होम / बिजनेस / डेटा प्रोटक्‍शन बिल आने के बाद बदल जाएगा मोबाइल एप की सहमति का तरीका

डेटा प्रोटक्‍शन बिल आने के बाद बदल जाएगा मोबाइल एप की सहमति का तरीका

सरकार की कोशिश है कि किसी भी आम आदमी के डेटा का कोई भी कंपनी या संस्‍थान उसका गलत इस्‍तेमाल न करे.अगर वो ऐसा करता है तो उसके खिलाफ सख्‍त कार्रवाई हो सके.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केंद्र सरकार ने डिजिटल डेटा प्रोटक्‍शन बिल पर राय के लिए जनता के सामने रख दिया है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार डेटा प्रोटक्‍शन बिल आने के बाद अलग-अलग ऐप द्वारा ली जाने वाली सहमति का तरीका बदल जाएगा. सरकार इस बिल के पास होने के बाद ऐसे नए तरीकों पर विचार कर रही है, जिसके अनुसार कोई भी मोबाइल एप केवल उतनी ही जानकारी ले सकेगा जितनी उसके एप के लिए जरूरी होगी.


मौजूदा समय में क्‍या है प्रावधान 
मौजूदा समय में हम जब भी कोई एप प्‍ले स्‍टोर से डाउनलोड करते हैं तो ऐसे में उस एप के द्वारा कई तरह की जानकारी मांगी जाती हैं, जिसमें कई बार ऐसा भी होता है कि अगर आप कोई जानकारी नहीं देना चाहते तो वो एप काम नहीं करता है.  ऐसे में मजबूरन उपभोक्‍ता को वो परमिशन ना चाहते हुए भी देनी पड़ती है.  ऐसे में अब सरकार ने सरकार ने अब प्रावधान कर दिया है कि अगर कोई भी मोबाइल एप जरूरत से ज्‍यादा डेटा की मांग करते है तो उनके खिलाफ कार्रवाई हो सकेगी. सरकार उनके द्वारा ली जाने वाली सहमति के तरीकों को बदलने पर भी विचार कर रही है। ऐसे तरीकों को लाने पर विचार किया जा रहा है जो आसान हो.  


माता-पिता की सहमति का फार्मेट होगा तय 
सरकार ने इस डेटा प्रोटेक्‍शन बिल में ये प्रावधान किया है कि अगर किसी भी बच्‍चे की जानकारी लेने से पहले उसके माता पिता की सहमति होना आवश्‍यक है.  लेकिन इस प्रावधान में सबसे बड़ा सवाल ये है कि आखिर ये कैसे तय होगा कि जो परमिशन दी गई है उसमें माता पिता की सहमति शामिल है.  ऐसे मे सूत्र ये भी बता रहे हैं सहमति देने का तरीका क्‍या होगा इसका फॉरमेट बिल आने के बाद तय किया जाएगा.


बढ़ाई भी जा सकती है जुर्माने की राशि 
डेटा प्रोटेक्‍शन बिल के जरिए सरकार ने अलग अलग तरह के डेटा की गोपनीयता का उल्‍लंघन करने पर अलग अलग किस्‍म की जुर्माने का प्रावधान किया गया है.  लेकिन सूत्रों का कहना है कि सरकार आने वाने दिनों में अगर जरूरत महसूस हुई तो इस जुर्माने की राशि को मौजूदा 250 करोड़ से 500 करोड़ तक जो तय की गई है उसे और बढ़ाया जा सकता है.  इस जुर्माने के जरिए सरकार का मकसद है कि किसी भी स्थिति में डेटा का प्रोटेक्‍शन किया जाए,  जिससे आम आदमी के गोपनीय डेटा की रक्षा कर सके.  


मोबाइल नंबर से नहीं किया जा सकता गलत इस्‍तेमाल 
मौजूदा समय में अगर आप किसी रेस्‍टोरेंट या खाने की साइड से या शॉपिंग ब्रांड से शॉपिंग करते हैं तो उसे आप अपना मोबाइल नंबर देते हैं.  अभी ये होता है कि जैसे ही आप उसे अपना नंबर देते हैं आने वाले दिनों में आपके मोबाइल पर वहां से अलग अलग तरह के मार्केटिंग मैसेज आने शुरू हो जाते हैं. जो कई बार इतने ज्‍यादा होते हैं कि आम आदमी परेशान हो जाता है. इस बिल के आने के बाद वो सब भी डेटा प्रोटेक्‍शन में आएगा. ऐसा करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी.


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

22 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

23 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

22 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

23 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

22 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago