होम / बिजनेस / IndiGo ने आखिर क्यों 30 एयरक्राफ्ट किए ग्राउंडेड! ये कोई प्लानिंग है या आने वाला संकट?

IndiGo ने आखिर क्यों 30 एयरक्राफ्ट किए ग्राउंडेड! ये कोई प्लानिंग है या आने वाला संकट?

इंडिगो अकेली एयरलाइन नहीं है जो नए विमानों का इंतजार करने की बजाय अपनी क्षमता को हासिल करने के लिए लीज-बेस्ड मॉडल पर गई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: देश की टॉप एयरलाइन IndiGo ने अपने 30 एयरक्राफ्ट ग्राउंडेड कर दिए हैं, जो कि उसके बेड़े का 10 परसेंट हिस्सा है. ग्लोबल सप्लाई चेन में दिक्कतों के चलते ये फैसला किया गया है, एयरलाइन को चलाने वाली को Interglobe Aviation ने ये जानकारी दी है. सितंबर के अंत तक एयरलाइन के पास 279 विमानों का बेड़ा था. 

ग्लोबल संकट को देखते हुए फैसला
Interglobe Aviation की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि "हालांकि हमारे ग्राहकों की सेवा के लिए पर्याप्त क्षमता को तैनात करना हमारी तत्काल प्राथमिकता है, हम अपने OEM (original equipment manufacturer) भागीदारों के साथ सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं ताकि हमारे नेटवर्क और ऑपरेशन को जारी रखा जा सके." कंपनी ने कहा कि हमारी कोशिश है कि वैश्विक संकट की वजह से हम 30 एयरक्राफ्ट को ग्राउंडेड करके उसके आर्थिक असर को कुछ कम कर सकें. IndiGo ने कहा कि वह लीज एक्सटेंशन के जरिए री-डिलीवरी को धीमा करने, बेड़े में विमानों को फिर से शामिल करने की खोज और रुकावटों को कम करने के लिए 'वेट लीज विकल्पों' का मूल्यांकन कर रही है. 'वेट लीज' व्यवस्था में, विमान और चालक दल देते समय लीज पर देने वाला उड़ानों का परिचालन नियंत्रण रखता है.

कितना होगा इसका असर 
एविएशन कंसल्टेंसी फर्म CAPA इंडिया ने हाल ही में कहा कि एविएशन इंडस्ट्री को रखरखाव और इंजन से जुड़े मुद्दों के कारण 75 विमानों या बेड़े के 10-12% के ग्राउंडिंग के बाद गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है. इंडिगो, जिसके पास 57.7% मार्केट शेयर है और उसके बेड़े में 279 विमान हैं, एक विमान के बंद होने पर भी काफी बड़े व्यवधान का सामना करना पड़ता है, यह देखते हुए कि यह 74 घरेलू और 26 अंतरराष्ट्रीय डेस्टिनेशन को जोड़ने वाली 1,600 से ज्यादा दैनिक उड़ानें ऑपरेट करता है. एयरलाइन ने सितंबर तिमाही में अपनी तीसरी सीधी तिमाही में ₹1,583.3 करोड़ का नुकसान दर्ज किया. इंडिगो ने बताया कि वो सप्लाई चेन में व्यवधान, ऊंची ईंधन की कीमतों और एक्सचेंज रेट में अस्थिरता को लेकर चिंतित है.

लीज मॉडल पर एयरलाइंस 
इंडिगो अकेली एयरलाइन नहीं है जो नए विमानों का इंतजार करने की बजाय अपनी क्षमता को हासिल करने के लिए लीज-बेस्ड मॉडल पर गई है. एयर इंडिया, विस्तारा और स्पाइसजेट ने भी छोटी से मध्यम अवधि की क्षमता की जरूरतों को पूरा करने के लिए विमानों को लीज पर लेने का विकल्प चुना है. एयर इंडिया ने 15 महीने की योजना बनाई है जिसके तहत उसे 30 विमान लीज पर मिलेंगे. सप्लाई चेन संकट की वजह से एयरलाइंस को क्षमता पर दबाव झेलना पड़ता है, एक्स्पर्ट्स मानते हैं कि ईंधन की कीमतों में अस्थिरता और रुपये की कमजोरी से संकट और बढ़ेगा.

VIDEO: दिल्ली एनसीआर में आज प्रदूषण के खतरनाक जोन में प्रवेश करने का क्या है मतलब जानिए


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

2 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago