होम / बिजनेस / क्‍या अब ये नामी फूड चेन बंद करने जा रही है रूस में अपना कारोबार

क्‍या अब ये नामी फूड चेन बंद करने जा रही है रूस में अपना कारोबार

DP Eurasia ने अपने कारोबार को बंद करने की अटकलों को लेकर कहां की वो रूस छोड़ देगा. लेकिन वह अपनी मौजूदगी और अपने ग्राहकों की सेवा करने की क्षमता का निरंतर मूल्यांकन कर रहे हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध के कारण अब तक कई कंपनियां वहां से अपना कारोबार समेट चुकी है ऐसे में अब एक और इंटरनेशनल ब्रैंड ने वहां के अपने कारोबार को लेकर अपनी स्थिति स्‍पष्‍ट कर दी है. इसी कड़ी में युद्ध के 10 महीने बाद रूस में डोमिनोस पिज़्ज़ा के संचालक अब उसे बेचने पर विचार कर रहे है. रूस में डोमिनोस पिज़्ज़ा जिसे DP Eurasia नाम की एक कंपनी चलाती है अभी उसने फिलहाल वहां पर डोमिनोस पिज़्ज़ा की सेवाओं को बंद नहीं किया है. लंदन में सूचीबद्ध इस फर्म ने कहा है कि वह रूस में अपने कारोबार का इवैल्यूएशन कर रही है. कंपनी कई तरीके के उपायों पर विचार कर रही है, जिसमें रशिया में चल रहे उसके डोमिनोस पिज़्ज़ा के कारोबार का विनिवेश भी शामिल है. रूस के कारोबार में बात करें तो DP Eurasia के पास डोमिनोस पिज़्ज़ा की 171 शॉप है जो कि 68 जगहों पर संचालित हो रही हैं. जबकि 103 उसकी ऐसी फ्रेंचाइजी हैं जिसे उसने लोकल ऑपरेटरों को दिया है. DP Eurasia कंपनी टर्की अज़रबैजान और जॉर्जिया जैसे शहरों में अपना ऑपरेशन चलाती है.

क्‍या बोली DP Eurasia

रूस के साथ यूक्रेन की लड़ाई शुरू होने के बाद 28 फरवरी 2022 को DP Eurasia ने कहा था कि उसके रशियन कारोबार को लेकर किसी भी तरह की बात कहना फिलहाल जल्दबाजी होगी. DP Eurasia ने कहा था कि ग्रुप के कर्मचारियों की सेफ्टी और वेलफेयर और उसके ग्राहक उसकी टॉप प्राथमिकता हैं. DP Eurasia ने ये भी कहा था कि वह इस हमले से स्तब्ध है और इसका असर आम लोगों पर पड़ रहा है. DP Eurasia ने कहा कि फिलहाल उसके ऑपरेशन पर किसी भी तरह का कोई असर नहीं पड़ा है. कंपनी ने ये भी कहा था कि वह अब अपनी रॉयल्टी पेमेंट को सस्पेंड कर रही है और देश में अपने निवेश को सीमित कर रही है.

रूस से कई नामी ब्रैंड्स समेट चुके हैं कारोबार

रूस और यूक्रेन के बीच जब से युद्ध छिड़ा है तब से रूस में कई पश्चिमी फास्ट फूड कंपनियों ने अपने संचालन को बंद कर दिया है और वह वहां से बाहर निकल चुके हैं, जिसमें मैकडॉनल्ड जैसी कंपनी है जिसने अपने 850 रेस्टोरेंट को बंद कर दिया है. कंपनी ने ये कहकर वहां पर ऑपरेशन बंद किया था कि यह एक तरह का मानवीय संकट है और वहां पर संचालन अब एक तरह से अप्रत्याशित हैं.

McDonald's और KFC भी समेट चुके हैं कारोबार

McDonald's ने अपने ऑपरेशन को बंद करने के बाद इसे वहां के रशियन बिजनेसमैन एलेग्जेंडर गोवोर ने उसका अधिकांश हिस्सा खरीद लिया था और उसके बाद उसे नया नाम देते हुए  "Vkusno i Tochka", which translates to"Tasty and that's it". इससे पहले केएफसी के मालिक यम ब्रांड्स जो पिज्जा हट के भी मालिक हैं वह भी रूस के बाजार से बाहर निकल गए थे. उन्होंने वहां पर अपने व्यवसाय को पूर्ण स्थानीय व्‍यापारियों को बेच दिया जो उनकी साइटों का पहले से संचालन कर रहे थे या जिनके पास उसकी फ्रेंचाइजी थी. रशियन फ्रेंड्स इंटरनेशनल जो बर्गर किंग को रूस में संचालित करती है उसने कहा कि वह वहां पर अपने व्यापार को सस्पेंड करना चाहते थे. लेकिन 800 दुकानों को चलाने वाले रूसी संचालक ने उन्हें बंद करने से इंकार कर दिया.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

46 minutes ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 hour ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 hour ago

जेफ बेजोस फिर लौटे ऑपरेशनल भूमिका में, बोले- AI ने बदल दी मेरी रिटायरमेंट की योजना

Amazon CEO पद छोड़ने के बाद दोबारा ऑपरेशनल रोल में लौटे बेजोस, इंडस्ट्रियल AI स्टार्टअप बना मुख्य फोकस

1 hour ago

ई-कॉमर्स कंपनियों को बड़ी राहत, निर्यात के लिए इन्वेंटरी मॉडल में FDI को सरकार की मंजूरी

इस फैसले से Amazon और Flipkart जैसी कंपनियों को बड़ा फायदा मिलेगा. हालांकि, घरेलू बाजार में इन्वेंटरी आधारित ई-कॉमर्स मॉडल पर विदेशी निवेश की पाबंदी पहले की तरह जारी रहेगी.

4 hours ago

बड़ी खबरें

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 hour ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

11 minutes ago