होम / बिजनेस / Hindalco और Italy की कंपनी की पार्टनरशिप से बढ़ेगी भारतीय ट्रेनों की रफ्तार?

Hindalco और Italy की कंपनी की पार्टनरशिप से बढ़ेगी भारतीय ट्रेनों की रफ्तार?

हिंडाल्को (Hindalco) एल्युमीनियम रोलिंग क्षेत्र की जानी मानी कंपनी है जबकि दूसरी तरफ इटली की Metra SpA कंपनी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ सालों के दौरान भारत ने काफी तेजी से विकास किया है और विकास की यह रफ्तार अभी भी जारी है. धीरे-धीरे भारत ज्यादातर देशों द्वारा इन्वेस्टमेंट के लिए सबसे फेवरेट जगह बनता जा रहा है. अब खबर आ रही है कि एल्युमीनियम रोलिंग के क्षेत्र की जानी मानी कंपनी हिंडाल्को (Hindalco) ने इटली की Metra SpA कंपनी के साथ साझेदारी की है और इस साझेदारी की बदौलत भारतीय रेलवे (Indian Railway) की ट्रेनों की रफ्तार में वृद्धि देखने को मिल सकती है. 

भारतीय ट्रेनों को मिलेगी रफ्तार
हिंडाल्को (Hindalco) एल्युमीनियम रोलिंग एवं रीसाइक्लिंग क्षेत्र की जानी मानी कंपनी है जबकि दूसरी तरफ इटली की Metra SpA नामक कंपनी है जो स्ट्रक्चर्ड और वैल्यू एडेड एल्युमीनियम बनाने का काम करती है. मीडिया द्वारा दी साझा की गई जानकारी की मानें तो इस पार्टनरशिप का प्रमुख उद्देश्य बड़ी संख्या में एल्युमीनियम बनाना और फेब्रिकेशन टेक्नोलॉजी उपलब्ध करवाना होगा, जिससे भारत में तेज रफ्तार वाले रेल कोच बनाए जाएंगे. 

भारतीय ट्रेनों को मिलेगा अपग्रेड
इस मौके पर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज के मैनेजिंग डायरेक्टर सतीश पाई ने कहा कि हमें Metra के साथ जुड़कर खुशी हो रही है और आने वाले समय में भारतीय ट्रेनों को नए तरह का एल्युमीनियम प्रदान किया जाएगा. यह हमारे द्वारा बनाए जाने वाले पैसेंजर ट्रेनों के कोच, कमर्शियल वाहनों और मालगाड़ी के डब्बों की क्षमता के अनुरूप होगा. 

कितनी फायदेमंद होगी पार्टनरशिप?
एल्युमीनियम के निर्माण में हिंडाल्को (Hindalco) का अनुभव और एल्युमीनियम को निकाले जाने में Metra कंपनी के ज्ञान, मशीनिंग और वेल्डिंग की बदौलत भारत को वह टेक्नोलॉजी मिल जाएगी जो इस वक्त केवल यूरोप, चीन, जापान और कुछ अन्य देशों तक ही सीमित है. इस पार्टनरशिप की बदौलत हिंडाल्को (Hindalco) को वह लॉन्चपैड भी मिल जाएगा जिसकी मदद से वह भारतीय रेलवे को अपग्रेड कर सकता है. हिंडाल्को वन्दे भारत ट्रेनों के कोच बनाने के लिए 2000 करोड़ रुपयों की इन्वेस्टमेंट करने के बारे में विचार कर रहा है और इस पार्टनरशिप की बदौलत कंपनी को वह टेक्नोलॉजी मिलेगी जिसकी मदद से कंपनी वन्दे भारत ट्रेनों का निर्माण कर सकती है. आपको बता दें कि हाल ही में हिंडाल्को ने Texmaco Rail & Engineering Limited नामक कंपनी के साथ पार्टनरशिप की थी ताकि वह उच्च क्वालिटी के एल्युमीनियम से रेल के पहिए व कोच बना सकें. 
 

यह भी पढ़ें:  Tata Power ने इकठ्ठा किए 425 मिलियन डॉलर्स, जानिए क्या है पूरा मामला?

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विदेशी निवेशकों के लिए बड़ी राहत! टैक्स नियम होंगे आसान, लोकसभा में Tax Amendment Bill 2026 पेश

इस विधेयक के जरिए विदेशी निवेशकों, फंड मैनेजरों, क्लाउड कंपनियों और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों के लिए टैक्स नियमों को आसान बनाया जाएगा.

44 minutes ago

GetVantage ने जुटाए 63 करोड़ रुपये, छोटे कारोबारों के लिए AI आधारित कैपिटल गेटवे का करेगा विस्तार

कंपनी ने बताया कि आने वाले महीनों में वह कई प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ सेलर-फाइनेंसिंग साझेदारियों की घोषणा करेगी, जिससे MSME को और अधिक तेज, आसान और डिजिटल फाइनेंसिंग सुविधाएं मिल सकेंगी.

56 minutes ago

RBI की MPC बैठक से पहले बाजार अलर्ट, आज इन बड़े ट्रिगर्स पर रहेगा फोकस

मंगलवार को सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 78,428.95 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 159.40 अंक यानी 0.64 फीसदी गिरकर 24,614.90 पर बंद हुआ.

1 hour ago

मुथूट फिनकॉर्प के IPO की राह आसान, सेबी ने 6 फैमिली ट्रस्टों को ओपन ऑफर नियम से दी छूट

सेबी ने यह भी स्पष्ट किया कि यह राहत केवल ओपन ऑफर नियमों तक सीमित है. अधिग्रहण करने वाले पक्षों को अन्य सभी लागू नियामकीय प्रावधानों का पालन करना होगा.

16 hours ago

अडानी इंफ्रा ने अडानी ग्रीन एनर्जी में 2,380 करोड़ रुपये में खरीदी 1.03% हिस्सेदारी

अडानी ग्रीन एनर्जी भारत के नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों में बनी हुई है और स्वच्छ ऊर्जा की बढ़ती मांग तथा ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के बीच कंपनी लगातार अपनी उत्पादन क्षमता का विस्तार कर रही है.

16 hours ago


बड़ी खबरें

विदेशी निवेशकों के लिए बड़ी राहत! टैक्स नियम होंगे आसान, लोकसभा में Tax Amendment Bill 2026 पेश

इस विधेयक के जरिए विदेशी निवेशकों, फंड मैनेजरों, क्लाउड कंपनियों और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों के लिए टैक्स नियमों को आसान बनाया जाएगा.

44 minutes ago

डिजिटल अरेस्ट पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा एक्शन! RBI को 4 हफ्ते में SOP बनाने का आदेश

अदालत ने सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और कानून प्रवर्तन एजेंसियों को साइबर ठगी की शिकायतों के त्वरित निपटारे और पीड़ितों की रकम वापस दिलाने के लिए प्रभावी व्यवस्था लागू करने का निर्देश दिया है.

39 minutes ago

RBI की MPC बैठक से पहले बाजार अलर्ट, आज इन बड़े ट्रिगर्स पर रहेगा फोकस

मंगलवार को सेंसेक्स 210.08 अंक यानी 0.27 फीसदी की गिरावट के साथ 78,428.95 पर बंद हुआ. वहीं, निफ्टी 50 इंडेक्स 159.40 अंक यानी 0.64 फीसदी गिरकर 24,614.90 पर बंद हुआ.

1 hour ago

GetVantage ने जुटाए 63 करोड़ रुपये, छोटे कारोबारों के लिए AI आधारित कैपिटल गेटवे का करेगा विस्तार

कंपनी ने बताया कि आने वाले महीनों में वह कई प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ सेलर-फाइनेंसिंग साझेदारियों की घोषणा करेगी, जिससे MSME को और अधिक तेज, आसान और डिजिटल फाइनेंसिंग सुविधाएं मिल सकेंगी.

56 minutes ago

मिडिल ईस्ट संकट का भारत को बड़ा फायदा! 1 साल के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा फ्यूल एक्सपोर्ट

बेहतर रिफाइनिंग मार्जिन और वैश्विक बाजार में सप्लाई गैप का फायदा उठाते हुए भारतीय रिफाइनिंग कंपनियों ने अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपनी पकड़ और मजबूत कर ली.

17 hours ago