✕

होम / बिजनेस / मध्य प्रदेश में 1500 करोड़ का निवेश करेगी ITC!

मध्य प्रदेश में 1500 करोड़ का निवेश करेगी ITC!

ITC द्वारा मध्य प्रदेश के सिहोर जिले में लॉजिस्टिक्स की सुविधा और मैन्युफैक्चरिंग इकाई की शुरुआत की जाएगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पिछले कुछ सालों के दौरान भारत के विभिन्न प्रदेशों ने कई कंपनियों को अपनी तरफ आकर्षित किया है और बहुत से प्रदेशों में जबरदस्त इन्वेस्टमेंट भी देखने को मिली है. अब हाल ही में मध्य प्रदेश ने भी एक काफी जानी-मानी कंपनी को इन्वेस्टमेंट के लिए अपनी तरफ आकर्षित कर लिया है और यह कंपनी हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की मशहूर कंपनी ITC है. 

1500 करोड़ की इन्वेस्टमेंट
हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र की जानी मानी कंपनी ITC ने हाल ही में जानकारी साझा करते हुए बताया है कि कंपनी मध्य प्रदेश में 1500 करोड़ रुपयों का निवेश करेगी. प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार ITC द्वारा मध्य प्रदेश के सिहोर जिले में लॉजिस्टिक्स की सुविधा, मैन्युफैक्चरिंग और पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग प्रोडक्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग इकाई की शुरुआत की जाएगी. इसके साथ ही कंपनी ने यह भी बताया है कि ये दो प्रोजेक्ट्स लगभग 57 एकड़ के क्षेत्रफल में फैले होंगे और इन दो प्रोजेक्ट्स की बदौलत राज्य में कृषि और मैन्युफैक्चरिंग संबंधित क्षेत्रों को भी मजबूती मिलेगी. इन दोनों प्रोजेक्ट के पूरा हो जाने पर ये 1500 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट आकर्षित करेंगे जिसकी मदद से लोगों की आजीविका में सुधार आएगा. 

कैसे इस्तेमाल होगी 1500 करोड़ की इन्वेस्टमेंट 
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इन प्रोजेक्टों की घोषणा की और साथ ही यह भी कहा कि आज बदियाखेड़ी नामक जगह पर दो फैक्टरियों के लिए भूमि पूजन संपन्न हुआ है और कुछ ही समय में इस जगह पर 1500 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट भी की जाएगी और इस इन्वेस्टमेंट की बदौलत राज्य में 5000 नौकरियों का सृजन भी होगा. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बदियाखेड़ी, मध्य प्रदेश के सिहोर जिले में ही स्थित है और यहीं पर दो फैक्ट्रियों का निर्माण किया जाएगा. इस क्षेत्र में लगाया जाने वाला ITC का प्लांट आशीर्वाद ब्रैंड (Ashirvaad Atta), सनफीस्ट (Sunfeast Biscuit) और YiPPee नूडल्स के लिए उत्पादों का निर्माण करेगा. इसके साथ ही माना जा रहा है कि दूसरी फैक्टरी का इस्तेमाल प्लास्टिक के स्थान पर पर्यावरण के अनुकूल पैकेजिंग उत्पादों को बनाने के लिए किया जाएगा. 

ITC की मजबूत मौजूदगी
ITC की पकड़ मध्य प्रदेश में पहले से ही काफी मजबूत है और पहले से ही राज्य में खाद्य पदार्थ और अगरबत्ती बनाने वाली को-मैन्युफैक्चरिंग इकाइयां लगी हुई हैं. आज सुबह शेयर बाजार में ITC के शेयर लाल निशान के साथ ट्रेंड कर रहे थे. ITC के स्टॉक में आज 0.19% की गिरावट देखने को मिली है जिसके बाद शेयरों की कीमत 441.25 से कम होकर 440.50 रूपए प्रति शेयर पर पहुंच चुका है. 
 

यह भी पढ़ें: इन शेयरों में आज हैं तेजी के संकेत, मुनाफे की आस में खेल सकते हैं दांव


टैग्स
सम्बंधित खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

17 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

19 hours ago


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

1 hour ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

1 hour ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

1 hour ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

1 hour ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

20 hours ago