✕

होम / बिजनेस / कर रहे हैं IPO का इंतजार? लिस्ट में अगला है Innova Captab के IPO का नाम!

कर रहे हैं IPO का इंतजार? लिस्ट में अगला है Innova Captab के IPO का नाम!

इननोवा (Innova Captab IPO) हिमाचल प्रदेश आधारित एक फार्मास्यूटिकल कंपनी है और डोसेज के फॉर्मूला का निर्माण करती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले 7 हफ्तों से शेयर मार्केट लगातार तेज रफ्तार में दौड़ रहा है और धीरे-धीरे आम जनता की रूचि मार्केट में बढ़ रही है. इसके साथ ही पिछले महीनों के दौरान भारत में एक के बाद एक शानदार IPO लिस्ट होते हुए देखने को मिल रहे हैं. अगर आप भी किसी कंपनी के IPO में पैसे लगाने के बारे में विचार कर रहे हैं तो इननोवा कैपटैब (Innova Captab IPO) का IPO आपके लिए सही विकल्प साबित हो सकता है. 

क्या है Innova Captab?
इससे पहले कि हम आपको IPO के प्राइज बैंड या इसके लॉट साइज के बारे में बताएं, आइये कंपनी के बारे में थोड़ा सा जान लेते हैं. इननोवा कैपटैब (Innova Captab IPO) हिमाचल प्रदेश आधारित एक फार्मास्यूटिकल कंपनी है और यह पूरे हो चुके डोसेज के फॉर्मूला का निर्माण करती है. आपको बता दें कि फार्मा कंपनियां दो तरीके से काम करती हैं. जहां कुछ कंपनियां शुरुआत से अंत तक एक दवा का पूरा निर्माण करती हैं, वहीं कुछ कंपनियों को दवाई का फॉर्मूला दिया जाता है और वह उसका निर्माण करती हैं और इननोवा कैपटैब ऐसी ही एक कंपनी है. 

Innova Captab का IPO
अब इननोवा कैपटैब (Innova Captab IPO) से संबंधित जानकारी प्राप्त कर लेते हैं. इननोवा कैपटैब ने अपने IPO ऑफर के लिए 426-448 रुपए प्रति शेयर की कीमत को प्राइज बैंड के रूप में तय किया है. कंपनी का IPO अगले हफ्ते जारी किया जाएगा और इस ऑफर की कीमत 570 करोड़ रुपए बताई जा रही है. IPO को सब्सक्रिप्शन के लिए 21 दिसंबर को खोला जाएगा और इसे सबस्क्राइब करने की अंतिम तारिख 26 दिसंबर 2023 होगी. साथ ही कंपनी द्वारा 20 दिसंबर को IPO की एंकर बुक लॉन्च की जायेगी. इस IPO में कंपनी द्वारा 320 करोड़ रुपयों के नए शेयर जारी किये जायेंगे और शेयरहोल्डर्स द्वारा OFS यानी ऑफर फॉर सेल के माध्यम से 250 करोड़ रुपए की कीमत वाले शेयर जारी किये जायेंगे. 

कौन बेचेगा कितने शेयर?
आपको बता दें कि कंपनी के प्रमोटर्स में मनोज कुमार लोहारिवाला और विनय कुमार लोहारिवाला का नाम शामिल है और वह 19.53 लाख इक्विटी शेयरों को OFS के माध्यम से जारी करेंगे. प्रमोटर्स के साथ ही ज्ञान प्रकाश अग्रवाल भी कंपनी के शेयरहोल्डरों में से एक हैं और और OFS के माध्यम से वह भी 16.74 लाख इक्विटी शेयर जारी करेंगे.
 

यह भी पढ़ें: सावधान! हैकर्स के निशाने पर हैं Samsung यूजर्स, भारत सरकार ने जारी की चेतावनी!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

8 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

21 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

15 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

4 अरब डॉलर का Jio IPO केक के साथ आया

अंबानी परिवार का कैलेंडर ही Jio की IPO टाइमलाइन है.

8 minutes ago

टाटा स्टील को दूसरी छमाही में घरेलू स्टील मांग 8-10% बढ़ने की उम्मीद, नीदरलैंड्स प्रोजेक्ट पर बातचीत जारी

टाटा स्टील अपने नीदरलैंड्स स्थित प्रोजेक्ट में बदलाव को लेकर वहां की सरकार के साथ लगातार बातचीत कर रही है. कंपनी बाध्यकारी समझौते की ओर बढ़ने से पहले कई लंबित मुद्दों को सुलझाना चाहती है.

21 minutes ago

RBI के फैसले से आज तय होगी बाजार की दिशा, गिफ्ट निफ्टी 110 अंक टूटा; इन शेयरों पर नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी मंगलवार को सेंसेक्स 685.34 अंक यानी 0.95 फीसदी चढ़कर 73,067.81 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 220.35 अंक यानी 0.98 फीसदी की बढ़त के साथ 22,776.10 पर पहुंच गया.

40 minutes ago

एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित होंगे देश के 29वें वायु सेना प्रमुख, 31 अक्टूबर को संभालेंगे कमान

लगभग चार दशक के अपने सैन्य करियर के दौरान एयर मार्शल दीक्षित कई महत्वपूर्ण अभियानों और गतिविधियों का हिस्सा रहे हैं. इनमें ऑपरेशन सफेद सागर, ऑपरेशन रक्षक और ऑपरेशन सिंदूर शामिल हैं.

30 minutes ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

19 hours ago