होम / बिजनेस / अमेरिका में वेंचर कैपिटल फंडिंग में जबरदस्त उछाल, जनवरी-जुलाई 2025 में 75% की साल-दर-साल वृद्धि: GlobalData
अमेरिका में वेंचर कैपिटल फंडिंग में जबरदस्त उछाल, जनवरी-जुलाई 2025 में 75% की साल-दर-साल वृद्धि: GlobalData
अमेरिका ने वैश्विक VC फंडिंग में डील वॉल्यूम और वैल्यू दोनों में अग्रणी स्थान बनाए रखा है, जबकि चीन और यूके जैसे अन्य प्रमुख बाजारों में गिरावट देखी गई है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago
अमेरिका में वेंचर कैपिटल (VC) फंडिंग ने 2025 के पहले सात महीनों (जनवरी से जुलाई) के दौरान जबरदस्त वृद्धि दर्ज की है. डेटा और एनालिटिक्स कंपनी GlobalData की एक रिपोर्ट के अनुसार, जहां इस अवधि में डील की संख्या में लगभग 4% की गिरावट आई, वहीं कुल फंडिंग मूल्य में साल-दर-साल (YoY) के आधार पर करीब 75% की वृद्धि देखी गई है.
GlobalData के प्रमुख विश्लेषक औरोज्योति बोस ने कहा, “यह विरोधाभास दर्शाता है कि निवेशक अब कम लेकिन ज्यादा मूल्य वाली डील्स पर ध्यान दे रहे हैं. इससे संकेत मिलता है कि निवेशक अब ऐसे स्टार्टअप्स में फंडिंग कर रहे हैं, जिनमें अधिक रिटर्न की संभावना है, बजाय बड़ी संख्या में छोटे निवेश के.”
GlobalData के Deals Database के विश्लेषण से पता चला है कि अमेरिका अब भी वैश्विक VC बाजार में सबसे आगे है. 2025 के पहले सात महीनों में अमेरिका ने वैश्विक डील वॉल्यूम का लगभग 30% और कुल डील वैल्यू का 65% हिस्सा अपने नाम किया है.
दुनिया के अन्य प्रमुख बाजारों की तुलना में अमेरिका की स्थिति मजबूत रही है. उदाहरण के तौर पर, चीन, जो कि VC फंडिंग में एक बड़ी ताकत माना जाता है, वहां डील वॉल्यूम में 1% और डील वैल्यू में 38% की गिरावट आई है. वहीं, यूके में VC डील वॉल्यूम में 14% और डील वैल्यू में 11% की गिरावट देखी गई है.
जनवरी से जुलाई 2025 के दौरान अमेरिका में घोषित कुछ प्रमुख VC डील्स इस प्रकार हैं:
1. OpenAI को मिला $40 बिलियन का फंड
2. Anthropic ने जुटाए $3.5 बिलियन
3. Infinite Reality को मिला $3 बिलियन
4. Anduril ने हासिल किए $2.5 बिलियन
5. Thinking Machines Lab को मिला $2 बिलियन
टैग्स