होम / बिजनेस / IHCL ने जारी किए FY23Q4 के नतीजे, तोड़े कई रिकार्ड्स!

IHCL ने जारी किए FY23Q4 के नतीजे, तोड़े कई रिकार्ड्स!

इस साल के हर महीने में IHCL ने 3 होटलों को खरीदा है और साल के हर तीसरे हफ्ते में IHCL द्वारा एक नया होटल खोला गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

बहुत सी उपलब्धियों के साथ भारत की सबसे बड़ी हॉस्पिटैलिटी कंपनी, IHCL (इंडियन होटल्स कंपनी लिमिटेड) ने इस साल कई रिकॉर्ड सेट किये हैं. IHCL ने इस साल इंडस्ट्री में सबसे ज्यादा EBITDA (अर्निंग्स बिफोर इंटरेस्ट, टैक्स, डेप्रिसिएशन एंड अमोर्टाईजेशन) मार्जिन, टैक्स कटौती के बाद 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का प्रॉफिट और एक साल में सबसे अधिक कुल कमाई की है. IHCL ने 31 मार्च 2023 को खत्म हुए वित्त वर्ष 23 के चौथे क्वार्टर के कुल नतीजे जारी करते हुए यह जानकारी साझा की है. 

बढ़ गया IHCL का पोर्टफोलियो 
IHCL के मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) Puneet Chhatwal ने इस मौके पर कहा कि वित्त वर्ष 23 के चारों क्वार्टर्स में एक जैसी मांग के बने रहने की वजह से कंपनी इतना अच्छा परफॉर्म कर पायी है. प्रमुख मार्केटों में IHCL द्वारा अपने ब्रैंड्स में RevPAR (हर उपलब्ध कमरे से होने वाली कमाई) की अध्यक्षता करने की वजह से मांग में काफी वृद्धि हुई. इस वक्त IHCL के पोर्टफोलियो में 260 से ज्यादा होटल्स मौजूद हैं. इस साल के हर महीने में IHCL ने 3 होटलों को खरीदा है और साल के हर तीसरे हफ्ते में IHCL द्वारा एक नया होटल खोला गया है जिसकी बदौलत इस पोर्टफोलियो में 36 होटल्स शामिल हुए हैं और 16 नए होटल्स की ओपनिंग हुई है. इस वक्त IHCL की पकड़ देश के 29 राज्यों और 2 केंद्रशासित प्रदेशों तक पहुंच चुकी है. 

कहां है IHCL का ध्यान?
बातचीत के दौरान आगे Puneet Chhatwal ने बताया कि IHCL की परफॉरमेंस से कंपनी के प्रति उनके मेहमानों के प्यार और ईमानदारी का पता चलता है. साथ ही कंपनी के बोर्ड से मिले समर्थन, गाइडेंस और कंपनी के 28,000 कर्मचारियों की कमिटमेंट और जज्बे का पता भी चलता है. कंपनी की मैनेजमेंट का ध्यान सभी स्टेकहोल्डर्स के लिए वैल्यू बनाने, अलग अलग क्षेत्रों में कस्टमर्स को नया हॉस्पिटैलिटी इकोसिस्टम प्रदान करने, अपनी कीमती होटल चेन्स में लोकल कम्युनिटीज को बढ़ावा देने और देश में नयी जगहें तलाशकर लगातार शानदार परफॉरमेंस डिलीवर करने पर है. 

IHCL की परफॉरमेंस
पिछले वित्त वर्ष यानी वित्त वर्ष 22 में कंपनी को रिकॉर्ड 265 करोड़ रुपयों का नुकसान उठाना पड़ा था. वित्त वर्ष 23 में IHCL को ऑपरेशंस से 5810 करोड़ रुपये की कमाई हुई जो सालाना आधार पर 90% ज्यादा है. टाटा ग्रुप की कंपनी IHCL ने 339 करोड़ रुपयों का प्रॉफिट दर्ज किया है. वित्त 22 के चौथे क्वार्टर में कंपनी को 72 करोड़ रुपयों का ही प्रॉफिट हुआ था. वित्त वर्ष 22 में कंपनी को ऑपरेशंस से 1625.4 करोड़ रुपयों की कमाई हुई थी जो सालाना आधार पर 86% ज्यादा थी. 

क्या है IHCL का प्लान?
IHCL के आइकोनिक ब्रैंड ताज के पोर्टफोलियो में हाल ही में 100 होटल्स पूरे हो गए हैं. इतना ही नहीं, पिछले पांच सालों के दौरान ताज ने अपने कमरों की संख्या को बढ़ाकर दोगुने से भी ज्यादा कर लिया है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ब्रैंड द्वारा यह कदम 2025 तक Ahvaan प्लान के तहत अपने पोर्टफोलियो को रिस्ट्रक्चर करने के लिए उठाये जा रहे हैं.  
 
यह भी पढ़ें: Multibagger Stock: 6800% के रिटर्न्स, 69 गुना बढ़ाई इन्वेस्टर्स की संपत्ति!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

31 minutes ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

39 minutes ago

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

1 hour ago

Aakash विवाद में BYJU'S को मिली बड़ी सफलता, लेनदारों ने समझौते को दी मंजूरी

कंपनी की लेनदार समिति ने प्रस्तावित समझौते को मंजूरी दे दी है. अब इस मामले पर 18 अगस्त को राष्ट्रीय कंपनी विधि न्यायाधिकरण (NCLT) की बेंगलुरु पीठ में सुनवाई होगी.

3 hours ago

₹5,000 करोड़ का IPO ला रहा Cube Highways Trust, 22 जुलाई से खुलेगा इश्यू

क्यूब हाईवे ट्रस्ट का यह IPO पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) होगा. यानी इसमें कोई नई यूनिट जारी नहीं की जाएगी, बल्कि मौजूदा यूनिटधारक अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे.

4 hours ago

बड़ी खबरें