होम / बिजनेस / SAIL सहित आज इन शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत, लगा सकते हैं दांव 

SAIL सहित आज इन शेयरों में दिख रहे तेजी के संकेत, लगा सकते हैं दांव 

शेयर बाजार में शुक्रवार के कारोबारी दिन तेजी दर्ज की गई थी. आज भी बाजार में तेजी बने रहने की उम्मीद है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

शेयर बाजार में निवेश करने वालों के लिए शुक्रवार अच्छा रहा. इस दौरान BSE सेंसेक्स 118.57 अंक चढ़कर 62,547.11 और NSE निफ्टी 46.35 अंक की मजबूती के साथ 18,534.10 पॉइंट्स पर पहुंच गया था. शुक्रवार को टाटा स्टील के साथ-साथ मारुति, महिंद्रा एंड महिंद्रा, सन फार्मा और SBI जैसे शेयर ज्यादा फायदे में रहे. बता दें कि सुजुकी इंडिया, हुंडई और महिंद्रा एंड महिंद्रा के वाहनों की थोक बिक्री अच्छी रही है, इसलिए इसका असर आज भी इन कंपनियों के शेयरों पर देखने को मिल सकता है. 

MACD का रुझान
वहीं, मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज भी Tata Steel के शेयर में तेजी के संकेत दिए हैं. साथ ही इस लिस्ट में SAIL, UCO Bank, Jain Irrigation और Hindalco के नाम भी शामिल हैं. इसी तरह, MACD ने कुछ शेयरों में मंदी के भी संकेत दिए हैं. मोमेंटम इंडिकेटर के अनुसार, Gujarat Gas, Engineers India, Mahanagar Gas और Capri Global में आज नरमी रह सकती है. यानी इनमें गिरावट की संभावना है. 

दिख रही मजबूत खरीदारी
अब बात करते हैं कुछ ऐसी कंपनियों के शेयरों की, जिनमें मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है. इसमें कंडोम बनाने वाली कंपनी Mankind Pharma के साथ-साथ Cyient, Star Cement, Minda Corporation और HUDCO शामिल हैं. खासबात ये है कि इनमें से कुछ शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल के करीब हैं. उस लेवल पर पहुंचने के बाद इनमें एक करेक्शन देखने भी मिल सकता है. यानी निवेश का ये एकदम सही मौका है. हालांकि, BW Hindi सलाह देता है कि निवेश से जुड़े किसी भी फैसले पर पहुंचने से पहले पर्याप्त शोध करें और किसी एक्सपर्ट्स से परामर्श लें. 

ऐसा है पिछला रिकॉर्ड 
तेजी के संकेत वाले शेयरों के पिछले रिकॉर्ड की बात करें, तो टाटा स्टील शुक्रवार को 1.98% की उछाल के साथ 108.05 रुपए पर बंद हुआ था. पिछले 5 कारोबारी सत्रों में इस शेयर ने 1.41% का रिटर्न दिया है. इसी तरह, Steel Authority of India Ltd यानी SAIL के शेयर भी पिछले कारोबारी दिन 1.58% की बढ़त के साथ 83.50 रुपए पर पहुंच गए थे. हालांकि, UCO Bank में जरूर एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई थी. ये शेयर 27.50 रुपए पर बंद हुआ था. Hindalco के लिए शुक्रवार शानदार रहा. इस दौरान कंपनी के शेयरों में 3.43% का उछाल आया. ये शेयर 420.30 रुपए पर मिल रहा है.

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर और अपने विवेक के आधार पर ही निवेश करें).

टैग्स
सम्बंधित खबरें

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

6 minutes ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

27 minutes ago

कच्चे तेल में उछाल के बीच सरकार का बड़ा फैसला, डीजल और ATF पर बढ़ा विंडफॉल टैक्स

सरकार ने पेट्रोल के निर्यात पर लगने वाली एक्सपोर्ट ड्यूटी में राहत देते हुए इसे 4 रुपये प्रति लीटर से घटाकर 2.5 रुपये प्रति लीटर कर दिया है. यह बदलाव वैश्विक तेल बाजार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए किया गया है.

3 hours ago

सेमीकंडक्टर सेक्टर में सरकार का बड़ा दांव, ₹1.27 लाख करोड़ की नई योजना को कैबिनेट की मंजूरी

नई योजना के तहत सेमीकंडक्टर उपकरण, विशेष रसायन, गैस और सामग्री बनाने वाली कंपनियों को भारत में विनिर्माण इकाइयां लगाने पर परियोजना लागत का 30% तक सीधा प्रोत्साहन मिलेगा.

3 hours ago

कल बाजार में लौटी रौनक, आज Q1 नतीजे और ग्लोबल संकेत तय करेंगे सेंसेक्स-निफ्टी की चाल

बुधवार को सेंसेक्स 130.49 अंक यानी 0.17% की तेजी के साथ 77,185.43 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 26.45 अंक यानी 0.11% चढ़कर 24,078.50 के स्तर पर बंद हुआ था.

4 hours ago

बड़ी खबरें

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

2 minutes ago