✕

होम / बिजनेस / NCLAT के फैसले से Café Coffee Day को मिलेगी राहत?

NCLAT के फैसले से Café Coffee Day को मिलेगी राहत?

NCLT ने आदेश में कहा था कि वह CDGL (कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड) के खिलाफ दिवालियापन की प्रक्रिया की शुरुआत करेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

हाल ही में राष्ट्रीय कंपनी लॉ अपील ट्रिब्यूनल (NCLAT) ने आदेश देते हुए कैफे कॉफी डे (Cafe Coffee Day) के खिलाफ दर्ज की गई CIRP (Corporate Insolvency Resolution Process) को खारिज कर दिया है. आपको बता दें कि कैफे कॉफी डे के खिलाफ NCLT ने आदेश देते हुए CIRP की प्रक्रिया शुरू की थी और NCLAT के आदेश के बाद NCLT का ऑर्डर भी खारिज हो गया है. 

क्या है पूरा मामला?
NCLT के आदेश के खिलाफ NCLAT में अपील दायर की गई थी, NCLT ने अपने आदेश में कहा था कि वह CDGL (कॉफी डे ग्लोबल लिमिटेड) के खिलाफ दिवालियापन की प्रक्रिया की शुरुआत करेगी. आपको बता दें कि CDGL द्वारा पूरे भारत में मशहूर कॉफी चेन, कैफे कॉफी डे (Cafe Coffee Day) चलाई जाती है. CDGL की निलंबित डायरेक्टर मालविका हेगड़े ने CIRP प्रक्रिया शुरू करने के NCLT के आदेश को चुनौती देते हुए NCLAT की चेन्नई बेंच में अपील दर्ज करवाई थी. NCLT की बैंगलोर स्थित बेंच ने हाल ही में इंडसिंड बैंक (Indusind Bank) द्वारा दर्ज की गई दलील पर कार्यवाही करते हुए CDGL के खिलाफ CIRP की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया था. आपको बता दें कि बैंक का दावा था कि कंपनी पर बैंक के 94 करोड़ रुपए बकाया हैं. 

कितनी बड़ी है CDGL? 
इसके NCLT ने कंपनी के बोर्ड को सस्पेंड करते हुए शैलेन्द्र अजमेरा को अंतरिम रिजोल्यूशन प्रोफेशनल के रूप में नियुक्त किया था. CDGL के सस्पेंड हुए बोर्ड पर दिवंगत बिजनेसमैन VG सिद्धार्थ की पत्नी मालविका हेगड़े भी थीं और उन्होंने ही NCLT के आदेश के खिलाफ NCLAT में अपील दायर की. आपको बता दें कि 2022-23 के दौरान CDGL ने कुल 920 करोड़ रुपयों की कमाई की है. और इस दौरान कंपनी ने 67.77 करोड़ रुपयों का नुक्सान भी दर्ज किया था. देश भर के 158 शहरों में CDGL के 495 कैफे हैं और 285 CCD वैल्यू एक्सप्रेस कीओस्क मशीनें भी हैं. इसके साथ-साथ कॉर्पोरेट ऑफिसों और होटलों में कंपनी की 38,810 वेंडिंग मशीनें भी हैं. अपने चेयरमैन VG सिद्धार्थ की मृत्यु के बाद से ही CDGL को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. कंपनी की कोशिश है कि वह किसी भी तरह अपने कर्ज को अदा कर सके.
 

यह भी पढ़ें: भारत में कब और कहां खरीदें iPhone 15, क्या हैं विशेष फीचर्स और कितनी होगी कीमत?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago