होम / बिजनेस / IMF ने घटाया एशिया का ग्रोथ अनुमान, चीन के ऊपर फोड़ा सुस्ती का ठीकरा

IMF ने घटाया एशिया का ग्रोथ अनुमान, चीन के ऊपर फोड़ा सुस्ती का ठीकरा

IMF ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कोविड महामारी के असर के रूप में, इस क्षेत्र को वैश्विक वित्तीय सख्ती और बाहरी मांग में गिरावट से कई रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: चीन में छाई सुस्ती ने पूरे एशियाई क्षेत्र का बेड़ा गर्क करके रख दिया है. इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड (IMF) ने शुक्रवार को एशिया का आर्थिक अनुमान जारी किया. IMF ने अपनी इस रिपोर्ट में एशिया की रिकवरी में आ रही रुकावटों के लिये बढ़ती महंगाई और सख्त होती मॉनिटरी पॉलिसी को जिम्मेदार बताने के साथ साथ चीन पर भी इसका ठीकरा फोड़ा. 

IMF की रिपोर्ट 
एशिया पैसिफिक इकोनॉमिक आउटलुक रिपोर्ट में IMF ने कहा कि दुनिया के बाकी क्षेत्रों के मुकाबले एशिया में महंगाई की दर कम बनी हुई है, महंगाई बेकाबू न हो जाए इसके लिये केंद्रीय बैंकों ब्याज दरों में बढ़ोतरी जारी रखनी चाहिए. IMF के एशिया और पैसिफिक विभाग के निदेशक कृष्णा श्रीनिवासन ने कहा, "इस साल की शुरुआत में एशिया की मजबूत आर्थिक वापसी उम्मीद से कमजोर दूसरी तिमाही के साथ गति खो रही है." IMF ने इस साल एशिया के विकास के अनुमान को घटाकर 4% और अगले साल 4.3% कर दिया है, जो अप्रैल से 0.9% और 0.8% कम है. ये गिरावट 2021 में 6.5% के ग्रोथ के बाद है.

एशिया में क्या दिक्कतें
IMF ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि कोविड महामारी के असर के रूप में, इस क्षेत्र को वैश्विक वित्तीय सख्ती और बाहरी मांग में गिरावट से कई रुकावटों का सामना करना पड़ रहा है. IMF ने कहा कि सबसे बड़ी रुकावटों में चीन की तेज और व्यापक मंदी है, जो कि कोविड के सख्त प्रतिबंधों और प्रॉपर्टी मार्केट में चिंताओं की वजह से आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक साल में डिफॉल्टर प्रॉपर्टी डेवलपर्स की बढ़ती संख्या के के चलते, सेक्टर की फाइनेंशियल मार्केट तक पहुंच की चुनौतियां और बढ़ गई हैं. ज्यादा एक्सपोजर की वजह से रियल एस्टेट सेक्टर से बैंकिंग सिस्टम के लिए रिस्क बढ़ रहे हैं. 

चीन को लेकर चिंता
IMF का अनुमान है कि 2021 में 8.1% की ग्रोथ के बाद इस साल चीन की विकास दर धीमी होकर 3.2% हो जाएगी, जो कि उसके अप्रैल के अनुमान से 1.2% कम है. चीन जो कि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है, अगले साल 4.4% और 2024 में 4.5% की ग्रोथ दिखाएगी. IMF का कहना है कि एशिया की उभरती हुई अर्थव्यवस्थाएं तेजी से बाहर जाती पूंजी को रोकने के लिए दरें बढ़ाने को मजबूर हैं. विदेशी मुद्रा हस्तक्षेप का "विवेकपूर्ण" उपयोग कुछ देशों में मॉनिटरी पॉलिसी पर बोझ को कम करने में मदद कर सकता है. 

VIDEO: ब्रिटेन ही नहीं, दुनिया के इन 6 देशों पर भी राज करते हैं भारतीय मूल के लोग


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

12 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago