होम / बिजनेस / आज ये 4 शेयर करा सकते हैं कमाई, Adani Group के Stocks पर भी रखें नजर

आज ये 4 शेयर करा सकते हैं कमाई, Adani Group के Stocks पर भी रखें नजर

शेयर बाजार से आज मिलीजुली प्रतिक्रिया मिलने की संभावना है. कल मार्केट गिरावट के साथ बंद हुआ था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

उम्मीद के विपरीत शेयर बाजार (Stock Market) बुधवार को गिरावट के साथ बंद हुआ. कारोबार की समाप्ति पर BSE सेंसेक्स 208.01 अंक गिरकर 61773.78 और NSE निफ्टी 62.60 अंक फिसलकर 18285.40 के लेवल पर पहुंच गया था. इस दौरान, अडानी समूह (Adani Group) की अधिकांश कंपनियों के शेयरों में भी गिरावट देखने को मिली. अडानी एंटरप्राइजेज का शेयर सबसे ज्यादा नुकसान में रहा. आज यानी गुरुवार को बाजार से मिलीजुली प्रतिक्रिया मिल सकती है. 

आसमान से जमीन पर
मंगलवार को अडानी समूह (Adani Group) की कंपनियों ने स्टॉक मार्केट में जबरदस्त प्रदर्शन किया था, लेकिन बुधवार को अधिकांश कंपनियों के शेयर आसमान से सीधे जमीन पर आ गिरे. वैसे, अडानी की कंपनियों के शेयरों में उतार-चढ़ाव का दौर लगातार देखने को मिल रहा है. खासकर अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर का भाव तेजी से ऊपर-नीचे हो रहे हैं. लिहाजा, आज इन शेयरों पर भी नजर रखें. अडानी समूह के शेयरों को लेकर आप लॉन्ग टर्म या शॉर्ट टर्म रणनीति अपना सकते हैं.   

MACD ने दिए ये संकेत
चलिए, अब जानते हैं कि मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज किन शेयरों में तेजी के संकेत दिए हैं. MACD की मानें तो KPIT Technologies, Laurus Labs और PI Industries के साथ ही LIC Housing Finance के शेयरों में उछाल देखने को मिल सकता है. जबकि Tata Motors, Glenmark Pharma, Lemon Tree Hotels और India Cement में आज नरमी रह सकती है. यानी इन कंपनियों के शेयरों में गिरावट आ सकती है. LIC हाउसिंग फाइनेंस का शेयर इस वक्त 376.05 रुपए पर ट्रेड कर रहा है और बुधवार को इसमें 0.80% की तेजी आई थी.

हाई लेवल के नजदीक
अब कुछ ऐसी कंपनियों के बारे में भी बात कर लेते हैं, जिनके शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल के आसपास हैं और उनमें मजबूत खरीदारी दिख रही है. इस लिस्ट में सबसे पहला नाम Jindal Saw का है. इस कंपनी का शेयर कल करीब 8 फीसदी की छलांग लगाकर 203.50 रुपए के लेवल पर पहुंच गया. इसका 52 हफ्तों का उच्चतम स्तर 204.80 रुपए है. इसी तरह, Himadri Speciality Chemical Ltd का शेयर अपने 52 वीक के हाई लेवल 128.50 रुपए से महज कुछ पैसे पीछे है. बुधवार को करीब 9 प्रतिशत की तेजी के साथ यह 128.45 रुपए पर बंद हुआ था. Engineers India और Elgi Equipments भी इस लिस्ट में शामिल हैं. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

2 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

2 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

6 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

7 hours ago

बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

3 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

2 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

4 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.