होम / बिजनेस / भारत-ऑस्ट्रेलिया FTA हुआ प्रभावी, 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
भारत-ऑस्ट्रेलिया FTA हुआ प्रभावी, 10 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार
एक ओर ऑस्ट्रेलिया जहां 100 परसेंट टैरिफ लाइन को अलाउ कर रहा है वहीं दूसरी ओर भारत-ऑस्ट्रेलिया को 70% टैरिफ लाइन एक्सिस दे रहा है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुआ आर्थिक सहयोग समझौता आज से प्रभावी हो गया है. इसे भारत के बाद अब ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भी मंजूरी दे दी है. इस समझौते के प्रभाव में आने के बाद सरकार का कहना है कि इससे देश में दस लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे. यही नहीं भारत से ऑस्ट्रेलिया जाने वाला सभी तरह का सामान अब बिना कस्टम ड्यूटी के वहां जा पाएगा.
कैसे पैदा होंगे नए रोजगार के अवसर
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए इस समझौते के लागू होने के बाद दस लाख लोगों को रोजगार मिलने की उम्मीद है, इस समझौते में योगा टीचर और शेफ को वीजा कोटा दिये जाने की बात कही गई है. इस समझौते में ये भी कहा गया है कि एक लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स को जो कि ऑस्ट्रेलिया में पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें 18 महीने से लेकर चार साल तक का वर्क वीजा भी मिल पाएगा. इस समझौते में यह भी प्रावधान किया गया है इस समझौते के लागू होने के बाद दोनों देशों में निवेश के नए अवसर पैदा होने के साथ-साथ एक्सपोर्ट प्रमोशन और अतिरिक्त रोजगार जैसे क्षेत्रों में फायदा मिलने की उम्मीद है.
भारत के किन-किन सेक्टरों को होगा समझौते से फायदा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच हुए इस समझौते के बाद सबसे ज्यादा फायदा भारत के एक्सपोर्ट सेक्टर को फायदा मिलने की उम्मीद है. क्योंकि ऑस्ट्रेलिया में बहुत कम चीजों का मैन्युफैक्चर किया जाता है. ऑस्ट्रेलिया एक ऐसा देश है जहां पर कच्चा माल बहुतायत में होता है. इस समझौते के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया से सस्ते में कच्चा माल भी प्राप्त कर पाएगा, जिसका हमारे निर्माण क्षेत्र को ज्यादा फायदा होगा. ऑस्ट्रेलिया की इकोनॉमी ज्यादातर तैयार माल के आयात पर निर्भर करती है.
डबल टैक्स से मिलेगा निजात
इस समझौते के लागू होने के बाद आईटी सर्विसेज पर लगने वाला डबल टैक्सेशन भी हट जाएगा, जिससे हम ज्यादा प्रतिस्पर्धा में आएंगे और अच्छा मुनाफा कमा पाएंगे. 1 अप्रैल से दोनों देशों के बीच होने वाला डबल टैक्सेशन भी पूरी तरह से खत्म हो जाएगा. इससे भारत का वो पैसा बचेगा जो उसे डबल टैक्सेशन पर खर्च करना पड़ता था.
किन-किन क्षेत्रों को मिलेगा इसका फायदा
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच लागू हुए इस फैसले के बाद भारत के कई ऐसे सेक्टर जो कि पहले से एक्सपोर्ट करते आ रहे हैं उन्हें इस समझौते का बड़ा फायदा मिलने की उम्मीद है. उसमें जेम्स एंड ज्वेलरी, टैक्सटाइल, लेदर, फुटवियर, फर्नीचर सूट और एग्रीकल्चर प्रोडक्ट सहित इंजीनियरिंग प्रोडक्ट, मेडिकल डिवाइसेज और ऑटोमोबाइल जैसे क्षेत्र शामिल हैं.
क्या रहा समझौते का इतिहास
इस साल मई में भारत और यूएई के बीच हुए इकोनॉमिक पार्टनरशिप एग्रीमेंट के लागू होने के बाद साल के खत्म होने से पहले भारत-ऑस्ट्रेलिया आर्थिक सहयोग ट्रेड एग्रीमेंट भी आज से प्रभावी हो गया है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ईसीपीए इस वर्ष दो अप्रैल 2022 को साइन किया गया था. इस समझौते को पिछले वर्ष नवंबर 2021 में दोनों सरकारों की ओर से पुष्टि की गई थी. लेकिन आज से ये ट्रेड समझौता दोनों देशों के बीच लागू हो गया है, जिसके बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापार अब आसान हो जाएगा.
टैग्स