✕

होम / ताकत खेल की / IPL 2024 Auction: क्या आपके मनपसंद खिलाड़ियों को किया गया है रिटेन? यहां चेक करें लिस्ट!

IPL 2024 Auction: क्या आपके मनपसंद खिलाड़ियों को किया गया है रिटेन? यहां चेक करें लिस्ट!

इस लिस्ट में उन खिलाड़ियों के नाम शामिल होते हैं जिन्हें वह टीम रिटेन कर सकती है यानी बचाकर रख सकती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

भारत वर्ल्ड कप 2023 जरूर हार चूका है लेकिन भारत में क्रिकेट की दीवानगी कभी कम नहीं हो सकती और अब लोगों को बेसब्री से दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग, भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) के अगले सीजन यानी IPL 2024 का बेसब्री से इंतजार है. IPL के इस सीजन की नीलामी के लिए 19 दिसंबर 2023 की तारीख तय की गई है. 

जारी हैं बदलाव
हर साल IPL टीमों द्वारा एक लिस्ट जारी की जाती है और इस लिस्ट में उन खिलाड़ियों के नाम शामिल होते हैं जिन्हें वह टीम रिटेन कर सकती है यानी बचाकर रख सकती है. IPL 2024 की नीलामी से पहले जारी की जाने वाली ये लिस्ट टीमों के द्वारा जारी कर दी गई है. अगर आप भी जानना चाहते हैं कि आपके फेवरेट खिलाड़ी को आपनी फेवरेट टीम ने रिटेन किया है या नहीं, तो ये खबर आपके बहुत काम की हो सकती है. बहुत सी टीमों ने IPL 2024 की शुरुआत से पहले अपनी लाइनअप को ठीक किया है. जहां कुछ टीमों ने हर साल रिटेन किये जाने वाले खिलाड़ियों को ही फिर से रिटेन किया है, वहीं कुछ टीमों ने अपने द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ियों को अपने लाइनअप से बाहर कर दिया है. 

कौन सी टीम ने किस खिलाड़ी को किया रिटेन?
अगर विभिन्न टीमों द्वारा रिटेन किये गए खिलाड़ियों की बात करें तो IPL 2023 की चैंपियन रही चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) द्वारा सिर्फ एक खिलाड़ी को रिटेन किया गया है और इस खिलाड़ी का नाम बेन स्टोक्स (Ben Stokes) है. जहां दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) द्वारा पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और मनीष पांडेय (Manish Pandey) को रिटेन किया गया है, वहीँ गुजरात टाइटन्स (Gujarat Titans) द्वारा यश दयाल, दुश्मन शानाका, ओडियन स्मिथ, प्रदीप सांगवान और उर्विल पटेल, कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) द्वारा आंद्रे रसेल, एन जगदिसन, लोकी फर्ग्युसन, डी वीस, और मंदीप सिंह, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) द्वारा मार्कस स्टॉयनिस, इविन लिविस, काइल जेमिसन, मनीष पाण्डेय, के गौतम और एडेन मार्क्रम जैसे खिलाड़ियों को रिटेन किया गया है. दूसरी तरह मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) द्वारा जयदेव उनादकट, ईशान किशन, मुरुगन आश्विन, रीले मेरेडिथ, पीयूष चावला और संदीप वॉरियर, पंजाब किंग्स द्वारा हरप्रीत भाटिया, ऋषि धवन, बी राजपक्ष, मैथ्यू शॉर्ट और राज अंगद बावा, राजस्थान रॉयल्स द्वारा जेसन होल्डर, जो रूट, केसी करियप्पा और मुरुगन आश्विन, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर द्वारा हर्शल पटेल, दिनेश कार्तिक, फिन एलेन, अनुज रावत, और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) द्वारा हैरी ब्रूक को रिटेन किया गया है. 

कितना होगा IPL 2024 का बजट?
IPL 2024 की नीलामी के लिए टीमों के बजट में इस बार बढ़ोत्तरी की गई है. पिछले साल जहां टीमों के 95 करोड़ रुपयों का बजट तय किया गया था वहीं इस बार इस बजट में 5 करोड़ रुपयों की वृद्धि की गई है जिसके बाद यह बजट 100 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है. हर टीम को 100 करोड़ रुपयों का बजट दिया जाएगा ताकि वह अपने लाइनअप को तैयार कर सकें. फिलहाल सबसे कम कीमत लगभग 0.05 करोड़ रुपए, मुंबई इंडियन्स की है. दूसरी तरफ जहां सनराइजर्स हैदराबाद के पास 6.55 करोड़ रुपए का प्राइज मौजूद ह, वहीं दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटन्स के पास 4.45 करोड़ रुपयों का बजट मौजूद है.
 

यह भी पढ़ें: MG Motor में होगी JSW की एंट्री, जानिए क्या होगा खास?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

ITW Universe बना Classic NCR Golf Premier League का टाइटल स्पॉन्सर, 21 अगस्त से शुरू होगा पांचवां सीजन

साझेदारी के बाद टूर्नामेंट को ‘ITW Universe Classic NCR Golf Premier League’ के नाम से जाना जाएगा. पांच सप्ताह तक चलने वाले इस सीजन में 13 टीमें और 156 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे.

21-August-2026

भारतीय बास्केटबॉल के भविष्य पर बड़ा दांव, 3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 का आगाज

3x3 क्वेस्ट इंडिया 2026 की शुरुआत दिल्ली से होगी, विजेता टीम को मंगोलिया में FIBA 3x3 वर्ल्ड सीरीज़ में खेलने का मौका; खिलाड़ियों को मिलेंगे रैंकिंग पॉइंट

19-August-2026

CWG 2026: 39 पदकों के साथ भारत चौथे स्थान पर, अब अहमदाबाद 2030 पर फोकस

भारत ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का समापन 39 पदकों के साथ किया. भारतीय दल 13 स्वर्ण, 17 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर स्वदेश लौट आए हैं.

03-August-2026

मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, कॉमनवेल्थ गेम्स में जीता लगातार तीसरा गोल्ड; भारत की झोली में आए 4 मेडल

मीराबाई चानू ने महिलाओं की 48 किलोग्राम वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता और भारत को खेलों का पहला स्वर्ण पदक दिलाया.

27-July-2026

स्विट्जरलैंड की कड़ी चुनौती पार कर सेमीफाइनल में पहुंचा अर्जेंटीना, अब इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

अर्जेंटीना की जीत के साथ फीफा विश्व रैंकिंग की शीर्ष चार टीमें, अर्जेंटीना, इंग्लैंड, फ्रांस और स्पेन विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में पहुंच गई हैं.

13-July-2026


बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

17 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

16 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

13 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

16 hours ago