✕

होम / बिजनेस / L&T को मिला 33,000 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में आया उछाल!

L&T को मिला 33,000 करोड़ का ऑर्डर, शेयरों में आया उछाल!

Saudi Aramco द्वारा Jafurah गैस प्रोजेक्ट को विस्तृत करना है और इसके लिए L&T को दो इंजीनियरिंग EPC ऑर्डर्स प्राप्त हुए हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इन्वेस्टमेंट से संबंधित खबरें शेयर मार्केट में काफी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. अब हाल ही में कुछ ऐसा इंजीनियरिंग क्षेत्र की जानी मानी कंपनी L&T (Larsen & Toubro) के साथ हुआ है. खबर आ रही है कि L&T को हाल ही में सऊदी अरामको (Saudi Aramco) से 33,000 करोड़ रूपए का ऑर्डर मिला है और ये खबर आने के कुछ समय बाद ही कंपनी के शेयरों में उछाल भी देखने को मिला है. 

क्या है पूरा मामला?
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सऊदी अरामको (Saudi Aramco) द्वारा Jafurah गैस उत्पादन प्रोजेक्ट को विस्तृत करना है और इसके लिए ही L&T को दो इंजीनियरिंग एवं EPC ऑर्डर्स प्राप्त हुए हैं. मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा किए जा रहे इन दावों की बदौलत L&T के शेयरों में आज के कारोबारी दिन की शुरुआत में ही 1% जितनी वृद्धि देखने को मिली है. आपको बता दें कि सऊदी अरब के पूर्वी प्रदेश में सऊदी अरामको द्वारा 110 बिलियन डॉलर्स की लागत से Jafurah गैस प्रोजेक्ट की तैयारी की जा रही है. 

क्या है प्रोजेक्ट की कीमत?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो L&T को प्राप्त हुए दो ऑर्डर्स में से पहले आर्डर की कीमत लगभग 2.9 बिलियन डॉलर्स यानी लगभग 240 अरब रुपए है और यह ऑर्डर एक गैस प्रोसेसिंग प्लांट बनाने का है. वहीं दूसरा ऑर्डर गैस कम्प्रेशन यूनिट्स बनाने के लिए दिया गया है और इसके लिए लगभग 1 बिलियन डॉलर्स यानी 83.2 अरब रूपए की कीमत तय की गई है. Jafurah, सऊदी अरब के पूर्वी हिस्से में स्थित है और पूरे मिडल ईस्ट क्षेत्र में इस क्षेत्र को अपनी शेल-गैस (Shale Gas) की उपलब्धता के लिए जाना जाता है. 

Jafurah गैस प्रोजेक्ट
नवंबर 2021 में सऊदी अरामको ने 10 बिलियन डॉलर्स की लागत वाले Jafurah गैस प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी और इसके लिए बहुत से EPC कॉन्ट्रैक्ट भी जारी किए थे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि Jafurah को सबसे बड़ा गैस रिसोर्स माना जाता है. अगले फेज के डेवलपमेंट के लिए अरामको एक ऐसी फैसिलिटी बनाना चाहता है जिसमें प्रतिदिन 2 बिलियन क्यूबिक फीट कच्ची गैस का प्रोडक्शन किया जा सके. 
 

यह भी पढ़ें: दुनिया का नया मैन्युफैक्चरिंग केंद्र बनेगा भारत? जानिए क्या है पूरा मामला!


टैग्स
सम्बंधित खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

16 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago