✕

होम / बिजनेस / अब और आसानी से मिलेंगे Mamaearth के प्रोडक्ट्स, जानिए क्या है पूरा मामला?

अब और आसानी से मिलेंगे Mamaearth के प्रोडक्ट्स, जानिए क्या है पूरा मामला?

अगस्त 2023 तक देश भर में अपोलो फार्मेसी के 5000 से ज्यादा स्टोर्स पर Mamaearth के सभी उत्पाद उपलब्ध हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

Mamaearth, होनासा कंज्यूमर लिमिटेड (Honasa Consumer Limited) का जाना माना ब्रैंड है. अब खबर आ रही है कि अपने पर्सनल केयर और बेबी केयर उत्पादों की श्रृंखला को रिटेल में बेहतर उपलब्ध करवाने के लिए Mamaearth ने हाल ही में अपोलो फार्मेसी (Apollo Pharmacy) के साथ पार्टनरशिप कर ली है. 

6 साल में 10 बिलियन
अगर आपको भी Mamaearth के उत्पादों की तलाश है, तो आपको बता दें कि अगस्त 2023 तक देश भर में अपोलो फार्मेसी के 5000 से ज्यादा स्टोर्स पर Mamaearth के सभी उत्पाद उपलब्ध हैं और कंज्यूमर्स अब ज्यादा आसानी से कंपनी के उत्पादों तक पहुंच सकते हैं. आपको बता दें कि Mamaearth, होनासा कंज्यूमर लिमिटिड का फ्लैगशिप ब्रैंड है और यह भारत में सबसे तेजी से आगे बढ़ता हुआ ब्यूटी एवं पर्सनल केयर ब्रैंड है. पिछले एक साल के अंदर ही इस ब्रैंड ने 10 बिलियन रुपयों का स्तर प्राप्त कर लिया है, जबकि इस ब्रैंड को लॉन्च हुए अभी केवल 6 साल ही हुए हैं. 

सबसे ज्यादा बिकते हैं Mamaearth के ये उत्पाद
Mamaearth को टोक्सिन रहित प्राकृतिक उत्पाद प्रदान करने के लिए जाना जाता है. उत्पादों की अपनी जबरदस्त रेंज की बदौलत कंपनी ने एक अच्छा-खासा कस्टमर बेस भी इकठ्ठा कर लिया है. आपको बता दें कि अपोलो फार्मेसी (Apollo Pharmacy) और Mamaearth की इस पार्टनरशिप की बदौलत Mamaearth को अपने कंज्यूमर्स तक बेहतर पहुंच बनाने में मदद मिलेगी. अगस्त 2023 में अपोलो फार्मेसी द्वारा साझा किए गए डाटा की मानें तो Mamaearth के उबटन फेस वॉश, अनियन शैम्पू और मॉइस्चराइजिंग साबुन जैसे उत्पाद बिक्री के मामले में सबसे आगे हैं. 

बेहतर मांग बेहतर पहुंच
होनासा कंज्यूमर लिमिटेड के को-फाउंडर और CEO वरुण अलघ ने इस मौके पर कहा कि अपोलो फार्मेसी के साथ हमारी यह साझेदारी, ज्यादा से ज्यादा कंज्यूमर्स तक सुरक्षित एवं प्राकृतिक उत्पाद पहुंचाने के हमारे लक्ष्यों में हमारी मदद करेगी. अपोलो फार्मेसी के जबरदस्त रिटेल नेटवर्क की बदौलत हम अब ऐसे ज्यादा से ज्यादा कंज्यूमर्स तक पहुंच सकते हैं जो ब्यूटी एवं पर्सनल केयर के टिकाऊ, सुरक्षित और साफ उत्पादों  पर ज्यादा ध्यान देते हैं. साथ ही अपोलो फार्मेसी के बिजनेस हेड ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लॉन्च से लेकर ही हमने हमारे स्टोर्स में Mamaearth की मांग मं वृद्धि होते हुए देखि है. हमें इस साझेदारी से बहुत सी उम्मीदें हैं और मेरा मानना है कि कंपनी की रफ्तार आगे भी जारी रहेगी. 
 

यह भी पढ़ें: रिकॉर्ड हाई के बाद आज गिर रहे Railway Stocks, आगे कैसा रहेगा भविष्य?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

9 hours ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

9 hours ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

10 hours ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

11 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago


बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

1 day ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

4 hours ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

9 hours ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

10 hours ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

11 hours ago