होम / बिजनेस / ये कैसा बायकॉट? भारत ने चीन से की जमकर खरीदारी, लेकिन ड्रैगन बना रहा 'कंजूस' 

ये कैसा बायकॉट? भारत ने चीन से की जमकर खरीदारी, लेकिन ड्रैगन बना रहा 'कंजूस' 

चीन के सीमा शुल्क विभाग के अनुसार, 2022 के पहले नौ महीनों में दोनों देशों के बीच व्यापार 100 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

चीनी सामान के बहिष्कार को लेकर अभियान चलते रहते हैं. खासकर फेस्टिवल सीजन में इन अभियानों में एकदम से तेजी आ जाती है. दिवाली से पहले भी लोगों से चीन में बने प्रोडक्ट्स से दूर रहने की अपील की गई, लेकिन इसके बावजूद चीनी LED और दूसरे डेकोरेशन उत्पादों की जबरदस्त डिमांड देखी गई. चीनी कंपनियों ने अप्रैल से ही इस मांग को पूरा करने के लिए भारतीय क्लाइंट्स को सामान भेजना शुरू कर दिया था. बात केवल LED या दूसरे चुनिंदा प्रोडक्ट्स की ही नहीं है, अलग-अलग सेक्टर्स में चीन से हमारी खरीदारी लगातार बढ़ती जा रही है. 

100 अरब डॉलर का व्यापार
मीडिया रिपोर्ट्स में चीन के सीमा शुल्क विभाग के हवाले से बताया गया है कि 2022 के पहले नौ महीनों में दोनों देशों के बीच व्यापार 100 अरब अमेरिकी डॉलर को पार कर गया है. वैसे तो दो मुल्कों के बीच व्यापार बढ़ना अच्छी बात है, लेकिन जब इसमें एक देश का हिस्सा ज्यादा हो, तो स्थिति थोड़ी अलग हो जाती है. भारत और चीन के बीच बढ़ रहे व्यापार में चीन का पलड़ा भारी है. दूसरे शब्दों में कहें तो हम चीन से जमकर खरीदारी कर रहे हैं, लेकिन चीन इस मामले में कंजूस है. 

व्यापार घाटा 75 अरब डॉलर
दोनों देशों के व्यापार में इस अंतर की वजह से भारत का व्यापार घाटा 75 अरब डॉलर से अधिक पहुंच गया है. चीनी सीमा शुल्क विभाग के आंकड़े बताते हैं कि 2022 के पहले नौ महीनों में कुल द्विपक्षीय व्यापार 103.63 अरब डॉलर तक चला गया, जो पिछले साल इसी अवधि के मुकाबले 14.6 प्रतिशत ज्यादा है. इसमें भारत को चीन का निर्यात 31 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 89.66 अरब डॉलर पर रहा. जबकि इन नौ महीनों में भारत का निर्यात 36.4 प्रतिशत की गिरावट के साथ 13.97 अरब डॉलर पर आ गया. इसके चलते उसका कुल व्यापार घाटा 75.69 अरब डॉलर से अधिक हो गया.

क्या होता है व्यापार घाटा?
पिछले साल भारत-चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार रिकॉर्ड 125 अरब डॉलर के स्तर को पार कर गया था. इस दौरान, भारत को चीन का निर्यात 46.2 प्रतिशत बढ़कर 97.52 अरब डॉलर हो गया था और चीन को भारत का निर्यात 34.2 प्रतिशत बढ़कर 28.14 अरब डॉलर रहा था. 2021 में भारत का व्यापार घाटा 69.38 अरब डॉलर था. व्यापार घाटा का मतलब है कि भारत ने चीन को जितना सामान बेचा है, उससे ज़्यादा खरीदा है.

ज्यादा नुकसान नहीं हुआ
जून 2020 में गलवान घाटी हिंसा में 20 भारतीय जवानों के शहीद होने के बाद भारत में चीनी सामानों के बहिष्कार की मांग तेज हो गई थी. भारत सरकार ने सौ से ज्यादा चीनी ऐप्स पर प्रतिबंध लगा दिए थे. लेकिन, उसके बाद भी भारत का व्यापार चीन के साथ बढ़ रहा है. कहने का मतलब है कि भारत के साथ टेंशन से चीन को आर्थिक मोर्चे पर कोई बड़ा नुकसान नहीं दिखाई देता. उल्टा उसकी कंपनियां भारत की जरूरतों को पूरा करके मोटा मुनाफा कमा रही हैं. लिहाजा, ये कहना गलत नहीं होगा कि चीनी सामानों के बहिष्कार का अभियान खास असर नहीं छोड़ पाया.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

2 days ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

14 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago