होम / बिजनेस / इन दो कंपनियों में करते हैं काम, तो हो जाएं सावधान; जानें क्या है वजह

इन दो कंपनियों में करते हैं काम, तो हो जाएं सावधान; जानें क्या है वजह

बीते कुछ समय से दुनिया में छंटनी का दौर चल रहा है. अब तक कई बड़ी कंपनियां हजारों कर्मचारियों को नौकरी से बाहर कर चुकी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

अब आर्थिक मंदी की आहट कहें या कुछ और कि छंटनी का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है. ऐसा लग रहा है जैसे एक कंपनी में छंटनी से दूसरी कंपनी को प्रेरणा मिल रही है. ट्विटर, फेसबुक, अमेजन के बाद अब दो और कंपनियां बड़े पैमाने पर अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने जा रही हैं. इसमें पहला नाम है गूगल और दूसरा HP. ऐसे में इन कंपनियों में काम करने वालों को सभी से सावधान हो जाना चाहिए और दूसरे विकल्प तलाशना शुरू कर देना चाहिए. 

गूगल में 6 फीसदी होगी कटौती!
पहले बात करते हैं गूगल की. गूगल की पैरंट कंपनी अल्फाबेट इंक अपनी वर्कफ़ोर्स को 6 फीसदी कम करना चाहती है. कुल मिलाकर कंपनी 10 हजार लोगों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है. कंपनी छंटनी के लिए कमजोर प्रदर्शन को आधार बना रही है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि गूगल ऐसे कर्मचारियों की छुट्टी कर सकती है, जिन्हें सालाना अप्रैजल में लो परफॉर्मेंस रेटिंग मिली है. गूगल ने नया परफॉर्मेंस प्लान लागू किया है. जिससे उसके मैनेजरों को अगले साल की शुरुआत में हजारों ऐसे कर्मियों को चुनने में मदद मिलेगी जिनका प्रदर्शन कमजोर रहा है.

HP में जाएंगी 6,000 नौकरियां! 
वहीं, HP यानी हैवलेट पैकर्ड की बात करें, तो कंपनी छंटनी की तैयारी कर चुकी है. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफ्रैक्चरर HP करीब 6,000 लोगों को निकाल सकती है. यानी कंपनी अपनी वर्कफोर्स में लगभग 12% की कटौती करेगी. फिलहाल HP में 50,000 से ज्यादा कर्मचारी हैं. छंटनी की यह योजना 2025 तक पूरी होगी. कहने का मतलब है कि HP ट्विटर या फेसबुक की तरह एकसाथ कर्मचारियों को नहीं निकालेगी, इसके बजाये धीरे-धीरे उन्हें बाहर करेगी. 

बिक्री में आ रही गिरावट
कोरोना महामारी के दौरान लगभग सभी काम घर (Work From Home) से हो रहे थे, इसलिए PC और लैपटॉप की बिक्री में ज़बरदस्त उछाल देखने को मिला था. हालांकि, अब इसमें कमी देखने को मिली है. शायद यही वजह है कि HP अपनी वर्कफोर्स में कटौती करने जा रही है. एक रिपोर्ट के अनुसार,  HP का चौथी तिमाही में रिवेन्यू साल दर साल 0.8% घटकर 14.80 बिलियन डॉलर हो गया है. पर्सनल सिस्टम सेगमेंट यानी जिसमें PC आते हैं, उसके रिवेन्यु में 13% की गिरावट दर्ज की गई है.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

20 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

20 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

23 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

19 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

20 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

20 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

23 hours ago