✕

होम / बिजनेस / Infosys करेगी 1,300 करोड़ की डील, ऑस्ट्रेलियाई वर्सेंट ग्रुप में खरीदेगी 75% हिस्सेदारी

Infosys करेगी 1,300 करोड़ की डील, ऑस्ट्रेलियाई वर्सेंट ग्रुप में खरीदेगी 75% हिस्सेदारी

ऑस्ट्रेलिया की वर्सेंट ग्रुप में 75% हिस्सेदारी खरीदना इंफोसिस के लिए रणनीतिक रूप से एक बड़ा कदम है. इससे कंपनी को ग्लोबल स्तर पर AI और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाओं में नई ताकत मिलेगी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी सर्विस कंपनी इंफोसिस (Infosys) ने ऑस्ट्रेलिया की प्रमुख टेलीकॉम और टेक्नोलॉजी कंपनी टेल्स्ट्रा के साथ एक बड़े जॉइंट वेंचर का ऐलान किया है. इस डील के तहत इंफोसिस, टेल्स्ट्रा की 100% स्वामित्व वाली सहायक कंपनी वर्सेंट ग्रुप में 75% हिस्सेदारी खरीदेगी. यह सौदा 153 मिलियन डॉलर (करीब ₹1,300 करोड़) में किया जाएगा.

डील के बाद इंफोसिस के पास रहेगा ऑपरेशनल कंट्रोल

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस डील के बाद वर्सेंट ग्रुप में इंफोसिस को ऑपरेशनल कंट्रोल मिल जाएगा, जबकि टेल्स्ट्रा के पास केवल 25% हिस्सेदारी रह जाएगी. इंफोसिस ने बताया कि इस अधिग्रहण का फैसला 13 अगस्त 2025 को बोर्ड मीटिंग के दौरान लिया गया. वर्सेंट ग्रुप फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन सेवाएं देने वाली एक प्रमुख कंपनी है.

AI और क्लाउड सर्विसेज में आएगा नया विस्तार

इंफोसिस का मानना है कि इस सौदे से उसकी AI, क्लाउड, डेटा और डिजिटल कंसल्टिंग सेवाएं और मजबूत होंगी. कंपनी इस साझेदारी में अपनी प्रमुख टेक्नोलॉजी प्लेटफॉर्म्स जैसे इंफोसिस टोपाज़, इंफोसिस कोबाल्ट और द मिसिंग लिंक की साइबर सुरक्षा क्षमताओं का इस्तेमाल करेगी. इसका उद्देश्य ऑस्ट्रेलिया की कंपनियों और सरकारी एजेंसियों को तेज़ डिजिटल बदलाव के लिए सक्षम बनाना है.

टेल्स्ट्रा से पहले भी रही है गहरी साझेदारी

इंफोसिस और टेल्स्ट्रा का रिश्ता नया नहीं है. साल 2024 में दोनों कंपनियों ने एक दीर्घकालिक साझेदारी की थी, जिसमें सॉफ्टवेयर डिवेलपमेंट, आईटी सिस्टम अपग्रेड और बेहतर कस्टमर एक्सपीरियंस पर काम किया गया. 2025 में इस सहयोग को और विस्तार देते हुए “कनेक्टेड फ्यूचर 30” जैसे विज़न को भी सपोर्ट किया जा रहा है.

Q1 में इंफोसिस की कमाई में बढ़ोतरी

वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में इंफोसिस ने 8.7% की सालाना बढ़ोतरी के साथ ₹6,921 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट दर्ज किया. पिछली साल की समान तिमाही में यह ₹6,368 करोड़ था. हालांकि तिमाही-दर-तिमाही आधार पर मुनाफा 1.5% घटा, लेकिन कंपनी का रेवेन्यू 3.3% बढ़कर ₹42,279 करोड़ तक पहुंच गया.

शेयर बाजार में हल्की बढ़त

13 अगस्त 2025 को इंफोसिस का शेयर एनएसई पर 0.16% या ₹2.30 की बढ़त के साथ ₹1,426.40 पर बंद हुआ. निवेशकों ने इस डील को सकारात्मक संकेत के तौर पर लिया है, जिससे कंपनी के भविष्य के ग्रोथ पोटेंशियल को बल मिल सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

14 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

16 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

17 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

18 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

18 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

16 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

14 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago