होम / बिजनेस / Reliance General Insurance में 300 करोड़ इन्वेस्टमेंट की तैयारी कर रहा है Hinduja!

Reliance General Insurance में 300 करोड़ इन्वेस्टमेंट की तैयारी कर रहा है Hinduja!

हिंदुजा ग्रुप के प्रतिनिधि कल की रिलायंस कैपिटल COC (कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स) की मीटिंग में अपने सोल्यूशन से सम्बंधित प्लान्स को पेश करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

रिलायंस कैपिटल (Reliance Capital) की एक डिविजन रिलायंस जनरल इंश्योरेंस (Reliance General Insurance) को साल्वेंट बनाये रखने के लिए हिंदुजा ग्रुप (Hinduja Group) ने इस कंपनी में 300 करोड़ का अतिरिक्त निवेश करने का फैसला लिया है. 

रिलायंस जनरल से हटकर इन्वेस्टर्स पर आया दबाव
बुधवार को हुई दूसरी नीलामी के दौरान हिंदुजा ग्रुप की कंपनी IIHL (इंडसिंड इंटरनेशनल होल्डिंग्स लिमिटेड) ने रिलायंस कैपिटल के लिए सबसे ज्यादा, 9650 करोड़ रुपयों की बोली लगाई थी. पिछले साल इंश्योरेंस रेगुलेटर IRDA द्वारा तय की गयी सोल्वेंसी सम्बंधित जरूरतों को पूरा करने के लिए रिलायंस जनरल इंश्योरेंस ने लोन देने वाली कंपनियों से 600 करोड़ रुपये के तत्काल फंड्स की मांग की थी. पहले लोन देने वाली कंपनियों ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस द्वारा की गयी कैश कि तत्काल मांग को ठुकरा दिया था जिसकी बदौलत फाइनेंशियल दबाव जनरल इंश्योरेंस कंपनी से हटकर भावी इन्वेस्टर पर आ गया था. 

कुछ ऐसा है डील का पुरा गणित
हिंदुजा ग्रुप ने रिलायंस कैपिटल में 300 करोड़ रुपये का इन्वेस्टमेंट करने का सुझाव दिया है जबकि बोली की रकम यानी 9,650 करोड़ रुपये लोन देने वाली कंपनियों को दिए जायेंगे. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि दिवालिया हो चुकी रिलायंस कैपिटल पर इन लोन कंपनियों का लगभग 24,000 करोड़ रुपये बकाया है. हिंदुजा ग्रुप के टॉप प्रतिनिधि कल होने वाली रिलायंस कैपिटल की COC (कमेटी ऑफ क्रेडिटर्स) की मीटिंग में अपने सोल्यूशन से सम्बंधित प्लान्स को पेश करेंगे. 

रिलायंस कैपिटल की पोजीशन
जहां रिलायंस जनरल इंश्योरेंस में रिलायंस कैपिटल का 100% का हिस्सा है, वहीं रिलायंस लाइफ इंश्योरेंस में कंपनी का 51% का हिस्सा मौजूद है. इसके साथ ही रिलायंस कैपिटल की एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी, हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करने वाली कंपनी, स्टॉकब्रोकिंग फर्म रिलायंस सिक्योरिटीज में अच्छी पोजीशन है और भारतीय कमोडिटी एक्सचेंज में भी इसकी 20% की हिस्सेदारी है. दोनों ही इंश्योरेंस कंपनियों को इन कंपनियों से वित्तीय रूप से फायदा होता है.

हिंदुजा ग्रुप की पोजीशन 
इंडसिंड बैंक और अपनी कार मैन्युफैक्चरिंग यूनिट Ashok Leyland के मालिकाना हक वाली कंपनी हिंदुजा Leyland फाइनेंस की बदौलत फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री में हिंदुजा ग्रुप कि पकड़ काफी मजबूत है. हिंदुजा ग्रुप का हाउसिंग फाइनेंसिंग बिजनेस, कंपनी द्वारा फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री में अपनी पहुंच को बढ़ाने के प्लान का एक बहुत जरूरी हिस्सा है. 31 दिसंबर 2022 को हिंदुजा Leyland फाइनेंसिंग के AUM (एसेट्स अंडर मैनेजमेंट) की कीमत 33,353 करोड़ रुपये थी जबकि 31 मार्च 2022 को यह संख्या 30,048 करोड़ रुपये ही थी. 

फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री में ऐसे बढ़ेगी हिंदुजा की मजबूती
 एक बैंकिंग सूत्र की मानें तो अगर सुप्रीम कोर्ट द्वारा हिंदुजा टेकओवर को मंजूरी मिल जाती है तो फाइनेंशियल सर्विसेज इंडस्ट्री में कंपनी की पकड़ को और मजबूती मिल सकती है. सूत्र की मानें तो रिलायंस जनरल इंश्योरेंस में 300 करोड़ रुपये लगाने और 50 करोड़ रुपये के अन्य खर्चों के अलावा हिंदुजा ग्रुप ने 9650 करोड़ रुपये का यह ऑफर दिया है. IIHL द्वारा लगाई गयी बोली की कुल कीमत अब 10,000 करोड़ रुपये पर पहुंच गयी है. 
 
यह भी पढ़ें:  फिर से होश उड़ाने आ रही है Alto 800, फीचर्स ऐसे जो पहले कभी सुने नहीं होंगे!

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Tech Mahindra का मुनाफा 40% से ज्यादा बढ़ा, आय और मार्जिन में भी शानदार उछाल

जून 2026 तिमाही में कंपनी का समेकित परिचालन राजस्व बढ़कर 15,712 करोड़ रुपये हो गया, जो एक साल पहले की समान अवधि के 13,351 करोड़ रुपये के मुकाबले 17.7% अधिक है.

16 minutes ago

2047 तक GDP के 150% तक पहुंच सकता है भारत का गैर-सरकारी कर्ज: Crisil

Crisil का मानना है कि सिक्योरिटाइजेशन और म्युनिसिपल बॉन्ड बाजार को विकसित करने से पूंजी का बेहतर पुनर्चक्रण होगा. इससे शहरी बुनियादी ढांचे के लिए फंडिंग बढ़ेगी और सरकार पर वित्तीय बोझ भी कम होगा.

32 minutes ago

फूड डिलीवरी बाजार में बड़ा दांव, Delivery Hero खरीदने के लिए Uber ने लगाई 14.8 अरब डॉलर की बोली

इस अधिग्रहण के जरिए कंपनी यूरोप, एशिया, मध्य पूर्व, अफ्रीका और लैटिन अमेरिका में Delivery Hero के कारोबार को अपने Uber Eats प्लेटफॉर्म के साथ जोड़ना चाहती है.

1 hour ago

पीएम मोदी ने दिखाई देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी, 2,600 यात्री कर सकेंगे सफर

भारतीय रेल की इस हाइड्रोजन ट्रेन में 10 कोच लगाए गए हैं. जिंद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह ट्रेन दुनिया की सबसे लंबी और सबसे शक्तिशाली हाइड्रोजन ट्रेनों में शामिल है.

1 hour ago

RBI का बड़ा फैसला: जब्त मकान और जमीन 7 साल में बेचनी होगी, बैंकों के लिए नए नियम लागू

RBI के नए निर्देशों के तहत बैंक अब फंसे कर्ज की वसूली के दौरान अपने कब्जे में आई अचल संपत्तियों को लंबे समय तक अपने पास नहीं रख सकेंगे.

2 hours ago

बड़ी खबरें