✕

होम / बिजनेस / Nippon India ने मोमेंटम थीम के साथ लॉन्च किया NFO, Invest करने से पहले जान लें पूरी डिटेल

Nippon India ने मोमेंटम थीम के साथ लॉन्च किया NFO, Invest करने से पहले जान लें पूरी डिटेल

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड ने एक स्कीम की लॉन्चिंग की घोषणा की है. इसका नाम निप्पॉन इंडिया एक्टिव मोमेंटम फंड दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड (Nippon India Mutual Funds) ने मोमेंटम थीम पर आधारित एक अनोखे नए फंड की घोषणा की है. ओपन-एंडेड न्यू फंड ऑफर (NFO) को निप्पॉन इंडिया एक्टिव मोमेंटम फंड के नाम से पेश किया गया है. यह एनएफओ निवेश के लिए खुल गया है. इसमें निवेशक आगामी 24 फरवरी तक निवेश कर सकते हैं. इसके बाद आगामी 6 मार्च से यह कंटूनियस सेल और रिपरचेज के लिए खुल जाएगा, हम बता रहे हैं इस फंड के बारे में जरूरी जानकारी.

लॉन्ग टर्म कैपिटल ग्रोथ को बढ़ावा देना स्कीम का मकसद

यह एक ओपन-एंडेड इक्विटी स्कीम है, जिसका मकसद लॉन्ग टर्म कैपिटल ग्रोथ को बढ़ावा देना है. इस इक्विटी फंड में पोर्टफोलियो डायवर्सिफिकेशन के चलते कारोबारी बेहतर परफॉर्मेंस वाले स्टॉक्स पर निवेश कर मुनाफा कमा सकते हैं.  इस NFO में निवेशक न्यूनतम 500 रुपये और उसके बाद 1 रुपये के मल्टीपल में निवेश कर सकते हैं. इस फंड को निफ्टी 500 के मुकाबले टोटल रिटर्न इंडेक्स में बेंचमार्क किया गया है.

'मोमेंटम' फैक्टर पर बेस्ड है यह फंड

निप्पॉन इंडिया एक्टिव मोमेंटम फंड में एक मल्टी फैक्टर क्वॉनटिटेटिव मॉडल का इस्तेमाल किया जाता है, जिसका मकसद बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच संभावित निवेश अवसरों की पहचान करना है. इसके अलावा, यह 'मोमेंटम' फैक्टर पर बेस्ड है, जिसका मतलब समय के साथ किसी शेयर की कीमत एक ही दिशा में बनी रहत सकती है. यानी कि जिन एसेट्स ने अतीत में अच्छा प्रदर्शन किया है उनका परफॉर्मेंस आगे भी बेहतर रह सकता है और जिनका खराब रहा है उनका प्रदर्शन आगे चलकर भी खराब रह सकता है. इसमें ग्रोथ की संभावना अधिक है. 

निवेश के अनुभव को बेहतर बनाता यह फंड

निप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड में चीफ बिजनेस ऑफिसर सौगत चटर्जी ने cnbctv18 से बात करते हुए कहा, ''निप्पॉन इंडिया एक्टिव मोमेंटम फंड मार्केट के उतार-चढ़ाव को कम कम करते हुए निवेश के अनुभव को बेहतर बनाता है. यह कई अन्य रिस्क फैक्टर्स के साथ अल्फा मीट्रिक के इस्तेमाल से बाजार में कुछ अलग लेकर आता है. इसमें यह सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाता है कि निवेशक कम जोखिम के साथ हाई क्वॉलिटी स्टॉक पर निवेश करें.''
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

15 hours ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

15 hours ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

16 hours ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

18 hours ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

16 hours ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.