✕

होम / बिजनेस / भारत बना अमेरिका का सबसे बड़ा स्मार्टफोन सप्लायर, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 12 लाख करोड़ रुपये पार

भारत बना अमेरिका का सबसे बड़ा स्मार्टफोन सप्लायर, इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 12 लाख करोड़ रुपये पार

मंत्री अश्विनी वैष्णव बोले - अब 99% फोन देश में बनते हैं, मोबाइल एक्सपोर्ट में जबरदस्त बढ़त, एप्पल ने भी बढ़ाया भारत में उत्पादन

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत अब अमेरिका को सबसे ज्यादा स्मार्टफोन सप्लाई करने वाला देश बन गया है. इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन 12 लाख करोड़ रुपये के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच चुका है. यह जानकारी केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को दी.

बेंगलुरु में मेट्रो प्रोजेक्ट्स के उद्घाटन कार्यक्रम में वैष्णव ने कहा, “पिछले 11 सालों में हमारा इलेक्ट्रॉनिक उत्पादन छह गुना बढ़ा है. इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग अब 12 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. इलेक्ट्रॉनिक्स एक्सपोर्ट आठ गुना बढ़कर 3 लाख करोड़ रुपये हो गया है. भारत अब दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा मोबाइल फोन निर्माता है.”

उन्होंने बताया कि 2014 में देश में सिर्फ दो मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट थीं, जो अब बढ़कर 300 से ज्यादा हो गई हैं. 2014-15 में देश में बिकने वाले सिर्फ 26% मोबाइल फोन ही यहीं बनते थे, बाकी आयात होते थे. अब 99.2% फोन देश में ही बन रहे हैं. मोबाइल उत्पादन का मूल्य FY14 के 18,900 करोड़ रुपये से बढ़कर FY24 में 4,22,000 करोड़ रुपये हो गया है.

इसी मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तीन नई वंदे भारत ट्रेनें — अजनी (नागपुर)-पुणे, केएसआर बेंगलुरु-बेलगावी और श्री माता वैष्णोदेवी कटरा-अमृतसर — को हरी झंडी दिखाई. इन नई सेवाओं के साथ वंदे भारत ट्रेनों की संख्या अब 150 (75 जोड़ी) हो गई है.

भारत एआई मिशन के तहत वैष्णव ने बताया कि 34,000 जीपीयू वाला कॉमन कंप्यूट फसिलिटी अब प्रति घंटे 1 अमेरिकी डॉलर से कम कीमत पर उपलब्ध है. उन्होंने कहा, “ये विकास भारत को ग्लोबल टेक्नोलॉजी हब बनाने के सरकार के विज़न को दर्शाता है.”

एप्पल ने हाल ही में पुष्टि की है कि अमेरिका में बिकने वाले ज्यादातर आईफोन अब भारत में बनते हैं और इन पर अमेरिकी टैरिफ बढ़ोतरी का असर नहीं पड़ेगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

15 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

17 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

18 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

19 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

19 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

17 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

15 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago