✕

होम / बिजनेस / Navi Japan– दक्षिण एशिया से जापान में अध्ययन के लिए एक नया छात्र सेवा ऐप लॉन्च

Navi Japan– दक्षिण एशिया से जापान में अध्ययन के लिए एक नया छात्र सेवा ऐप लॉन्च

नवी-जापान ऐप का लॉन्च भारत और जापान के बीच शैक्षणिक एवं करियर अवसरों को सुलभ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

Sannam S4 समूह का हिस्सा Acumen, टोक्यो विश्वविद्यालय के समर्थन से, जापान सरकार की पहल ‘Study in Japan from South Asia’ के तहत एक नया ऑनलाइन और पर्सनल छात्र सेवा ऐप ‘नवी-जापान’ लॉन्च किया है. इस ऐप का उद्देश्य छात्र गतिशीलता और कौशल विकास के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्यों को प्राप्त करना है. यह कदम भारत और जापान के बीच शैक्षणिक, प्रतिभा और व्यावसायिक संबंधों को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगा, साथ ही जापान की नवाचार और विश्व स्तरीय विशेषज्ञता का लाभ लेकर भारतीय युवाओं के लिए नए करियर अवसर खोलता है.

टोक्यो विश्वविद्यालय के इंडिया ऑफिस की निदेशक और टोक्यो विश्वविद्यालय की कार्यकारी उपाध्यक्ष डॉ. काओरी हयाशी ने कहा, “जापानी विश्वविद्यालय अंग्रेजी में पढ़ाए जाने वाले डिग्री कोर्स सहित विविध शैक्षणिक कार्यक्रम प्रदान करते हैं. मैं चाहती हूँ कि दक्षिण एशिया के और अधिक छात्र यहां आकर विश्व स्तरीय शिक्षा, रोमांचक कैम्पस जीवन, किफायती ट्यूशन और सुरक्षित, स्वागतयोग्य समाज का अनुभव करें. हम Acumen के साथ मिलकर इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए उत्सुक हैं.”

विदेशी शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव के साथ, भारतीय छात्र पारंपरिक देशों से बाहर जाकर नए विकल्पों की तलाश कर रहे हैं, और जापान एक प्रमुख विकल्प के रूप में उभर रहा है. जापान विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय, अत्याधुनिक शोध के अवसर, सांस्कृतिक समृद्धि और अंतरराष्ट्रीय स्नातकों के लिए मजबूत करियर मार्ग प्रदान करता है. नया लॉन्च किया गया ऐप भारत में छात्रों को विश्वसनीय, पारदर्शी जानकारी और संसाधनों तक व्यक्तिगत सहायता के साथ पहुंच प्रदान करेगा, जो उनकी निर्णय लेने और जापान में स्थानांतरण की प्रक्रिया को आसान बनाएगा.

Acumen – Sannam S4 समूह के संस्थापक एवं सीईओ श्री एड्रियन मटन ने ‘नवी-जापान’ लॉन्च पर कहा, “दक्षिण एशिया से जापान में अध्ययन के लिए भारत के साझेदार के रूप में Acumen ने ‘नवी-जापान’ नामक एक समर्पित मोबाइल ऐप और व्यक्तिगत सहायता सेवा लॉन्च की है, जिसे टोक्यो विश्वविद्यालय और भारतीय विश्वविद्यालयों के संघ (AIU) के समर्थन से विकसित किया गया है. लाइव चैट, वीडियो काउंसलिंग और भारत के विभिन्न स्कूल और विश्वविद्यालय परिसरों में स्थानीय जुड़ाव जैसी वास्तविक समय की सहायता सुविधाओं के साथ, नवी-जापान हर छात्र को जापान में अध्ययन के बारे में आत्मविश्वासपूर्ण और सूचित निर्णय लेने में मदद करता है और पूरी यात्रा में व्यक्तिगत समर्थन सुनिश्चित करता है.”

Acumen के एशिया कार्यकारी निदेशक एवं क्षेत्रीय रणनीति प्रमुख श्री सागर बहादुर ने कहा, “नवी-जापान भारतीय छात्रों के लिए जापान को कहीं अधिक सुलभ बनाएगा. ‘Study in Japan from South Asia’ केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता की बात नहीं है – यह छात्रों को नवाचार-आधारित करियर और सांस्कृतिक अनुभव का मार्ग प्रदान करता है. भारत में अंतरराष्ट्रीय शिक्षा का सबसे भरोसेमंद नाम होने के नाते, Acumen नवी-जापान के माध्यम से छात्रों, संस्थानों और नियोक्ताओं के लिए इस यात्रा को सहज बनाने में गर्व महसूस करता है.”

नवी-जापान अब एंड्रॉइड और iOS पर मुफ्त डाउनलोड के लिए उपलब्ध है और अगले 24 महीनों में भारत और दक्षिण एशिया के 1,00,000 से अधिक छात्रों को इस सेवा से जोड़ने का लक्ष्य रखता है. इच्छुक छात्र नवी-जापान ([https://navijapan.ai/](https://navijapan.ai/)) डाउनलोड कर अपनी जापान में अध्ययन यात्रा शुरू कर सकते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

8 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

8 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

14 hours ago