होम / बिजनेस / पवन कल्याण से ज्यादा रईस हैं उनकी रूसी वाइफ, दौलत का लगा रखा है ढेर 

पवन कल्याण से ज्यादा रईस हैं उनकी रूसी वाइफ, दौलत का लगा रखा है ढेर 

पवन कल्याण के पास कुल 164.53 करोड़ रुपए की संपत्ति है. पिछले 5 साल में उनकी दौलत करीब 60 करोड़ बढ़ी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

आंध्र प्रदेश में नायडू राज शुरू हो गया है. चंद्रबाबू नायडू मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठ गए हैं और पवन कल्याण राज्य के उप-मुख्यमंत्री बने हैं. तेलुगू फिल्मों के सुपरस्टार कल्याण ने नायडू और पीएम मोदी के रिश्तों में आई खटास दूर करने में अहम भूमिका निभाई है. इसी वजह से नायडू की तेलुगू देशम पार्टी (TDP) भाजपा के नेतृत्व वाले NDA गठबंधन का हिस्सा बनी. कल्याण जनसेना पार्टी के चीफ हैं. राज्य का विधानसभा चुनाव भी उन्होंने भाजपा और TDP के साथ मिलकर लड़ा था.

एकदम से चर्चा में आईं
लोकसभा और विधानसभा चुनावों के नतीजे आम होने के बाद से पवन कल्याण मीडिया में छाए हुए हैं. पवन के साथ-साथ उनकी वाइफ ऐना लैझनेवा (Anna Lezhneva) भी एकदम से खबरों में आ गई हैं. दरअसल, कल्याण जब बड़ी उपलब्धि हासिल कर अपने घर पहुंचे, तो ऐना ने उनका स्वागत तिलक और आरती के साथ किया था. तभी से वह भी चर्चा का विषय बन गई हैं. ऐना मूल रूप से रूस की रहने वाली हैं. 1980 में जन्मीं ऐना लैझनेवा अपने पति पवन कल्याण से ज्यादा अमीर हैं. वह मॉडल और एक्ट्रेस हैं.   

दोनों के पास इतनी दौलत
पवन कल्याण कुल 164.53 करोड़ रुपए की संपत्ति के मालिक हैं. पिछले 5 साल में उनकी दौलत करीब 60 करोड़ रुपए बढ़ी है. 2019 में पवन के पास करीब 56 करोड़ की संपत्ति थी और आज यह आंकड़ा 164.53 करोड़ रुपए पहुंच गया है. जबकि उनकी पत्नी 1800 के पास करोड़ रुपए की दौलत है. मॉडलिंग के अलावा लैझनेवा सिंगापुर में एक होटल चेन चलाती हैं. एक रिपोर्ट के अनुसार, रूस और सिंगापुर में उनके पास करीब 1800 करोड़ रुपए की संपत्ति है. लैझनेवा और कल्याण का एक बेटा है, जिसका नाम मार्क शंकर पवनोविच है. 

तीन शादियां रचाईं
ऐना लैझनेवा और पवन कल्याण की मुलाकात 2011 में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान हुई थी. दो साल तक डेटिंग करने के बाद दोनों ने 30 सितंबर 2013 को शादी कर ली. शादी के मामले में कल्याण का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है. इसलिए जब पवन और ऐना ने शादी रचाई, तो यह कहा गया कि दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चलेगा. लेकिन पवन और ऐना लोगों की इस सोच को अब तक गलत साबित करते आ रहे हैं. आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण ने 1997 में पहली शादी की थी, मगर 2008 में उनका तलाक हो गया. इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री रेणु से 2009 में शादी रचाई. 2012 में कल्याण ने रेणु से भी तलाक ले लिया. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago

टाटा संस की लिस्टिंग को बोर्ड की मंजूरी, चंद्रशेखरन को 5 साल का एक्सटेंशन

टाटा संस के बोर्ड की गुरुवार को करीब तीन घंटे तक बैठक हुई. बैठक में कंपनी की लिस्टिंग और चेयरमैन के कार्यकाल से जुड़े अहम प्रस्तावों पर चर्चा हुई. बोर्ड की मंजूरी के बाद टाटा संस के शेयर बाजार में सूचीबद्ध होने की दिशा में आगे की प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता साफ हो गया है.

4 hours ago

नए UPI MDR से छोटे कारोबारियों का रुख फिर नकदी की ओर हो सकता है: GTRI

15 अक्टूबर से लागू होने वाले नए MDR ढांचे में 2,000 रुपये से अधिक के पात्र UPI मर्चेंट ट्रांजैक्शन पर 0.4 फीसदी शुल्क लगेगा. GTRI का कहना है कि कम मार्जिन पर काम करने वाले छोटे कारोबारियों के भुगतान व्यवहार पर इसका असर पड़ सकता है.*

4 hours ago


बड़ी खबरें

मोदी @76: वडनगर से दिल्ली तक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संघर्ष, संगठन और नेतृत्व के 25 साल का सफर

17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76 वर्ष के हो गए हैं. उनके जन्मदिन के मौके पर BJP देशभर में महीने भर चलने वाला ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू करेगी.

13 hours ago

मोदी के जन्मदिन पर पुतिन और ट्रंप की शुभकामनाएं, रूस-अमेरिका के साथ रिश्तों के बीच भारत का संतुलन

रूस और अमेरिका से आए जन्मदिन संदेश ऐसे समय में आए हैं, जब बदलते वैश्विक आर्थिक संबंधों के बीच भारत रणनीतिक रिश्तों, व्यापार हितों और ऊर्जा सुरक्षा के बीच संतुलन साध रहा है.

2 hours ago

मोदी @76: भारत की विकास गाथा के केंद्र में उद्योग और उद्यमिता

इस लेख में इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स के महानिदेशक डॉ. राजीव सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आर्थिक विजन और भारत को एक मजबूत विनिर्माण, नवाचार और निर्यात अर्थव्यवस्था में बदलने पर विचार रखें हैं.

2 hours ago

टाटा संस में चंद्रशेखरन की री-अपॉइंटमेंट पर नोएल टाटा की आपत्ति, बोले- ‘अब आगे बढ़ने का समय’

टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन ने कहा- चंद्रशेखरन का दूसरा कार्यकाल नहीं लेने का फैसला पहले ही स्वीकार किया जा चुका था.

3 hours ago

PM मोदी @76: ड्रोन विजन से इनोवेशन से इम्पैक्ट की ओर बढ़ता भारत

कृषि, रक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर से लेकर सर्वे और आपदा प्रबंधन तक बढ़ रहा ड्रोन का इस्तेमाल, नीति सुधार, मैन्युफैक्चरिंग, स्किलिंग और उद्यमिता से सेक्टर को मिल रही रफ्तार

4 hours ago