✕

होम / बिजनेस / L&T के इस फैसले से शेयरों में आया जबरदस्त उछाल!

L&T के इस फैसले से शेयरों में आया जबरदस्त उछाल!

L&T के शेयरों ने 4% के उछाल के साथ शुरुआत की जिसके बाद ये शेयर 2,997.75 रूपए प्रति शेयर की रिकॉर्ड कीमत पर पहुंच गए.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

कंपनी के संबंध में आने वाली खबरों और कंपनी के फैसलों से भी शेयर मार्केट जबरदस्त तरीके से प्रभावित होता है. हाल ही में कुछ ऐसा ही L&T के शेयरों के साथ भी देखने को मिला है. L&T के शेयरों में हाल ही में उछाल देखने को मिला है और इस उछाल के पीछे कंपनी द्वारा अपने बायबैक ऑफर में किए गए बदलाव प्रमुख रूप से शामिल हैं. 

क्या है पूरा मामला?
आज सुबह शेयर मार्केट के खुलने के साथ ही L&T के शेयरों ने 4% के उछाल के साथ शुरुआत की थी. इस उछाल के बाद कंपनी के शेयर 2,997.75 रूपए प्रति शेयर की अपनी रिकॉर्ड कीमत पर पहुंच गए. हाल ही में कंपनी ने 10,000 करोड़ रूपए की कीमत वाले अपने बायबैक प्रोग्राम में 7% की वृद्धि कर दी थी. जहां पहले कंपनी के इस बायबैक ऑफर का फ्लोर प्राइस 3000 रूपए प्रति शेयर हुआ करती थी, वहीँ कंपनी ने इस ऑफर को 7% बढ़ाकर इसे 3200 रूपए प्रति शेयर की कीमत पर पहुंचा दिया है. आपको बता दें कि कंपनी ने 25 जुलाई को अपने बायबैक ऑफर की घोषणा की थी जिसके बाद कंपनी के शेयरों में वृद्धि देखने को मिली थी और इसी वृद्धि को देखते हुए कंपनी ने एक बार फिर अपने बायबैक ऑफर में बढ़ोत्तरी कर दी. 

बायबैक ऑफर का आखिरी दिन
नया फ्लोर प्राइस कंपनी के स्टॉक में 11% का प्रीमियम ऑफर करता है. अगर आप भी इस बायबैक ऑफर को सबस्क्राइब करना चाहते हैं तो आज इसका आखिरी दिन है. इस वजह से भी काउंटरों पर इस बायबैक ऑफर को खरीदने के लिए भीड़ देखी जा सकती है. NSE पर आज सुबह L&T के शेयर 3.5% वृद्धि के साथ ट्रेड कर रहे थे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आज बायबैक ऑफर का आखिरी दिन तो है लेकिन बायबैक ऑफर के बंद होने का समय कंपनी द्वारा साफ नहीं किया गया है. आज से 5 साल पहले 2018 में भी कंपनी बायबैक ऑफर प्रदान करने की कोशिश कर चुकी है लेकिन तब कंपनी का यह दांव सफल नहीं हो पाया था. 
 
यह भी पढ़ें: Ambani की इस कंपनी पर फिर आया Global Investment Firm का दिल, बड़े निवेश का ऐलान

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन में मेकअप के नए ट्रेंड, लोटस का स्किनकेयर के साथ खूबसूरती निखारने पर जोर

त्योहारों में पारंपरिक परिधानों के साथ मेकअप भी व्यक्तिगत स्टाइल का अहम हिस्सा बन जाता है. इस बार फेस्टिव ब्यूटी ट्रेंड में ऐसे मेकअप उत्पादों पर जोर है, जो रंगों और आकर्षक लुक के साथ त्वचा की देखभाल को भी ध्यान में रखते हैं.

10 hours ago

तमिलनाडु में विमान ईंधन पर टैक्स में बड़ी कटौती, चेन्नई एयरपोर्ट पर वैट 29% से घटकर 16% हुआ

नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी और 31 अक्टूबर 2027 तक प्रभावी रहेंगी. इस फैसले से एयरलाइंस की परिचालन लागत घटाने और क्षेत्रीय हवाई कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

टाटा मोटर्स के कमर्शियल व्हीकल कारोबार को ₹1,254 करोड़ का मुनाफा, रेवेन्यू 36.5% बढ़ा

कंपनी ने दूसरी तिमाही के दौरान अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो को भी मजबूत किया. Prawaas 5.0 में अगली पीढ़ी के पैसेंजर मोबिलिटी सॉल्यूशन पेश किए गए.

11 hours ago

RBI ने बैंकिंग सिस्टम में डाले ₹2.5 लाख करोड़, SBI रिसर्च ने मौद्रिक नीति के रुख पर उठाए सवाल

SBI रिसर्च के मुताबिक, आरबीआई की ओर से नकदी डालने और मौद्रिक सख्ती की रणनीति एक-दूसरे से मेल नहीं खाती. कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और वैश्विक अनिश्चितता के बीच सरकारी बॉन्ड पर यील्ड ऊंची बनी रह सकती है.

12 hours ago

खाद्य प्रसंस्करण बाजार 2030 तक 600 अरब डॉलर पहुंचने का अनुमान, किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

पंजाब सरकार के खाद्य प्रसंस्करण विभाग की प्रधान सचिव राखी गुप्ता भंडारी ने कहा, खेतों के नजदीक भंडारण और प्रसंस्करण सुविधाओं की कमी से हर साल करीब 1.53 लाख करोड़ रुपये की कृषि उपज बर्बाद होती है.

1 day ago

बड़ी खबरें

भारत के निजी क्षेत्र की ग्रोथ 4 महीने के उच्च स्तर पर, सर्विस सेक्टर ने पकड़ी रफ्तार

अक्टूबर में HSBC कंपोजिट PMI बढ़कर 56.7 पर पहुंचा, निर्यात ऑर्डर में जून 2025 के बाद सबसे तेज उछाल; मैन्युफैक्चरिंग की रफ्तार थोड़ी धीमी, रोजगार वृद्धि भी सुस्त

1 day ago

समुद्र मंथन का अर्थशास्त्र: समृद्धि के लिए विरोधी शक्तियों की जरूरत क्यों है

लेखिका प्रियंका शर्मा कैंतुरा इस लेख में बताती हैं कि देवताओं, असुरों और लक्ष्मी के प्राकट्य की प्राचीन कथा प्रतिस्पर्धा, सहयोग और धन सृजन के बारे में क्या सीख देती है.

5 hours ago