होम / बिजनेस / G20 Summit: ऐतिहासिक बनी भारत की प्रेसिडेंसी, घोषणापत्र पर सभी हुए राजी!

G20 Summit: ऐतिहासिक बनी भारत की प्रेसिडेंसी, घोषणापत्र पर सभी हुए राजी!

G20 लीडर्स समिट घोषणापत्र पर सभी देशों की सहमती बन गई है और यह टीम की मेहनत और समर्पण से ही संभव हो पाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

देश की राजधानी दिल्ली में इस वक्त G20 समिट (G20 Summit) जारी है और इसी दौरान भारत के एक लिए बहुत ही बडी और अच्छी खबर सामने आ रही है. हाल ही में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जानकारी साझा करते हुए बताया है कि सभी G20 देश, G20 लीडर्स समिट घोषणापत्र को लेकर आपस में सहमती पर पहुंच चुके हैं और साथ ही इस घोषणापत्र को अपनाए जाने की घोषणा भी हो चुकी है. 

प्रधानमंत्री ने दी जानकारी
प्रधानमंत्री ने इस बारे में जानकारी जानकारी साझा करते हुए कहा कि मेरे पास एक शुभ समाचार है. नई दिल्ली G20 लीडर्स समिट घोषणापत्र पर सभी देशों की सहमती बन गई है और यह हमारी टीम की मेहनत और समर्पण की बदौलत ही संभव हो पाया है. मेरा मत है कि इस घोषणापत्र को अपनाया जाए. मैं इस घोषणापत्र को अपनाए जाने की घोषणा करता हूं. इस अवसर पर मैं अपने शेरपा, मंत्रियों, और उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं जिन्होंने इसे संभव बनाया है. रूस, यूक्रेन आदि मसलों को लेकर जारी बातचीत के बारे में प्रधानमंत्री ने अभी कोई विशेष जानकारी साझा नहीं की है. 

ऐतिहासिक घोषणापत्र
भारत के G20 शेरपा (G20 Sherpa) अमिताभ कांत ने इस मौके पर कहा कि नई दिल्ली लीडर्स घोषणापत्र प्रमुख रूप से पांच लक्ष्यों पर केन्द्रित है. उन्होंने बताया कि यह घोषणापत्र मजबूत, टिकाऊ, संतुलित एवं सबको शामिल करने वाले विकास; सतत एवं सकारात्मक लक्ष्यों के अनुरूप विकास को गति प्रदान करने; बेहतर भविष्य के लिए हरित समझौते; 21वीं सदी के लिए बहुपक्षीय संस्थानों और बहुपक्षता को पुनर्जीवित करने जैसे पांच प्रमुख लक्ष्यों पर केंद्रित है. इस घोषणापत्र के पांच प्रमुख लक्ष्यों को बताने के साथ-साथ G20 शेरपा ने G20 समिट (G20 Summit) के दौरान प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता की भी तारीफ की. उन्होंने कहा सभी भू-राजनैतिक एवं विकासशील मुद्दों पर 100% सहमती की बदौलत यह G20 घोषणापत्र ऐतिहासिक है.

पिछली प्रेसिडेंसियों से 3 गुना ज्यादा काम
इतना ही नहीं, भारत के G20 शेरपा ने यह भी बताया कि नई दिल्ली में आयोजित G20 समिट के दौरान 112 परिणामों और प्रेसीडेंसी डाक्यूमेंट्स के साथ हमने पिछली प्रेसिडेंसियों के मुकाबले मौलिक रूप से लगभग तीन गुना ज्यादा काम किया है. आपको बता दें कि हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो दिवसीय इस बैठक की शुरुआत की थी और सभी सदस्यों को वैश्विक भरोसे में मौजूद कमी को खत्म करने को कहा था.
 
यह भी पढ़ें: G20 Summit: e-Rupee और UPI का इस्तेमाल करेंगे विदेशी मेहमान!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago