✕

होम / बिजनेस / जुलाई में थोक महंगाई दर घटकर 0.58% पर पहुंची, खाद्य और धातु उत्पादों की कीमतों में गिरावट से राहत

जुलाई में थोक महंगाई दर घटकर 0.58% पर पहुंची, खाद्य और धातु उत्पादों की कीमतों में गिरावट से राहत

जुलाई 2025 में थोक महंगाई दर (WPI) घटकर -0.58% पर आना देश की अर्थव्यवस्था के लिए एक सकारात्मक संकेत है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश की थोक महंगाई दर (WPI) जुलाई 2025 में घटकर -0.58% पर आ गई है. यह लगातार दूसरा महीना है जब थोक स्तर पर महंगाई निगेटिव रही है. पिछली जुलाई (2024) की तुलना में इस बार थोक बाजार में कीमतें औसतन कम दर्ज की गई हैं.

कीमतों में गिरावट के पीछे ये मुख्य कारण

इस गिरावट के पीछे मुख्य वजह खाद्य पदार्थों, मिनरल ऑयल, कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस और बेसिक मेटल्स की कीमतों में आई कमी है. इन प्रमुख वस्तुओं में सस्ते होने के चलते कुल मिलाकर थोक बाजार में महंगाई का दबाव कम हुआ है.

जून की तुलना में मामूली बढ़त

हालांकि महीने-दर-महीने आधार पर देखा जाए तो जुलाई में थोक महंगाई दर में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज हुई है. जून 2025 की तुलना में WPI में 0.39% की वृद्धि देखी गई.

प्राथमिक वस्तुएं हुईं महंगी

जुलाई में प्राथमिक वस्तुओं की कीमतों में 1.18% की बढ़त दर्ज की गई. इसमें कच्चे पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस की कीमतों में 2.56% की बढ़त, नॉन-फूड आर्टिकल्स में 2.11% की वृद्धि, खाद्य पदार्थों में 0.96% की बढ़ोतरी हुई. वहीं, खनिजों की कीमतों में 1.08% की गिरावट आई.

ईंधन और बिजली क्षेत्र में मिला-जुला असर

ईंधन और बिजली की श्रेणी में 1.12% की औसत बढ़ोतरी दर्ज की गई. मिनरल ऑयल 1.98% महंगा हुआ. जबकि कोयला 0.44% और बिजली 0.36% सस्ती हुई.

निर्मित वस्तुओं में 0.14% की गिरावट

मैन्युफैक्चर्ड प्रोडक्ट्स यानी निर्मित वस्तुओं के दामों में 0.14% की कमी आई. 22 श्रेणियों में से 9 में कीमतें बढ़ीं (जैसे ट्रांसपोर्ट इक्विपमेंट, फर्नीचर, नॉन-मेटैलिक मिनरल प्रोडक्ट्स), 9 में गिरावट आई (जैसे बेसिक मेटल्स, मेटल प्रोडक्ट्स, फूड प्रोडक्ट्स, केमिकल्स) और 4 श्रेणियों में कोई बदलाव नहीं हुआ.

खाद्य महंगाई दर भी निगेटिव में

जुलाई 2025 में WPI फूड इंडेक्स बढ़कर 191.3 पर पहुंच गया, जो जून में 190.2 था. इसके बावजूद, सालाना आधार पर खाद्य महंगाई दर -2.15% रही, जो जून में -0.26% थी.

मई के आंकड़े हुए फाइनल

मई 2025 के लिए फाइनल डेटा के अनुसार, WPI इंडेक्स 153.7 रहा और उस महीने की थोक महंगाई दर 0.13% दर्ज की गई. उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (DPIIT) हर महीने थोक महंगाई दर के आंकड़े जारी करता है. अगस्त 2025 के आंकड़े 15 सितंबर 2025 को प्रकाशित किए जाएंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

14 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

16 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

17 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

18 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

18 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

16 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

14 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

1 day ago