प्रोडक्ट को और बढ़ावा देने की हमारे कमिटमेंट को दर्शाता है.
क्या बोले अभिजीत पाई
वहीं अभिजीत पाई जोकि लोटस के फाउंडर प्रमोटर हैं उन्होंने कहा हम रिलायंस के साथ पार्टनरशिप को लेकर बेहद उत्साहित है. उन्होंने कहा कि हम हमेशा से ही विश्व स्तर पर एक अच्छा कन्फेक्शनरी प्रोडक्ट बनाने को लेकर काम करते रहे हैं, जो कि अपनी श्रेणी में सबसे बेहतर हो. कंपनी ने इसके लिए हमेशा ही अच्छे टैलेंट और बेहतरीन अनुभव वाले लोगों के साथ काम किया है. उन्होंने कहा कि रिलायंस के साथ हमारी ये स्ट्रैटिजिक पार्टनरशिप लोटस को और आगे ले जाने में कामयाब होगी.
रिलायंस को हुआ है बड़ा मुनाफा
रिलायंस रिटेल के कुल मुनाफे में सितंबर के क्वार्टर में 36% की वृद्धि देखी गई है. मुकेश अंबानी के मालिकाना हक वाली इस कंपनी का ग्रॉस क्वार्टरली रेवेन्यू 64920 करोड़ रहा है जो कि पिछले साल से 42% ज्यादा है.
टैग्स