होम / बिजनेस / Glenmark Life Sciences के अधिग्रहण से Nirma को कैसे होगा फायदा?
Glenmark Life Sciences के अधिग्रहण से Nirma को कैसे होगा फायदा?
इस समझौते के तहत ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज का हर शेयर 615 रूपए प्रति शेयर के दाम पर खरीदा जाएगा.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
डिटर्जेंट एवं साबुन निर्माता कंपनी निरमा (Nirma) और ग्लेनमार्क फार्मास्युटिकल्स (Glenmark Pharmaceuticals) ने शेयर खरीदने के लिए आपस में एक समझौता किया है. फार्मास्यूटिकल और हेल्थकेयर क्षेत्र, दुनिया में सबसे तेजी से आगे बढ़ते हुए क्षेत्र हैं और इन क्षेत्रों में अपनी मौजूदगी को विस्तृत करने के लिए Nirma द्वारा यह समझौता किया गया है.
क्या है पूरा समझौता?
ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharma) और निरमा के बीच किए गए समझौते के तहत निरमा लिमिटेड (Nirma Limited) ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (Glenmark Life Sciences) के 75% शेयरों को खरीदेगा. इस समझौते के तहत ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज का हर शेयर 615 रूपए प्रति शेयर के दाम पर खरीदा जाएगा और इस हिसाब से इस डील की कीमत लगभग 5,650 करोड़ रुपए तय की गई है. अगर ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के शेयरों की मौजूदा कीमत को देखें तो डील की कुल कीमत में 2% की गिरावट देखने को मिलती है. इस समझौते के तहत इकठ्ठा हुए पैसों का इस्तेमाल ग्लेनमार्क फार्मा द्वारा अपने बकाया को चुकाने के लिए किया जा सकता है. आपको बता दें कि वित्त वर्ष 23 के दौरान कंपनी पर कुल 4,340 करोड़ रुपए बाकी थे.
Nirma को कैसे होगा डील से फायदा?
ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज के अधिग्रहण के साथ निरमा ने API (एक्टिव फार्मास्यूटिकल इन्ग्रेडिएंट) के क्षेत्र में कदम रख लिया है. इतना ही नहीं, इस अधिग्रहण की बदौलत निरमा ने अपने फार्मास्यूटिकल पोर्टफोलियो को भी विस्तृत कर लिया है. निरमा के फार्मास्यूटिकल पोर्टफोलियो में आंखों से संबंधित, पैरेंटल और इंजेक्टेबल्स जैसे उत्पाद शामिल हैं. अपने हेल्थकेयर पोर्टफोलियो में Nirma के पास दो प्रमुख कंपनियां, Aculife Healthcare Private Limited और Stericon Pharma Private Limited शामिल हैं. अब ग्लेनमार्क लाइफ साइंसेज (Glenmark Life Sciences) के अधिग्रहण के बाद निरमा API के क्षेत्र में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करवा चुकी है. अपने असंगठित विकास के लिए निरमा, इंडस्ट्री में मौजूद कई छोटे ब्रैंड्स का अधिग्रहण करके उन्हें एक विशालकाय कॉर्पोरेट इकाई के अंतर्गत इकठ्ठा करेगी और आगे चलकर यह ब्रैंड्स कंपनी को प्रमुख रूप से वैल्यू प्रदान करेंगे.
Glenmark Pharmaceuticals के लिए भी जरूरी है ये डील
ग्लेनमार्क फार्मा (Glenmark Pharmaceuticals) के लिए इस वक्त सबसे जरूरी अपने कर्ज को कम करना है. इस समझौते की बदौलत इकठ्ठा होने वाली राशि का इस्टाल भी ग्लेनमार्क फार्मा द्वारा कर्ज में कमी लाने के लिए ही किया जाएगा. इसके साथ ही कंपनी द्वारा तय किए गए वित्तीय लक्ष्यों को पूरा करने में भी यह डील काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगी. रिसर्च एवं डेवलपमेंट के लिए हर साल ग्लेनमार्क फार्मा द्वारा लगभग 1300-1400 करोड़ रुपयों के बजट का आवंटन किया जाता है. इसके साथ ही Rylatris द्वारा किए गए मुकदमे के तहत कंपनी को अगले 2 सालों में 87.5 मिलियन डॉलर्स का भुगतान भी करना है. इन सभी लक्ष्यों की पूर्ती में निरमा (Nirma) और ग्लेनमार्क फार्मा के बीच तय हुआ ये समझौता, काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.
यह भी पढ़ें: मुंबई को मिला एक और तोहफा, Island City को मिलेगी ट्रैफिक से निजात?
टैग्स