होम / बिजनेस / एक डॉक्टर, एक वकील और पागलपन...ऐसे शुरू हुई बिसलेरी के ‘Bisleri’ बनने की कहानी 

एक डॉक्टर, एक वकील और पागलपन...ऐसे शुरू हुई बिसलेरी के ‘Bisleri’ बनने की कहानी 

बिसलेरी ने इंडियन मार्केट में मिनरल वॉटर और सोडा के साथ एंट्री ली. उन दिनों आम आदमी के लिए पानी की बोतल खरीदना भले ही संभव नहीं था, लेकिन अमीरों के बीच यह ब्रांड एकदम से लोकप्रिय हो गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

पैकेज्ड वॉटर कंपनी 'बिसलेरी' टाटा समूह की होने जा रही है. बोतलबंद पानी की दुनिया में 'बिसलेरी' सबसे जाना-पहचान और प्रतिष्ठित ब्रांड है. इसकी लोकप्रियता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि हर पानी की बोतल को 'बिसलेरी' ही कहा जाता है. कुछ वक्त पहले कंपनी ने लोगों को यही बताने के लिए एक विज्ञापन जारी किया था कि 'हर पानी की बोतल बिसलेरी नहीं होती'. भारतीय बाजार में 'बिसलेरी' की सफलता ने कई कंपनियों को पानी बेचने के लिए आकर्षित किया और आज इस सेक्टर में कई बड़े ब्रांड मौजूद हैं.

इटली में हुई थी शुरुआत
बिसलेरी के 'बिसलेरी' बनने की असल कहानी शुरू हुई थी, भारत को आजादी मिलने के कुछ समय बाद. हालांकि, इससे पहले ही पैकेज्ड वॉटर के रूप में बिसलेरी का जन्म हो चुका था. दरअसल, इटली के बिजनेसमैन Signor Felice Bisleri ने 'बिसलेरी' की स्थापना की थी. उन्होंने अल्कोहल रेमिडी के इरादे से इसे शुरू किया था. Signor Felice के बेहद करीबी दोस्त और फैमिली डॉक्टर थे रॉसी. 1921 में Signor Felice की मौत के बाद बिसलेरी कंपनी डॉक्टर रॉसी के हाथों में आ गई. 

शायद पढ़ लिया था भविष्य
डॉक्टर रॉसी ने वकील खुशरू संतकू के साथ मिलकर भारत में बिसलेरी लॉन्च की. उस वक़्त पानी को बेचने की बात करना किसी पागलपन से कम नहीं था. डॉक्टर रॉसी को भी लोगों ने पागल करार दिया, उन्हें समझाया गया कि इसमें पैसे की बर्बादी के सिवा कुछ हासिल नहीं होगा. लेकिन डॉक्टर रॉसी ने शायद भविष्य पढ़ लिया था. 1965 में उन्होंने मुंबई के ठाणे में पहला 'बिसलेरी वॉटर प्लांट' स्थापित किया. उस दौर में पानी की आज जितनी समस्या तो नहीं थी, लेकिन पीने के पानी की गुणवत्ता बहुत खराब थी. लिहाजा रॉसी और संतूक को पता था कि बिसलेरी अमीर और विदेशी पर्यटकों के लिए के वरदान साबित होगी और हुआ भी यही.

पानी और सोडा के साथ एंट्री
बिसलेरी ने इंडियन मार्केट में मिनरल वॉटर और सोडा के साथ एंट्री ली. उन दिनों आम आदमी के लिए पानी की बोतल खरीदना भले ही संभव नहीं था, लेकिन अमीरों के बीच यह ब्रांड एकदम से लोकप्रिय हो गया. शुरुआत में केवल पांच सितारा होटलों और महंगे रेस्टोरेंट में ही बिसलेरी की बोतल उपलब्ध थी. लेकिन ब्रांड को बड़ा बनाने के लिए उसकी पहुंच से 'सीमित' का टैग हटाना ज़रूरी थी. डॉक्टर रॉसी शायद इतनी गहराई में उतरने के लिए तैयार नहीं थे, इसलिए उन्होंने कंपनी को बेचने का फैसला लिया.    

