✕

होम / बिजनेस / LG इलेक्ट्रॉनिक्स IPO: अक्टूबर में खुल सकता है सबसे बड़ा ऑफर, ₹15,000 करोड़ जुटाने की तैयारी

LG इलेक्ट्रॉनिक्स IPO: अक्टूबर में खुल सकता है सबसे बड़ा ऑफर, ₹15,000 करोड़ जुटाने की तैयारी

इस आईपीओ के जरिए एलजी अपनी 15% हिस्सेदारी घटाएगी और 10.20 करोड़ शेयर बाजार में उतारेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स (LG Electronics) के आईपीओ का इंतजार कर रहे निवेशकों के लिए बड़ी खबर है. कंपनी अपना इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग (IPO) अगले महीने, यानी अक्टूबर 2025 में लॉन्च कर सकती है. कंपनी का लक्ष्य इस आईपीओ के जरिए ₹15,000 करोड़ रुपये जुटाने का है, जो कि साल 2025 का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ हो सकता है.

अक्टूबर के पहले हाफ में ओपन होने की संभावना

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, एलजी अक्टूबर के पहले दो हफ्तों में ही अपना आईपीओ लॉन्च कर सकती है. कंपनी मार्केट की स्थिरता का इंतजार कर रही है और अक्टूबर का समय उसके लिए सबसे अनुकूल माना जा रहा है. बता दें कि एलजी को इस आईपीओ के लिए भारतीय बाजार नियामक सेबी (SEBI) से पहले ही मंजूरी मिल चुकी है. कंपनी ने दिसंबर 2024 में आईपीओ के लिए आवेदन दाखिल किया था.

10.20 करोड़ शेयरों की बिक्री, 15% हिस्सेदारी घटेगी

दक्षिण कोरिया की यह भारतीय यूनिट अपने प्रमोटर्स के जरिए करीब 10.20 करोड़ शेयर बेचेगी. यह एलजी की कुल 15 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है. यह डील हुंडई के बाद किसी कोरियन कंपनी का भारत में अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ माना जा रहा है.

इनवेस्टमेंट बैंकों को सौंपी गई जिम्मेदारी

इस मेगा आईपीओ की जिम्मेदारी भारत और वैश्विक स्तर की बड़ी इनवेस्टमेंट बैंकों को दी गई है. Morgan Stanley India, JP Morgan India, Axis Capital, BofA Securities India और Citigroup Global Markets India को इस इश्यू के लिए बुक रनिंग लीड मैनेजर नियुक्त किया गया है. हालांकि, अभी तक कंपनी की ओर से आईपीओ की सटीक तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है.

2025 में अब तक खुले हैं 30 बड़े आईपीओ

साल 2025 में अब तक 30 बड़ी कंपनियों के आईपीओ खुल चुके हैं, जिनसे कुल मिलाकर ₹60,000 करोड़ रुपये जुटाए गए हैं. इस सूची में सबसे बड़ा इश्यू HDB फाइनेंशियल सर्विसेज का रहा, जिसने अकेले ₹12,500 करोड़ जुटाए थे.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आने वाले महीनों में लगभग ₹70,000 करोड़ रुपये के और भी आईपीओ मार्केट में दस्तक दे सकते हैं. इस लाइनअप में टाटा कैपिटल, ग्रो, फोन-पे, बोट, वीवर्क इंडिया, लेंसकार्ट और शैडोफैक्स जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है.)

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

6 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

8 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

8 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

11 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

6 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

4 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

14 hours ago