होम / बिजनेस / जल्द महंगा हो सकता है सिगरेट का कश लगाना, GST Council ले सकती है यह बड़ा फैसला

जल्द महंगा हो सकता है सिगरेट का कश लगाना, GST Council ले सकती है यह बड़ा फैसला

शनिवार को जीएसटी काउंसिल की 48वीं बैठक है, टैक्स चोरी पर लगाम कसने के लिए भी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स चर्चा करेंगे.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्लीः सिगरेट व अन्य तंबाकू उत्पादों का सेवन करना और महंगा हो सकता है. ऐसा इसलिए क्योंकि सरकार इन वस्तुओं पर होने वाली टैक्स की चोरी को रोकने के लिए ऐसा किया जा सकता है. इसके अलावा ऑनलाइन गेमिंग पर टैक्स लगाने में बढ़ोतरी की जा सकती है. शनिवार को जीएसटी काउंसिल की 48वीं बैठक है, जिसमें वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अलावा वित्त राज्य मंत्री और राज्यों के वित्त मंत्री व अधिकारी भाग लेंगे. 

लिए जा सकते हैं ये बड़े फैसले

जीएसटी काउंसिल की कानून समिति जिसमें केंद्र और राज्यों के कर अधिकारी शामिल हैं ने काउंसिल को जीएसटी अपराधों के लिए अभियोजन शुरू करने के लिए मौद्रिक सीमा बढ़ाने का सुझाव दिया है. कानून समिति ने यह भी सुझाव दिया है कि जीएसटी अपराधों के कंपाउंडिंग के लिए करदाता द्वारा देय शुल्क को कर राशि के 25 प्रतिशत तक कम किया जाना चाहिए.इसने वर्तमान में 5 करोड़ रुपये से अभियोजन शुरू करने की सीमा को बढ़ाकर 20 करोड़ रुपये करने का सुझाव दिया है.

गुटखा व पान मसाला कारोबारियों पर कसेगी लगाम

गुटखा और पान मसाला बनाने वाले कारोबारियों द्वारा की जाने वाली टैक्स चोरी पर लगाम कसने के लिए भी ग्रुप ऑफ मिनिस्टर्स चर्चा करेंगे. इसके अलावा सभी तंबाकू उत्पादों पर लगने वाले सेस में बढ़ोतरी पर भी विचार किया जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि यह उत्पाद स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है और लोगों को इनके सेवन से रोकने के लिए ऐसा किया जा सकता है. 

माल और सेवा कर अपीलीय न्यायाधिकरण (GSTATs) की स्थापना के संबंध में, GoM ने सुझाव दिया है कि न्यायाधिकरणों में दो न्यायिक सदस्य और केंद्र और राज्यों के एक-एक तकनीकी सदस्य के अलावा प्रेसीडेंट के रूप में एक सेवानिवृत्त सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश शामिल होने चाहिए. जीएसटीएटी पर जीओएम जुलाई में हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की अध्यक्षता में स्थापित की गई थी. 

28 फीसदी टैक्स ऑनलाइन गेमिंग पर लगने की संभावना

ऑनलाइन गेमिंग, कसीनो और घुड़दौड़ पर लगने वाले टैक्स में 18 से सीधे 28 फीसदी करने का सुझाव जो पिछली बैठक में दिया गया था उस पर भी इस बार सहमति बन सकती है. टैक्स सकल गेमिंग राजस्व पर लगाया जाता है, जो कि ऑनलाइन गेमिंग पोर्टल्स द्वारा लिया जाने वाला शुल्क है.

VIDEO: कैसे टेस्टिंग सेक्‍टर में आने जा रहा है बड़ा बूस्‍ट, जानिए TIICCI के चेयरमैन शैलेन्‍द्र सरोज से

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

5 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

6 hours ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

9 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

9 hours ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

10 hours ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

5 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

6 hours ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

9 hours ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

5 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

8 hours ago