4 लाख रुपए में हुआ था सौदा
चूंकि रॉसी और संतूक का पागलपन लोगों के दिलोदिमाग पर छा गया था, इसलिए बिसलेरी को खरीदने वालों की लाइन लग गई. लेकिन इस यूनिक आइडिया को अपना बनाया पारले कंपनी के रमेश चौहान ने. उन्होंने चार लाख रुपए में बिसलेरी खरीदी और आज यह करोड़ों की कंपनी बन गई है. रमेश चौहान के पास अब बिसलेरी के तौर पर एक फेमस ब्रांड था, अब ज़रूरत थी उसे आम आदमी तक पहुंचाना. कुछ ऐसा करना जिससे पानी की बोतल ला जिक्र आते ही हर जुबां पर बिसलेरी का ही नाम आए. उन्होंने अपनी टीम के साथ इस पर दिन-रात काम किया. धीरे-धीरे कंपनी का नाम हर जुबां पर चढ़ता गया. शहर से लेकर गांवों तक इसकी पहुंच बन गई.

टाटा की क्यों जागी दिलचस्पी?
अब सवाल ये उठता है कि आखिर टाटा पानी के बिज़नेस में क्यों उतर रहा है? इसका जवाब है, मुनाफे की ज़बरदस्त संभावना. साफ पानी आज भी भारत में एक बड़ा मुद्दा है. रेस्टोरेंट-होटल आदि में जाने वाले मिनरल बोतल लेना ही पसंद करते हैं. देश में पैकेज्ड वॉटर का मार्केट करीब 20,000 करोड़ रुपए का है और इस बाजार में बिसलेरी की हिस्सेदारी 32% है. कंपनी के पास 122 ऑपरेशनल प्लांट हैं, 4500 डिस्ट्रीब्यूटर और करीब 5000 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रक हैं. बिसलेरी के रूप में टाटा को एक जमा-जमाया ब्रांड मिल रहा है, जो आगे मुनाफा ही कमाकर देगा.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

2 hours ago

मैन्युफैक्चरिंग और बिजली सेक्टर की ताकत से औद्योगिक उत्पादन में उछाल, IIP ग्रोथ 7.3% पर पहुंची

मई के 5% के मुकाबले जून में औद्योगिक वृद्धि तेज, बाजार अनुमान 5.6% से भी बेहतर रहा आंकड़ा; इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट और ऑटो सेक्टर ने दिया बड़ा योगदान

18 hours ago

बड़ी खबरें

GIFT Nifty 130 अंक मजबूत, तेल में 4% उछाल; आज इन शेयरों पर रहेगी बाजार की नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 69.86 अंक यानी 0.09% फिसलकर 76,765.92 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 10.60 अंक यानी 0.04% की गिरावट के साथ 23,985.35 पर बंद हुआ.

2 hours ago

भारत के एक्सपोर्ट को मिली रिकॉर्ड रफ्तार, FY26 में पहली बार $863 अरब के पार पहुंचा आंकड़ा

भारत के FTA साझेदार देशों में ASEAN क्षेत्र को सबसे ज्यादा निर्यात किया गया. वित्त वर्ष 2025-26 में ASEAN देशों को भारत का निर्यात 38.42 अरब डॉलर रहा.

2 hours ago

Coal India का कैपेक्स Q1 में 16% बढ़ा, ₹3,399 करोड़ खर्च किए; तिमाही लक्ष्य से भी आगे निकली कंपनी

कोयले की ढुलाई और निकासी क्षमता बढ़ाने के लिए कंपनी ने रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी बड़ा खर्च किया है. पहली तिमाही में रेलवे साइडिंग और रेल कॉरिडोर के विकास पर ₹754 करोड़ खर्च किए गए.

2 hours ago

भारतीय खिलौनों की दुनिया में बढ़ती धाक, 7 साल में एक्सपोर्ट 89% बढ़ा; विदेशी निर्भरता हुई कम

अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी जैसे विकसित देशों में भी ‘मेड इन इंडिया’ खिलौनों की मांग बढ़ी है. यह बदलाव भारत के खिलौना निर्माण क्षेत्र में बढ़ती प्रतिस्पर्धा और गुणवत्ता सुधार को दर्शाता है.

2 hours ago

2032 तक वैश्विक खिलौना बाजार में 5% हिस्सेदारी का लक्ष्य, सरकार ने बनाई टास्क फोर्स

घरेलू खिलौना विनिर्माण को मिलेगा बढ़ावा. वैश्विक प्रतिस्पर्धा बढ़ाने, रोजगार सृजन और 'मेड इन इंडिया' खिलौनों की पहुंच मजबूत करने पर रहेगा फोकस

18 hours ago