✕

होम / बिजनेस / LIC का बड़ा निवेश दांव: ACC और NBCC में बढ़ाई हिस्सेदारी, बाजार में बढ़ी हलचल

LIC का बड़ा निवेश दांव: ACC और NBCC में बढ़ाई हिस्सेदारी, बाजार में बढ़ी हलचल

LIC द्वारा ACC और NBCC में हिस्सेदारी बढ़ाना इस बात का संकेत है कि देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी बाजार में चुनिंदा मजबूत और रणनीतिक कंपनियों पर भरोसा बनाए हुए है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 9 months ago

देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (LIC) ने दो प्रमुख कंपनियों, अडानी ग्रुप की सीमेंट कंपनी ACC और सरकारी निर्माण कंपनी NBCC में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाकर बाजार का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. निवेशकों के बीच यह कदम खास चर्चा में है क्योंकि जहां ACC का शेयर पिछले एक महीने से लगभग सपाट है, वहीं NBCC लगातार बेहतर प्रदर्शन करता दिख रहा है.

ACC में LIC की हिस्सेदारी 10% के पार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, LIC ने ओपन मार्केट से ACC लिमिटेड के 37,82,029 शेयर खरीदकर अपनी हिस्सेदारी 10% से ऊपर पहुंचा दी है. यह खरीद कंपनी की कुल इक्विटी का 2.014% है. नए निवेश के बाद ACC में LIC की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 1,98,97,064 शेयर हो गई है, जो कंपनी के पेड-अप कैपिटल का 10.596% है. LIC ने ये शेयर 20 मई 2025 से 25 नवंबर 2025 के बीच खरीदे. इससे पहले LIC के पास ACC के 1,61,15,035 शेयर थे, जो 8.582% हिस्सेदारी के बराबर था.

NBCC में भी मजबूत हुई LIC की उपस्थिति

LIC ने सरकारी कंपनी NBCC (India) में भी 30,24,672 शेयर खरीदे हैं, जो कंपनी की वोटिंग कैपिटल का 2.071% हिस्सा है. इस खरीद के बाद NBCC में LIC की कुल हिस्सेदारी बढ़कर 12,08,91,590 शेयर हो गई है. LIC ने स्पष्ट किया कि यह पूरी खरीद ओपन मार्केट से की गई है. इसमें न तो प्रीफेरेंशियल अलॉटमेंट शामिल था, न ही कोई ऑफ-मार्केट ट्रांजैक्शन. LIC 25 अप्रैल 2018 से 24 नवंबर 2025 के बीच लगातार NBCC में खरीदारी करती रही है.

ACC का शेयर: पिछले एक महीने से सपाट, एक साल में 15% गिरावट

ACC का शेयर पिछले एक साल में 15% से ज्यादा गिर चुका है.

1. छह महीने: 3% गिरावट
2. तीन महीने: 3% मामूली तेजी
3. एक महीना: पूरी तरह फ्लैट

लंबी अवधि में भी प्रदर्शन कमजोर रहा है. पिछले पांच वर्षों में ACC का शेयर सिर्फ 9% का रिटर्न दे पाया है. आज के कारोबार में ACC के शेयर में हल्की गिरावट दर्ज की गई.

NBCC का शेयर: पांच साल में 581% रिटर्न, लगातार मजबूती

NBCC का प्रदर्शन ACC के बिल्कुल उलट रहा है.

1. एक साल: 20% से ज्यादा तेजी
2. छह महीने: 2% बढ़त
3. तीन महीने: करीब 20% रिटर्न
4. एक महीना: 7% उछाल

पांच साल की अवधि देखें तो NBCC ने 581% का शानदार रिटर्न दिया है. आज के कारोबार में NBCC का शेयर हल्की मजबूती के साथ ट्रेड कर रहा है.

निवेशकों की नजर LIC की रणनीति पर

LIC का यह कदम बाजार में दो तरह के संकेत देता है, एक तरफ ACC में गिरावट के बावजूद बढ़ाई गई हिस्सेदारी इसे दीर्घकालिक वैल्यू-खरीद का संकेत दे सकती है, जबकि NBCC में निवेश यह दिखाता है कि LIC तेजी वाले शेयरों में भी अपनी मौजूदगी मजबूत करना चाहती है. निवेशक अब यह देखना चाहते हैं कि आने वाले महीनों में ये दोनों शेयर LIC की उम्मीदों पर कितने खरे उतरते हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

2 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

4 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

5 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

6 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

7 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

4 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

2 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

13 hours ago