✕

होम / बिजनेस / KLK वेंचर्स को मिला बड़ा टेंडर, महाराष्ट्र में किसानों के खेतों तक पहुंचेगी सौर ऊर्जा

KLK वेंचर्स को मिला बड़ा टेंडर, महाराष्ट्र में किसानों के खेतों तक पहुंचेगी सौर ऊर्जा

KLK वेंचर्स को महाराष्ट्र की "मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना" के तहत सोलर वॉटर पंपिंग सिस्टम का टेंडर मिला है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

KLK वेंचर्स ने महाराष्ट्र सरकार की फ्लैगशिप योजना "मागेल त्याला सौर कृषी पंप योजना" के तहत ऑफ-ग्रिड DC सोलर फोटावोल्टिक (SPV) वॉटर पंपिंग सिस्टम की डिजाइन, निर्माण, आपूर्ति, परिवहन, स्थापना, परीक्षण और कमीशनिंग के लिए जारी Request for Selection (RfS) टेंडर को जीत लिया है. इस योजना के अंतर्गत राज्य के विभिन्न चिन्हित किसान स्थलों पर 3HP, 5HP और 7.5HP क्षमता के सोलर पंप लगाए जाएंगे.

यह पहल महाराष्ट्र सरकार की अक्षय ऊर्जा और सतत कृषि को बढ़ावा देने की दिशा में एक बड़ा कदम है, जिसका उद्देश्य किसानों को स्वच्छ और भरोसेमंद ऊर्जा समाधान प्रदान करना है. KLK वेंचर्स को टेंडर शर्तों के अनुसार 5 वर्षों तक पूर्ण सिस्टम वारंटी के साथ मरम्मत और रखरखाव सेवाएं प्रदान करनी होंगी, जिससे किसानों को दीर्घकालिक समर्थन और ऑपरेशनल कुशलता सुनिश्चित हो सके.

ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा का विस्तार
यह परियोजना ग्रामीण विद्युतीकरण और कृषि क्षेत्र में नवीकरणीय ऊर्जा के प्रसार के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है, जो पारंपरिक बिजली स्रोतों पर निर्भरता को कम करेगी और किसानों की उत्पादकता को बढ़ावा देगी.

KLK वेंचर्स के CEO अक्षत जैन ने इस मौके पर कहा, "हमें महाराष्ट्र के सौर ऊर्जा मिशन का हिस्सा बनने पर गर्व है. यह परियोजना न केवल हमारी अक्षय ऊर्जा के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करती है, बल्कि हजारों किसानों को सतत सिंचाई समाधान देकर उन्हें सशक्त बनाती है. हम उच्च गुणवत्ता की प्रणाली और सेवाएं प्रदान करने के लिए तत्पर हैं, जो दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव डालेंगी."

KLK वेंचर्स अब इस परियोजना के कार्यान्वयन चरण की शुरुआत करेगा और महाराष्ट्र की स्वच्छ ऊर्जा और ग्रामीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए तत्पर है.

इस प्रोजेक्ट के तहत 3HP, 5HP और 7.5HP के सोलर पंप इंस्टॉल होंगे और इनमें 5 साल की वारंटी और सर्विस भी शामिल है. किसानों को निर्बाध और हरित ऊर्जा समाधान मिलेगा. इसके अलावा कृषि में ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा भी मिलेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

14 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

16 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

16 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

14 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

12 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

22 hours ago