होम / बिजनेस / इस एक Kit से हेल्थकेयर सेक्टर में क्रांति लाएंगे Mukesh Ambani, जानें पूरा प्लान

इस एक Kit से हेल्थकेयर सेक्टर में क्रांति लाएंगे Mukesh Ambani, जानें पूरा प्लान

मोबाइल की दुनिया में क्रांति लाने के बाद अब मुकेश अंबानी की रिलायंस हेल्थकेयर सेक्टर में क्रांति लाने की तैयारी में जुटी है,

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस इंडस्ट्री के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) कुछ ऐसा करने वाले हैं, जिससे हेल्थकेयर सेक्टर में क्रांति आ जाएगी. अंबानी जीनोम टेस्टिंग (Genome Testing) के लिए किट लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं. खास बात ये है कि रिलायंस की ये किट बाजार में पहले से मौजूद किट्स की तुलना में करीब 86 फीसदी सस्ती होगी. इस किट की लॉन्चिंग के साथ ही रिलायंस की जैनेटिक मैपिंग बिजनेस में एंट्री हो जाएगी.

इतनी होगी कीमत
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, रिलायंस ग्रुप भारत के बढ़ते कंज्यूमर मार्केट में 23andMe जैसे अमेरिकी स्टार्टअप्स की अगुवाई में शुरू किए गए हेल्थकेयर के ट्रेंड को और ज्यादा किफायती बनाना चाहता है. स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज प्राइवेट के सीईओ रमेश हरिहरन ने बताया कि एनर्जी से ई-कॉमर्स तक में सक्रिय रिलायंस समूह 12,000 रुपए की जीनोम टेस्टिंग किट के साथ अगले कुछ हफ्तों के भीतर इस क्षेत्र में कदम रख देगा. बता दें कि स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज प्राइवेट ने ही इस प्रोडक्ट को विकसित किया है और रिलायंस इंडस्ट्रीज ने इस बेंगलुरु बेस्ड फर्म को 2021 में खरीदा था. अब रिलायंस की इस कंपनी में 80 फीसदी हिस्सेदारी है.

तैयार होगा बायोलॉजिकल डेटा
स्ट्रैंड लाइफ साइंसेज का दावा है कि रिलायंस की ये किट बाजार में मौजूद किट्स की तुलना में 86% सस्ती होगी. इस किट के जरिए कैंसर, हार्ट अटैक, न्यूरो से जुड़ी बीमारियों के साथ-साथ आनुवांशिक समस्याओं के बारे में किसी व्यक्ति की प्रवृति का पता लगाया जा सकता है. साथ ही इससे पहले से ही पता लग जाता है कि किसी व्यक्ति को कोई बीमारी होने की कितनी संभावना है. एक्सपर्ट्स मानते हैं कि किफायती पर्सनल जीनोम मैपिंग की सुविधा हेल्थकेयर सेक्टर में एक बड़ा कदम है. इससे बायोलॉजिकल डेटा तैयार होगा, इससे दवा के विकास और बीमारियों की रोकथाम में सहायता मिलेगी. 

क्या जीनोम मैपिंग? 
हमारी कोशिकाओं के भीतर आनुवंशिक पदार्थ (Genetic Material) होता है, जिसे हम DNA, RNA कहते हैं. इन सभी पदार्थों को सामूहिक रूप से जीनोम कहा जाता है. एक जीन के स्थान और जीन के बीच की दूरी की पहचान करने के लिए प्रयोग में लाई जाने वाली विभिन्न तकनीकों को ही जीन या जीनोम मैपिंग कहा जाता है. अक्सर जीनोम मैपिंग का इस्तेमाल वैज्ञानिकों द्वारा नए जीन की खोज करने में मददके लिए किया जाता है. जीनोम में एक पीढ़ी के गुणों को दूसरी पीढ़ी में हस्तांतरित करने की भी क्षमता होती है.

जीनोम मैपिंग के फायदे? 
जीनोम मैपिंग से यह पता लगाया जा सकता है कि किसी व्यक्ति को कौनसी बीमारी होने की आशंका है और उसके क्या लक्षण हो सकते हैं. इतना ही नहीं, इससे यह भी पता लगाया जा सकता है कि हमारे देश के लोग अन्य देशों के लोगों से किस प्रकार भिन्न हैं या उनमें कोई समानता है. जीनोम मैपिंग से बीमारियों का समय रहते पता लगाया जा सकता है, इससे उनके सटीक इलाज में मदद मिल सकती है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

11 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

15 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

14 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

11 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

12 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

13 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

20 hours ago