✕

होम / बिजनेस / Q1 FY26 में Kalyan Jewellers का शानदार प्रदर्शन: राजस्व में 31% और मुनाफे में 49% की वृद्धि

Q1 FY26 में Kalyan Jewellers का शानदार प्रदर्शन: राजस्व में 31% और मुनाफे में 49% की वृद्धि

Q1 FY26 में कल्यान ज्वेलर्स ने मजबूती से प्रदर्शन करते हुए विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी वृद्धि दर्ज की है. कंपनी को त्योहारी सीज़न से और भी बेहतर नतीजों की उम्मीद है. इससे इसके आगे के तिमाही प्रदर्शन पर सकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

कल्यान ज्वेलर्स (Kalyan Jwellers) ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही (Q1 FY26) के नतीजे जारी करते हुए 7,268 करोड़ रुपये का समेकित राजस्व (Consolidated Revenue) दर्ज किया है. यह पिछले वर्ष की इसी तिमाही (Q1 FY25) में 5,528 करोड़ रुपये था. इस तरह कंपनी ने सालाना आधार पर 31% की मजबूत वृद्धि दर्ज की है. तिमाही का समेकित शुद्ध लाभ (Profit After Tax - PAT) 264 करोड़ रुपये रहा, जबकि पिछले साल यह 178 करोड़ रुपये था. यानी 49% की वृद्धि हुई.

कंपनी के अनुसार, अकेले भारत में तिमाही का स्टैंडअलोन राजस्व 6,142 करोड़ रुपये रहा. यह 31% की सालाना वृद्धि है. स्टैंडअलोन PAT 256 करोड़ रुपये रहा, जिसमें 55% की बढ़ोतरी दर्ज की गई.

बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद अच्छी शुरुआत

कल्याण ज्वेलर्स इंडिया के कार्यकारी निदेशक रमेश कल्याणारमण ने कहा, “सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव और उच्च आधार होने के बावजूद चालू तिमाही की शुरुआत अच्छी रही है. हमें देशभर में आगामी त्योहारी सीजन को लेकर सकारात्मकता है और हम नए कलेक्शंस व प्रचार अभियानों की शुरुआत के लिए तैयार हैं.”

अंतरराष्ट्रीय कारोबार में भी वृद्धि

कंपनी के अंतरराष्ट्रीय कारोबार से Q1 FY26 में 1,070 करोड़ रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ. यह पिछले साल की तुलना में 32% अधिक है. मिडल ईस्ट क्षेत्र में कंपनी का राजस्व 1,026 करोड़ रुपये रहा. इसमें 27% की वार्षिक वृद्धि हुई है. वहीं, इस क्षेत्र का PAT 22 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल की तुलना में 18% ज्यादा है. कंपनी के लाइफस्टाइल ज्वेलरी प्लेटफॉर्म Candere ने इस तिमाही में 66 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया. हालांकि इस दौरान उसे 10 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

16 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

18 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

19 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

20 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

20 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

18 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

16 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago