होम / बिजनेस / Samsung- Flipkart में और बढ़ी पार्टनरशिप, इतने शहरों में और खुलेंगे सर्विस सेंटर

Samsung- Flipkart में और बढ़ी पार्टनरशिप, इतने शहरों में और खुलेंगे सर्विस सेंटर

हाल में खुले इन सर्विस सेंटर्स के अलावा, जीव्‍स आगामी महीनों में अहमदाबाद तथा सूरत में 3 नए अधिकृत सर्विस सेंटर खोलने की योजना तैयार कर रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मोबाइल सहित कई तरह के इलेक्‍ट्रॉनिक उपकरण बनाने वाली कंपनी Samsung  के अब तक कुछ सर्विस सेंटर चलाने के बाद अब कंपनी, Flipkart को और सर्विस सेंटर की जिम्‍मेदारी देने जा रही है. Flipkart अब कई शहरों में सैमसंग के सर्विस सेंटर का कामकाज देखेगा. कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार इसकी शुरुआत 7 शहरों से होने जा रही है. इन शहरों में कंपनी के ग्राहकों को नई लोकेशन पर आफ्टर-सेल्‍स की सर्विस की सुविधा मिलेगी. 

7 शहरों में शुरू होंगे नए सर्विस सेंटर 
फ्लिपकार्ट की सर्विस आर्म जीव्‍स देशभर के विभिन्‍न शहरों में कई स्‍थानों पर सैमसंग के अधिकृत सर्विस सेंटर खोलने जा रही है. इनमें लखनऊ, गुड़गांव, मुरादाबाद , गाजियाबाद, मुंबई, दुर्ग तथा रायपुर में इन सर्विस सेंटर्स का संचालन जीव्‍स की जिम्‍मेदारी होगा और यहां ग्राहकों तथा कारोबारों के लिए सभी तरह के आफ्टर-सेल्‍स सर्विस सॉल्‍यूशंस उपलब्‍ध कराए जाएंगे. यहां सैमसंग के कहीं से भी खरीदे गए उत्‍पादों के लिए आफ्टर-सेल्‍स सपोर्ट सुविधा उपलब्‍ध होगी.

लंबे समय से साथ काम कर रहे हैं सैमसंग फिलपकार्ट 
जीव्‍स और सैमसंग के बीच काफी समय से तालमेल जारी है. लखनऊ और गुड़गांव में दो अधिकृत सर्विस सेंटर्स के बाद अब जीव्‍स कंपनी के 7 अधिकृत सर्विस सेंटर्स की कमान संभाल रहा है जहां से ग्राहकों के लिए, वारंटी और वारंटी से बाहर हो चुके सैमसंग प्रोडक्‍ट्स के इंस्‍टॉलेशन तथा रिपेयर जैसी आफ्टर-सेल्‍स सेवाएं उपलब्‍ध करायी जाती हैं. इन सेंटर्स से ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं प्रदान करने के लिए यहां तैनात तकनीनिशयनों को सैमसंग द्वारा प्रशिक्षण दिया गया है.

क्‍या बोली जीव्‍स की सीईओ 
इन सर्विस सेंटर्स के बारे में बताते हुए जीव्‍स, फ्लिपकार्ट की सीईओ डॉ निपुण शर्मा ने कहा, जीव्‍स कई नेशनल तथा इंटरनेशनल ब्रैंड्स की सर्विसिंग के अपने लंबे अनुभव की बदौलत, सैमसंग के ग्राहकों के लिए विस्‍तृत आफ्टर सेल्‍स सेवाएं देने के लिए पूरी तरह से उपयुक्‍त है. सैमसंग के इन नए सर्विस सेंटर्स के खुलने से कई तरह के प्रोडक्‍ट्स की बेहतरीन क्‍वालिटी की आफ्टर सेल्‍स सर्विस मुहैया कराने की जीव्‍स की योग्‍यता की एक बार फिर पुष्टि हुई है. इन सर्विस सेंटर्स के साथ, सैमसंग के ग्राहकों की पहुंच अब कुशल प्रोफेशनल्‍स द्वारा उपलब्‍ध करायी जा रही सुगम आफ्टर सेल्‍स सर्विस तक होगी. 

