✕

होम / बिजनेस / अब एयरपोर्ट ऑपरेटर होंगे सभी सेवाओं के जिम्मेदार, AERA लाएगा नया नियम

अब एयरपोर्ट ऑपरेटर होंगे सभी सेवाओं के जिम्मेदार, AERA लाएगा नया नियम

AERA का यह कदम हवाईअड्डों पर दी जाने वाली सेवाओं की गुणवत्ता को बेहतर बनाने की दिशा में बड़ा बदलाव माना जा रहा है. इससे यात्रियों को अधिक सुविधाजनक अनुभव मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अगर आप भी हवाई यात्रा करते हैं, तो आपके लिए एक अच्छी खबर है. दरअसल, हवाईअड्डों पर दी जाने वाली सभी सेवाओं की जिम्मेदारी अब सीधे एयरपोर्ट ऑपरेटरों पर होगी. इसमें थर्ड-पार्टी सेवा प्रदाताओं जैसे ग्राउंड हैंडलर, कैटरर, रिटेलर, कार्गो एजेंट और कैब ऑपरेटर भी शामिल होंगे. भारतीय विमानपत्तन आर्थिक विनियामक प्राधिकरण (AERA) जल्द ही इसके लिए नया नियम लागू करने जा रहा है. तो चलिए इस नियम के बारे में विस्तार से जानते हैं. 

यात्रियों के हित में नया मॉडल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एईआरए अध्यक्ष एस.के.जी. रहाटे ने हाल ही में हितधारकों के साथ बैठक में बताया है कि नए मसौदा नियमन का मकसद सेवा की गुणवत्ता को हवाईअड्डे पर वसूले जाने वाले शुल्क से जोड़ना है. इन शुल्कों में यूजर डेवलपमेंट फीस और विमान पार्किंग शुल्क शामिल हैं. रहाटे के अनुसार, यात्री के नजरिये से सेवाओं की जिम्मेदारी बंटती नहीं है, बल्कि एयरपोर्ट ही इसका मुख्य केंद्र है.

तय किए गए प्रदर्शन मानक

एईआरए द्वारा तैयार मसौदे में 32 उद्देश्यपूर्ण और 18 अनुभव-आधारित प्रदर्शन मानक शामिल किए गए हैं. इनमें बैगेज डिलीवरी का समय, कतारों की लंबाई, शौचालयों की सफाई और ट्रॉली व व्हीलचेयर जैसी बुनियादी सुविधाओं की उपलब्धता प्रमुख हैं.  तय मानकों को पूरा न करने वाले हवाईअड्डों के शुल्क में कटौती की जाएगी. इसके अलावा बेहतर प्रदर्शन करने वालों को प्रोत्साहन मिलेगा.

जवाबदेही सुनिश्चित करने की कोशिश

रहाटे ने कहा कि हवाईअड्डे एक तरह से "स्वाभाविक एकाधिकार" (Natural Monopoly) की स्थिति में होते हैं, जहां यात्रियों के पास सीमित विकल्प होते हैं. ऐसे में सेवा की गुणवत्ता सुनिश्चित करना जरूरी है. उनका कहना था कि जब यात्री हवाईअड्डे पर आते हैं, तो वे पूरी सेवाओं का अनुभव करके ही राय बनाते हैं. यही कारण है कि ऑपरेटर को सभी सेवाओं की जिम्मेदारी लेनी होगी.

एयरपोर्ट होगा मुख्य केंद्र

बैठक में कुछ ऑपरेटरों ने सवाल उठाया कि उन्हें थर्ड-पार्टी प्रदाताओं की सेवाओं के लिए क्यों जिम्मेदार ठहराया जाए. इस पर रहाटे ने स्पष्ट किया कि यात्री के दृष्टिकोण से एयरपोर्ट ही केंद्रीय सेवा प्रदाता है. उन्होंने कहा, "यात्री को फर्क नहीं पड़ता कि कौन सी सेवा एयरलाइन दे रही है और कौन सी एयरपोर्ट. कमी किसी भी स्तर पर हो, जिम्मेदारी एयरपोर्ट की होगी."

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

5 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

6 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

13 hours ago