होम / बिजनेस / 2025 में भारत की तकनीकी क्रांति: सेमीकंडक्टर चिप, 6G और EV निर्यात की नई उड़ान

2025 में भारत की तकनीकी क्रांति: सेमीकंडक्टर चिप, 6G और EV निर्यात की नई उड़ान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया संबोधन से यह स्पष्ट होता है कि भारत अब तकनीकी और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से अग्रसर है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 10 months ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को एक कार्यक्रम कै दौरान बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि भारत की पहली स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप 2025 के अंत तक बाजार में आ जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि देश में "मेड-इन-इंडिया 6G नेटवर्क" के विकास पर तेजी से कार्य चल रहा है. 

सेमीकंडक्टर आत्मनिर्भरता की ओर भारत की बड़ी छलांग

पीएम मोदी ने यह स्वीकार किया कि भारत ने बीते 50–60 वर्षों में सेमीकंडक्टर निर्माण का अवसर गंवा दिया था. उन्होंने कहा, “हम सभी जानते हैं कि भारत में सेमीकंडक्टर निर्माण 50–60 साल पहले शुरू हो सकता था, लेकिन हम पीछे रह गए… आज हमने इस स्थिति को बदल दिया है. भारत में सेमीकंडक्टर से जुड़ी फैक्ट्रियां लगनी शुरू हो चुकी हैं.” उन्होंने आगे कहा, “इस वर्ष के अंत तक बाजार में पहली मेड-इन-इंडिया चिप आ जाएगी.”

6G नेटवर्क पर भी हो रहा तेज़ी से काम

तकनीकी प्रगति की ओर इशारा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “हम मेड-इन-इंडिया 6G पर तेज़ी से काम कर रहे हैं.” यह बयान भारत के ग्लोबल टेलीकॉम रेस में बने रहने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

100 देशों में पहुंचेंगी भारतीय इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ

मोदी ने भारत की ऑटोमोबाइल सेक्टर में तेजी से बढ़ती ताकत पर भी रोशनी डाली. उन्होंने कहा कि भारत अब 100 देशों में इलेक्ट्रिक वाहन (EVs) का निर्यात करेगा. “भारत अब दुनिया के 100 देशों को इलेक्ट्रिक गाड़ियाँ एक्सपोर्ट करने जा रहा है. इससे जुड़ा एक बड़ा कार्यक्रम 26 अगस्त को आयोजित किया जा रहा है.”

आर्थिक मजबूती और वैश्विक वृद्धि में भूमिका

प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत जो रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के मंत्र पर चलता है, आज वैश्विक मंदी से दुनिया को बाहर निकालने की स्थिति में है.” उन्होंने भविष्यवाणी की कि भारत जल्द ही विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगा और वैश्विक आर्थिक वृद्धि में 20% योगदान देगा. उन्होंने बताया कि देश की वित्तीय स्थिति मजबूत है और वित्तीय घाटा 4.4% पर स्थिर रहने की उम्मीद है.

पुराने कानूनों को हटाकर नए सुधार

पीएम मोदी ने बताया कि सरकार ने शिपिंग, पोर्ट और खेल से जुड़े पुराने कानूनों को हटा दिया है और उनकी जगह आधुनिक कानूनों को लागू किया गया है. इसका उद्देश्य पोर्ट-आधारित विकास, ब्लू इकोनॉमी को बढ़ावा देना और एक मजबूत राष्ट्रीय खेल नीति के तहत खेलों का आधार तैयार करना है.

राजनीतिक अवरोधों के बावजूद जारी हैं सुधार

प्रधानमंत्री ने संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष द्वारा किए गए व्यवधानों का जिक्र करते हुए कहा, “कई रुकावटों के बावजूद सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ सुधारों में लगी हुई है.”

आम जनता के लिए सरल भाषा में नया इनकम टैक्स बिल

मोदी ने यह भी बताया कि सरकार ने 60 वर्षों के बाद एक नया इनकम टैक्स बिल पेश किया है, जिसे आम नागरिक आसानी से समझ सके, इस उद्देश्य से सरल भाषा में तैयार किया गया है. प्रधानमंत्री के इस भाषण ने भारत की तकनीकी आत्मनिर्भरता, आर्थिक नेतृत्व और वैश्विक भूमिका को लेकर एक मजबूत और स्पष्ट दिशा दिखाई है. चिप निर्माण, 6G, इलेक्ट्रिक वाहन और संस्थागत सुधारों की यह गति भारत को भविष्य की वैश्विक महाशक्ति बनने की ओर अग्रसर कर रही है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Zee को मिला Invesco का साथ, सरकार ने मंजूर किया ₹418 करोड़ का FDI

सरकार से 418 करोड़ रुपये के FDI को मंजूरी मिलने के बाद Invesco की करीब तीन साल बाद Zee Entertainment में वापसी हो गई है.

2 hours ago

भारत की चेतना पर युद्ध

यह कोई आर्थिक हमला नहीं है. यह राजनीतिक हमला भी नहीं है. बल्कि यह एक सतत, बहु-मोर्चीय अभियान है जिसका उद्देश्य एक राष्ट्र का स्वयं पर से विश्वास खत्म करना है और इसका समय भी संयोग नहीं है.

3 hours ago

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

3 hours ago

यस बैंक जुटाएगा 16,000 करोड़ रुपये तक की पूंजी, बोर्ड ने दी मंजूरी

यस बैंक ने कहा कि प्रस्तावित इक्विटी इश्यू के कारण मौजूदा शेयरधारकों की हिस्सेदारी में 10 प्रतिशत से अधिक की कमी नहीं होगी. इससे मौजूदा निवेशकों के हितों पर सीमित प्रभाव पड़ेगा.

5 hours ago

1 जुलाई से हटेंगी पेट्रोल-डीजल बिक्री पर लगी पाबंदियां, सामान्य होगी ईंधन आपूर्ति

सरकार ने पेट्रोल और डीजल की घरेलू उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एहतियातन ये प्रतिबंध लगाए थे. सोमवार को जारी एक आधिकारिक आदेश के अनुसार, बुधवार से सभी अस्थायी प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे.

5 hours ago

बड़ी खबरें

अडानी के विझिंजम पोर्ट में 49% हिस्सेदारी खरीदेगी MSC, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल शिपिंग हब

MSC की टर्मिनल कंपनी TiL खरीदेगी 49% हिस्सेदारी. 2.85 अरब डॉलर वैल्यूएशन वाली इस साझेदारी से चीन और मध्य-पूर्व के बड़े पोर्ट्स को मिलेगी चुनौती.

3 hours ago

रवि अग्रवाल को फिर मिली CBDT चेयरमैन की जिम्मेदारी, केंद्र सरकार ने छह महीने का कार्यकाल बढ़ाया

कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 31 दिसंबर 2026 तक संविदा आधार पर पुनर्नियुक्ति को दी मंजूरी

49 minutes ago