क्‍या करती है जीव्‍स  
जीव्‍स के पास प्रॉपरायटरी सेवाओं तथा पार्टनर नेटवर्कों का एक बड़ा नेटवर्क मौजूद है. जीव्‍स द्वारा 40+ प्रोडक्‍ट कैटेगरीज़ के लिए उपलब्‍ध कराए जाने वाले बिक्री-उपरांत समाधानों/ सेवाओं जैसे कि रिपेयर, मेंटीनेंस, डेमो, इंस्‍टॉलेशन तथा मूल्‍य वर्धित सेवाओं (VAS) के अलावा प्रोटेक्‍शन एवं एक्‍सटैंडेड वारंटी, इनबाउंड, आउटबाउंड  एवं नॉन-वॉयस कस्‍टमर केयर सेवाओं ने इसे आगे बढ़ने में मदद की है. हाल में, जीव्‍स ने ग्राहकों के लिए प्रोडक्‍ट रिपेयर, मेंटीनेंस तथा इंस्‍टॉलेशन सेवाएं उपलब्‍ध कराने के मकसद से अपनी होम प्रोडक्‍ट सेवाएं भी शुरू की हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

सेंसेक्स-निफ्टी में बड़ी गिरावट के बाद आज इन शेयरों में रह सकती है हलचल, जानिए क्यों

बुधवार को बीएसई सेंसेक्स 715.06 अंक यानी 0.92% की गिरावट के साथ 76,755.05 अंक पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 191.45 अंक यानी 0.79% टूटकर 23,996.25 अंक पर बंद हुआ.

5 hours ago

बड़ी खबरें

पेपर लीक पर मोदी सरकार का बड़ा फैसला, दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट-ट्रैक कोर्ट

प्रधानमंत्री ने कहा कि फास्ट-ट्रैक कोर्ट की व्यवस्था लागू करने के लिए संबंधित विभागों और अधिकारियों को सभी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि पेपर लीक जैसे मामलों का जल्द निपटारा हो सके.

2 hours ago

अमेरिका-ईरान तनाव से कच्चे तेल में 2% उछाल, छह हफ्तों के उच्च स्तर पर पहुंची कीमतें

अमेरिकी हमलों और लाल सागर में टैंकरों पर खतरे से बढ़ी आपूर्ति बाधित होने की आशंका, ब्रेंट क्रूड 96 डॉलर प्रति बैरल के पार

1 hour ago

मजबूत घरेलू मांग से अर्थव्यवस्था को सहारा, Q1 में 6.6% तक रह सकती है भारत की GDP ग्रोथ: Icra

ऊर्जा लागत और सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों के बावजूद आर्थिक गतिविधियों में मजबूती, जून में 32 महीने के उच्च स्तर पर पहुंची रफ्तार

2 hours ago

विदेशी निवेशकों का भारत पर फिर बढ़ा भरोसा, मजबूत मांग और FDI-FPI प्रवाह से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा: RBI रिपोर्ट

आरबीआई की ताजा 'स्टेट ऑफ द इकोनॉमी' रिपोर्ट के अनुसार, चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में निर्यात और आयात दोनों में तेज वृद्धि दर्ज की गई, जो भारत के बाह्य व्यापार की मजबूत रफ्तार को दर्शाती है.

4 hours ago

मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव अनुराग जैन को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने नीति आयोग के CEO

1989 बैच के IAS अधिकारी अनुराग जैन ने सड़क परिवहन, उद्योग संवर्धन और प्रधानमंत्री कार्यालय में निभाई हैं अहम जिम्मेदारियां

4 hours ago