✕

होम / बिजनेस / शेयर बाजार और GDP को लेकर बड़ी बात बोल गए Rajan, आपका जानना है जरूरी

शेयर बाजार और GDP को लेकर बड़ी बात बोल गए Rajan, आपका जानना है जरूरी

मोदी सरकार की नीतियों के धुर आलोचक कहे जाने वाले रघुराम राजन का कहना है कि शेयर बाजार अर्थव्यवस्था की असल तस्वीर पेश नहीं करता.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन (Raghuram Rajan) ने शेयर बाजार (Stock Market) की तेजी और अर्थव्यवस्था को लेकर बड़ी बात कही है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हाल में रिलीज हुई किताब Breaking the Mould में राजन ने भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर खुलकर अपने विचार व्यक्त किए हैं. उन्होंने कहा है कि शेयर बाजार व्यापक अर्थव्यवस्था की गुमराह करने वाली तस्वीर पेश करता है. इसमें तेजी से बड़ी कंपनियां और बड़ी हो रही हैं, जबकि छोटी कंपनियां लगातार सिकुड़ती जा रही हैं. 

इस वजह से आ रही तेजी
पूर्व RBI गवर्नर ने इस किताब में कहा है कि नोटबंदी, महामारी और GST जैसे कई कारणों से देश में बड़ी कंपनियों का मुनाफा बढ़ा है, लेकिन छोटी और इनफॉर्मल सेक्टर की कंपनियों का प्रदर्शन बुरी तरह प्रभावित हुआ है. शेयर बाजार में में केवल बड़ी कंपनियों का प्रदर्शन ही देखा जाता है, जो व्यापक अर्थव्यवस्था की गुमराह करने वाली तस्वीर पेश करता है. उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में मंदी का खतरा कम हो रहा है और चीन से भारत में फ्लो बढ़ रहा है. इस कारण भारत के शेयर बाजार में तेजी देखी जा रही है. दरअसल, अमेरिका और चीन के बीच तनाव बरकरार है और एमर्जिंग मार्केट इन्वेस्टर्स चीन का विकल्प खोज रहे हैं, जिसका इसका फायदा भारत को मिल रहा है.

ये भी पढ़ें - क्या वाकई ओल्ड पेंशन स्कीम बहाल करने वाली है Modi सरकार? 

विदेशी निवेशक हो रहे आकर्षित
एनएसडीएल के आंकड़े बताते हैं कि भारत को चीन की जगह लेने वाले नए प्रकार के लोकोमोटिव के रूप में देखा जाने लगा है, विदेशी निवेशकों ने कैलेंडर वर्ष 2023 में अब तक भारतीय शेयरों में लगभग 16 बिलियन डॉलर का निवेश किया है. जबकि, चीन में नया विदेशी निवेश दूसरी तिमाही में 25 साल के सबसे निचले स्तर पर आ गया है. भारत में सेंसेक्स और निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए हैं. नवंबर में सभी लिस्टेड शेयरों का मार्केट कैप चार लाख करोड़ डॉलर के पार पहुंच गया. मार्केट वैल्यू के हिसाब से भारत का रुतबा दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है. इस मामले में अमेरिका, चीन, जापान और हांगकांग टॉप चार पर हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

12 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

16 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

13 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

13 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

9 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

11 hours ago