होम / बिजनेस / यहां Kotak Mahindra Bank ने इस ज्वैलरी ब्रैंड को दी OTS की मंजूरी, वहां शेयर में आई उछाल

यहां Kotak Mahindra Bank ने इस ज्वैलरी ब्रैंड को दी OTS की मंजूरी, वहां शेयर में आई उछाल

पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) का शेयर सोमवार सुबह के शेयर मार्केट में कारोबारी सत्र के दौरान उछलकर 129.26 रुपये पर पहुंच गया.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पीसी ज्वैलर (PC Jeweller) को कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) ने राहत की खबर दी है. इसके बाद ज्वैलरी बैंक के शेयर में तेजी भी देखने को मिली है. दरअसल, कोटक महिंद्रा बैंक ने पीसी ज्वैलर को अपने बकाया के एकमुश्त निपटान (OTS) के लिए मंजूरी दे दी है. इस खबर के बाद सोमवार को शेयर मार्केट में कारोबारी सत्र के दौरान पीसी ज्वैलर का शेयर उछलकर 129.26 रुपये पर पहुंच गया. तो चलिए जानते हैं शेयर में कितनी तेजी आई है?

शेयर में आई 5 प्रतिशत की तेजी
पीसी ज्वैलर ने रेगुलेटरी फाइलिंग में जानकारी दी है कि कोटक महिंद्रा बैंक ने ई-मेल के माध्यम से कंपनी द्वारा प्रस्तुत वन टाइम सेटलमेंट (OTS) प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है. कंपनी ने बकाया राशि के निपटान के लिए ओटीएस का विकल्प चुना था. अनुमोदित ओटीएस के नियमों और शर्तों में निपटान के तहत दिए जाने वाले कैश और इक्विटी कंपोनेंट सिक्योरिटिज और बंधक संपत्तियों को जारी करना आदि शामिल हैं. बता दें, खबर लिखने के दौरान कंपनी का शेयर 5 प्रतिशत की तेजी के साथ 129.26 पर पहुंच गया.

14 बैंकों के कंसोर्टियम को निपटान प्रस्ताव
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जून तिमाही के नतीजों में कंपनी ने घोषणा की थी कि उसने 14 बैंकों के कंसोर्टियम को निपटान प्रस्ताव (OTS) सौंपा है. इसके अलावा वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में भारतीय स्टेट बैंक, प्रमुख बैंक ने एनसीएलटी दिल्ली के समक्ष अपनी याचिका वापस लेने के लिए मामला दायर किया, जिसमें भारतीय दिवाला और शोधन अक्षमता कोड (IBC) की धारा 7 के तहत कॉर्पोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया शुरू करने की मांग की गई थी. कंपनी ने कहा कि याचिका वापस ले ली गई, जैसा कि एनसीएलटी दिल्ली ने 30 अप्रैल, 2024 के अपने आदेश में पुष्टि की है.

इसे भी पढ़ें-HDFC बैंक से अब लोन लेना हुआ महंगा, इतना बढ़ गया MCLR...

2,705.14 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारक से मिली मंजूरी 
कंपनी ने पूरी तरह से कन्वर्टेबल वारंट के प्रीफ्रेंशियल इश्यू के जरिए 2,705.14 करोड़ रुपये जुटाने के लिए शेयरधारक की मंजूरी भी हासिल कर ली है. ये फंड बकाया बैंक लोन चुकाने, कार्यशील पूंजी आवश्यकताओं को पूरा करने और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों को पूरा करने के लिए निर्धारित किए जाते हैं. कंपनी ने अपनी ब्रैंड उपस्थिति बढ़ाने पर फिर से ध्यान केंद्रित किया है. 30 जून, 2024 तक कंपनी 15 राज्यों के 42 शहरों में 57 शोरूम (चार फ्रैंचाइजी समेत) का एक मजबूत नेटवर्क बनाए रखती है. 

(डिस्क्लेमर: शेयर मार्केट बाजार जोखिमों के अधीन है. किसी भी शेयर में निवेश से पहले किसी एक्सपर्ट्स से परामर्श जरूर लें, बिना किसी परामर्श के निवेश करने पर आपको आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है.)
 
टैग्स  
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

18 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

18 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago