✕

होम / बिजनेस / हेल्थ ड्रिंक मार्केट में मुकेश अंबानी की एंट्री, रिलायंस ने किया बड़ा सौदा

हेल्थ ड्रिंक मार्केट में मुकेश अंबानी की एंट्री, रिलायंस ने किया बड़ा सौदा

मुकेश अंबानी का यह नया निवेश सिर्फ पेय पदार्थों के बाजार में ही नहीं, बल्कि भारत के हेल्थ और वेलनेस सेगमेंट में भी एक बड़ा बदलाव ला सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) की एफएमसीजी यूनिट रिलायंस कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (RCPL) ने हेल्थ और वेलनेस सेक्टर में बड़ा कदम उठाया है. कंपनी ने आयुर्वेदिक और हर्बल बेस्ड ड्रिंक्स बनाने वाली नेचरएज बेवरेजेज के साथ एक जॉइंट वेंचर में बहुलांश हिस्सेदारी खरीद ली है. इस सौदे के बाद RCPL अब तेजी से बढ़ते हर्बल और फंक्शनल ड्रिंक्स मार्केट में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने जा रही है.

हर्बल और नेचुरल ड्रिंक्स से लोगों को मिलेगा हेल्दी विकल्प

RCPL ने अपने बयान में कहा है कि इस साझेदारी का उद्देश्य उपभोक्ताओं को हर्बल, प्राकृतिक और फंक्शनल पेय पदार्थों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराना है. नेचरएज बेवरेजेज एनर्जी, फोकस और डाइजेशन को बेहतर बनाने वाले ड्रिंक्स बनाती है. कंपनी का प्रमुख उत्पाद "शून्य (Shunya)" है, जो एक शुगर-फ्री और कैलोरी-फ्री हर्बल पेय है.

नेचरएज की खासियत: आयुर्वेद और आधुनिकता का मेल

नेचरएज बेवरेजेज की शुरुआत 2018 में सिद्धेश शर्मा ने की थी, जो बैद्यनाथ ग्रुप की तीसरी पीढ़ी के उद्यमी हैं. उनका विजन था कि पारंपरिक भारतीय आयुर्वेद को आधुनिक युवाओं की जीवनशैली के अनुकूल पेय उत्पादों में बदला जाए. शून्य जैसे ड्रिंक्स में अश्वगंधा, ब्राह्मी, खस, कोकम और ग्रीन टी जैसी भारतीय जड़ी-बूटियों का इस्तेमाल होता है, जो ऊर्जा देने के साथ शरीर को फिट रखने में मदद करते हैं.

RCPL के पोर्टफोलियो को मिली नई ताकत

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिलायंस पहले से ही ड्रिंक्स सेगमेंट में कैंपा, सोसियो, स्पिनर और रास्किक जैसे ब्रांड्स के जरिए मौजूद है. लेकिन नेचरएज बेवरेजेज के साथ यह साझेदारी उसे फंक्शनल और हेल्थ ड्रिंक कैटेगरी में भी मजबूती देगी. RCPL का कहना है कि यह डील उसे एक फुल-फ्लेज्ड बेवरेज कंपनी बनने में मदद करेगी.

आने वाले समय में बढ़ेगी प्रतिस्पर्धा

इस कदम को इंडस्ट्री के विशेषज्ञ एक गेम चेंजर मान रहे हैं. हेल्थ और फंक्शनल बेवरेज सेगमेंट आने वाले वर्षों में तेजी से बढ़ने वाला है, और मुकेश अंबानी की यह रणनीतिक चाल रिलायंस को इस क्षेत्र में अग्रणी बना सकती है.

नेचरएज बेवरेजेज के फाउंडर और डायरेक्टर सिद्धेश शर्मा ने कहा, “RCPL के साथ यह साझेदारी दिखाती है कि ग्राहकों के बीच Shunya की लोकप्रियता बढ़ रही है. अब हमारा लक्ष्य इसे पूरे भारत में एक व्यापक ब्रांड के रूप में स्थापित करना है.” उन्होंने कहा कि RCPL के मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के जरिए Shunya को देश के कोने-कोने तक पहुंचाया जाएगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

14 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

16 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

16 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

22 hours ago