होम / बिजनेस / शिल्पा शेट्टी ने जिस कंपनी में किया है निवेश, आ रहा है उसका IPO

शिल्पा शेट्टी ने जिस कंपनी में किया है निवेश, आ रहा है उसका IPO

MamaEarth की पैरेंट कंपनी होनसा कंज्यूमर लिमिटेड ने बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ के लिए जरूरी दस्तावेज जमा किए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पर्सनल केयर ब्रैंड MamaEarth की पैरेंट कंपनी होनसा कंज्यूमर लिमिटेड का आईपीओ आने वाला है. अगर आप IPO में निवेश करते हैं, तो यह अच्छा मौका हो सकता है. इस कंपनी ने थोड़े समय में काफी अच्छा परफॉर्म किया है. MamaEarth की फाउंडर Ghazal Alagh रियलिटी शो 'शार्क टैंक इंडिया' की जज भी रह चुकी हैं. कंपनी के प्रोडक्ट नेचर को ध्यान में रख बनाए जाते हैं, इसलिए कंपनी काफी पॉपुलर हो गई है.  

सेबी के पास जमा किए दस्तावेज 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मामाअर्थ की पैरेंट कंपनी Honasa Consumer Ltd ने आईपीओ के लिए सेबी के पास जरूरी दस्तावेज जमा कर दिए हैं.  इस इश्यू में 46.82 मिलियन शेयरों के लिए ऑफर-फॉर-सेल (ओएफएस) के जरिए जारी किए जाएंगे. इसके अलावा, 400 करोड़ रुपए के नए शेयर भी जारी होंगे. एक रिपोर्ट की मानें तो इस वित्तीय वर्ष में MamaEarth का ऑपरेटिंग रिवेन्यु 9.4 बिलियन रुपए रहा है.

एंजेल निवेशक हैं शिल्पा शेट्टी
OFS में कंपनी की संस्थापक Ghazal Alagh, उनके पति वरुण अलघ, सोफिना, फायरसाइड वेंचर्स, इवोल्वेंस इंडिया, स्टेलारिस जैसे निवेशक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे. वहीं, एंजेल निवेशक कुणाल बहल, ऋषभ मारीवाला, रोहित बंसल और शिल्पा शेट्टी कुंद्रा अपनी हिस्सेदारी घटाएंगे. कंपनी की तरफ से बाजार नियामक सेबी में सबमिट किए गए दस्तावेज के मुताबिक, होनसा कंज्यूमर को अप्रैल-सितंबर 2022 के दौरान 3.67 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था. इस दौरान कंपनी का रिवेन्यु 722.73 करोड़ रुपए रहा. 

ये ब्रैंड भी चलाती है कंपनी 
Honasa Consumer Ltd मामाअर्थ के अलावा 'द डर्मा' को और 'बीबीलंट' जैसे ब्रैंड भी चलाती है. इस कंपनी की वैल्यू 1.2 बिलियन डॉलर बताई जाती है. गौरतलब है कि इस साल यानी 2022 में कई कंपनियां अपने आईपीओ लेकर आई थीं, जिनमें से कुछ जबरदस्त हिट रहे और कुछ फ्लॉप. भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) के आईपीओ को लेकर बड़ी उम्मीदें थीं, लेकिन उसने ज्यादा अच्छा परफॉर्म नहीं किया.  
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

42 minutes ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 hour ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 hour ago

जेफ बेजोस फिर लौटे ऑपरेशनल भूमिका में, बोले- AI ने बदल दी मेरी रिटायरमेंट की योजना

Amazon CEO पद छोड़ने के बाद दोबारा ऑपरेशनल रोल में लौटे बेजोस, इंडस्ट्रियल AI स्टार्टअप बना मुख्य फोकस

1 hour ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

4 hours ago

बड़ी खबरें

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 hour ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

7 minutes ago