✕

होम / बिजनेस / LIC और सरकार बेचेंगे IDBI बैंक में 61% हिस्सेदारी, शेयर में आई जबरदस्त तेजी

LIC और सरकार बेचेंगे IDBI बैंक में 61% हिस्सेदारी, शेयर में आई जबरदस्त तेजी

IDBI बैंक में सरकार की हिस्सेदारी बिक्री की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है. सौदा अगर समय पर पूरा होता है, तो यह बैंक और निवेशकों दोनों के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

IDBI बैंक के शेयरों में हाल ही में जबरदस्त तेजी देखने को मिली है, जिसने निवेशकों और बाजार विश्लेषकों का ध्यान खींचा है. 21 अगस्त को बैंक के शेयरों में 8% से ज्यादा की उछाल दर्ज की गई, जो इस बात का संकेत है कि निवेशक इसमें बड़ी संभावनाएं देख रहे हैं. इस तेजी के पीछे सरकार और LIC द्वारा बैंक में बड़ी हिस्सेदारी बेचने की तैयारी को एक अहम कारण माना जा रहा है. आइए समझते हैं कि इस खबर का बाजार पर क्या असर पड़ा है और निवेशकों के लिए इसका क्या मतलब हो सकता है. 

शेयर का प्रदर्शन
कल IDBI बैंक के शेयरों में 8% से ज्यादा की तेजी देखी गई. यह शेयर 90.13 रुपये के पिछले बंद स्तर के मुकाबले 97.61 रुपये पर बंद हुए. साल 2025 में अब तक बैंक के शेयरों में 27% की बढ़त हो चुकी है, जबकि इसी अवधि में निफ्टी 50 में केवल 5.5% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है. 

निजीकरण की दिशा में बड़ा कदम
सरकार और LIC, जो मिलकर बैंक में करीब 95% की हिस्सेदारी रखते हैं, उसमें से लगभग 61% बेचने की तैयारी में हैं. यह कदम केंद्र सरकार की उस रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत वह सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों में हिस्सेदारी घटाकर राजस्व जुटा रही है. संभावित खरीदारों ने बैंक में दिलचस्पी दिखाई है और वे अब पूरी तरह से ड्यू डिलिजेंस यानी विस्तृत जांच के अंतिम चरण में हैं.

तेजी से आगे बढ़ रही है डील प्रक्रिया
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वित्त मंत्रालय के तहत काम कर रहे DIPAM (निवेश और लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग) के सचिव अरुणीश चावला ने बताया है कि सभी जरूरी दस्तावेज संभावित निवेशकों को सौंपे जा चुके हैं. कंपनियां अब अंतिम स्तर की जांच में जुटी हैं. इसके बाद निवेश की प्रक्रिया शुरू होगी. सरकार को उम्मीद है कि यह सौदा मार्च 2026 से पहले पूरा हो जाएगा.

राजस्व जुटाने की योजना के तहत सरकार का बड़ा लक्ष्य
सरकार इस वित्त वर्ष में 47,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य लेकर चल रही है, जिसमें से अब तक करीब 20,000 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं. IDBI बैंक की हिस्सेदारी बिक्री से इस लक्ष्य की प्राप्ति में अहम योगदान हो सकता है.

निवेशकों में बढ़ी उम्मीदें
IDBI बैंक में निजी कंपनियों की भागीदारी की संभावना से निवेशकों में उत्साह देखने को मिला है. बाजार को उम्मीद है कि इससे बैंक की सेवाएं बेहतर होंगी और मुनाफे में बढ़ोतरी होगी. यही वजह है कि शेयरों में जबरदस्त तेजी आई है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

13 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

14 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

14 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

12 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

10 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

20 hours ago