✕

होम / बिजनेस / IPO मार्केट में नई हलचल: दो SME कंपनियों की एंट्री, GMP में मजबूती

IPO मार्केट में नई हलचल: दो SME कंपनियों की एंट्री, GMP में मजबूती

Taurian MPS और Karbonsteel Engineering के IPO को मिला जबरदस्त ग्रे मार्केट सपोर्ट, प्रीमियम पर हो सकती है लिस्टिंग

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारतीय प्राइमरी मार्केट में आज यानी 9 सितंबर को दो नई एसएमई कंपनियों टॉरियन एमपीएस (Taurian MPS) और कार्बनस्टील इंजीनियरिंग (Karbonsteel Engineering) ने अपने इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) के जरिए दस्तक दी है. दोनों कंपनियों के IPO को लेकर ग्रे मार्केट में उत्साहजनक संकेत मिल रहे हैं, जिससे लिस्टिंग के पहले ही निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ गई है. मजबूत प्रीमियम के साथ ट्रेड कर रहे इन IPOs से पोजिटिव लिस्टिंग की उम्मीद की जा रही है, हालांकि निवेश से पहले सावधानी बरतना जरूरी है. 

Taurian MPS IPO: ₹42.53 करोड़ का फ्रेश इश्यू

Taurian MPS का IPO पूरी तरह से फ्रेश इश्यू है, जिसका साइज ₹42.53 करोड़ है. इसमें कंपनी 42.53 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी कर रही है, यानी मौजूदा प्रमोटर्स अपनी कोई हिस्सेदारी नहीं बेच रहे हैं. यह IPO आज से 11 सितंबर तक खुला रहेगा. इस इश्यू का प्राइस बैंड ₹162 से ₹170 प्रति शेयर तय किया गया है और एक लॉट में 800 शेयर रखे गए हैं. रिटेल निवेशकों को कम से कम ₹2,73,600 का निवेश करना होगा. कंपनी की लिस्टिंग NSE SME प्लेटफॉर्म पर होगी. ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) की बात करें तो Taurian MPS का IPO आज ₹15 के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है, जिससे इसकी लिस्टिंग लगभग 8.77% के प्रीमियम पर होने की संभावना है.

Karbonsteel Engineering IPO: फ्रेश इश्यू और OFS का मिश्रण

Karbonsteel Engineering का IPO ₹59.30 करोड़ का है, जिसमें फ्रेश इश्यू और ऑफर फॉर सेल (OFS) दोनों शामिल हैं. यह इश्यू भी आज से 11 सितंबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए खुला रहेगा. इस IPO का प्राइस बैंड ₹151 से ₹159 प्रति शेयर है और एक लॉट में 800 शेयर हैं. रिटेल निवेशकों को कम से कम दो लॉट यानी ₹2,54,400 का निवेश करना होगा. इस कंपनी की लिस्टिंग BSE SME प्लेटफॉर्म पर की जाएगी. Karbonsteel Engineering का GMP फिलहाल ₹19 प्रति शेयर पर स्थिर है. हालांकि, यह 1 सितंबर को ₹22 तक पहुंच चुका था, लेकिन तब से इसमें कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है.

निवेशकों के लिए क्या मायने रखता है GMP?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) वह कीमत है जिस पर IPO लिस्टिंग से पहले अनौपचारिक रूप से ट्रेड होता है. दोनों IPO के मजबूत GMP यह संकेत देते हैं कि लिस्टिंग के दिन निवेशकों को अच्छा रिटर्न मिल सकता है. हालांकि, यह सुनिश्चित रिटर्न की गारंटी नहीं है. विशेषज्ञों ने कहा है कि Taurian MPS और Karbonsteel Engineering, दोनों IPO SME सेगमेंट में हैं और शुरुआती संकेतों के मुताबिक इनका बाजार में स्वागत सकारात्मक हो सकता है. लेकिन निवेशकों को यह ध्यान रखना चाहिए कि SME IPOs में जोखिम अपेक्षाकृत अधिक होते हैं, और निवेश से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर ली जानी चाहिए.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

5 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

7 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

5 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

3 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

13 hours ago