✕

होम / बिजनेस / 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे HDFC Bank के नियम: Imperia ग्राहकों के लिए कड़ी हुई शर्तें

1 अक्टूबर से बदल जाएंगे HDFC Bank के नियम: Imperia ग्राहकों के लिए कड़ी हुई शर्तें

HDFC बैंक 1 अक्टूबर 2025 से अपने Imperia प्रोग्राम के लिए नए नियम लागू करने जा रहा है. इन बदलावों का असर न केवल नए ग्राहकों पर, बल्कि पहले से जुड़े ग्राहकों पर भी पड़ेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

देश के प्रमुख निजी बैंकों में से एक, HDFC Bank ने अपने प्रीमियम Imperia प्रोग्राम के नियमों में बदलाव की घोषणा की है. बैंक ने स्पष्ट किया है कि 1 अक्टूबर 2025 से नए नियम प्रभावी होंगे, और इनका पालन पुराने और नए दोनों ग्राहकों को करना होगा. बैंक का कहना है कि 30 जून 2025 या उससे पहले जो ग्राहक Imperia प्रोग्राम में शामिल हो चुके हैं, उन पर भी ये संशोधित शर्तें लागू होंगी. अगर आप HDFC Bank के ग्राहक हैं और Imperia प्रोग्राम का लाभ ले रहे हैं या लेने की योजना बना रहे हैं, तो चलिए इन नए नियमों को ध्यान से समझें.

अब चाहिए 1 करोड़ रुपये की TRV

नए नियमों के तहत HDFC Bank ने Imperia स्टेटस पाने या बनाए रखने के लिए Total Relationship Value (TRV) की नई सीमा तय की है. अब Imperia ग्राहक बनने के लिए ग्राहक और उसके परिवार के कुल खातों में कम से कम 1 करोड़ रुपये की TRV होनी चाहिए.

TRV क्या है?

TRV का मतलब है कि ग्राहक का बैंक के साथ कुल वित्तीय संबंध कितना मजबूत है. इसमें सिर्फ सेविंग्स अकाउंट ही नहीं, बल्कि करेंट अकाउंट, फिक्स्ड डिपॉजिट, निवेश और अन्य वित्तीय सेवाएं भी शामिल होती हैं. बैंक ने यह भी बताया कि 1 जुलाई 2025 के बाद जिन ग्राहकों का Imperia स्टेटस नया बना है, या जिन्हें अपग्रेड/डाउनग्रेड किया गया है, उन पर पहले से ही ये नियम लागू हो चुके हैं.

Imperia ग्राहकों को मिलती हैं ये प्रीमियम सुविधाएं

Imperia प्रोग्राम में शामिल ग्राहकों को बैंक कई तरह की प्रीमियम बैंकिंग सुविधाएं मुफ्त में प्रदान करता है, जिनमें शामिल हैं:

- किसी भी शाखा से पैसा ट्रांसफर करने की सुविधा
- चेक रोकने (Stop Payment) का निर्देश देना
- डुप्लीकेट स्टेटमेंट या पुराने रिकॉर्ड की मांग
- इंटरेस्ट या बैलेंस सर्टिफिकेट प्राप्त करना
- सिग्नेचर अटेस्टेशन और एड्रेस कन्फर्मेशन की सुविधा

TRV नहीं तो भी बने रह सकते हैं Imperia ग्राहक

HDFC Bank ने यह भी स्पष्ट किया है कि कुछ पुरानी शर्तें अभी भी मान्य रहेंगी. यानी अगर कोई ग्राहक TRV की नई शर्त पूरी नहीं कर पा रहा है, तो भी वह निम्नलिखित में से कोई एक शर्त पूरी करके Imperia में बना रह सकता है:

1. करेंट अकाउंट में 15 लाख रुपये का औसत तिमाही बैलेंस
2. सेविंग्स अकाउंट में 10 लाख रुपये का औसत मासिक बैलेंस
3. सेविंग्स, करेंट और फिक्स्ड डिपॉजिट को मिलाकर 30 लाख रुपये का औसत मासिक बैलेंस
4. HDFC कॉर्पोरेट सैलरी अकाउंट जिसमें हर महीने कम से कम 3 लाख रुपये की सैलरी आती हो

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

8 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

11 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

12 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

12 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

8 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

18 hours ago