✕

होम / बिजनेस / Groww IPO को हरी झंडी : 1 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी, वैल्यूएशन रिकॉर्ड स्तर पर

Groww IPO को हरी झंडी : 1 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी, वैल्यूएशन रिकॉर्ड स्तर पर

Groww का आगामी IPO एक ऐतिहासिक फंड रेजिंग इवेंट साबित हो सकता है. तेजी से बढ़ते यूजर बेस और मजबूत वित्तीय प्रदर्शन के दम पर कंपनी भारतीय निवेशकों को आकर्षित करने के लिए तैयार है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत का प्रमुख स्टॉक ब्रोकिंग और म्युचुअल फंड निवेश प्लेटफॉर्म Groww को भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (SEBI) से अपने आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) लाने की मंजूरी मिल गई है. कंपनी इस पेशकश के जरिए लगभग 1 अरब डॉलर जुटाने की योजना बना रही है. यह भारतीय कैपिटल मार्केट में प्राइमरी स्तर पर अब तक की सबसे बड़ी फंड रेजिंग मानी जा रही है.

वैल्यूएशन 7-8 अरब डॉलर तक

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस आईपीओ के जरिए Groww की वैल्यूएशन 7 से 8 अरब डॉलर के बीच आंकी जा रही है. इससे पहले जून 2025 में कंपनी ने GIC और ICONIQ Capital से लगभग 20.23 करोड़ डॉलर जुटाए थे, उस समय इसकी वैल्यूएशन 7 अरब डॉलर थी. कंपनी ने 26 मई 2025 को गोपनीय फाइलिंग की थी, जिससे उसे पब्लिक डोमेन में डॉक्युमेंट जारी किए बिना ही रेगुलेटर से टिप्पणियां प्राप्त करने का अवसर मिला.

भारत का सबसे बड़ा स्टॉक ब्रोकर

2016 में स्थापित Groww आज भारत का सबसे बड़ा स्टॉक ब्रोकिंग प्लेटफॉर्म बन चुका है. इसके 1.26 करोड़ से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं. यह म्युचुअल फंड निवेश के लिए भी सबसे ज्यादा इस्तेमाल होने वाला ऐप माना जाता है. मई 2025 में कंपनी ने वेल्थ मैनेजमेंट क्षेत्र में प्रवेश किया और इसके तहत वेल्थटेक स्टार्टअप फिस्डोम (Fisdom) को 15 करोड़ डॉलर की कैश डील में खरीदा.

फाइनेंशियल प्रदर्शन

वित्त वर्ष 2025 में Groww का प्रदर्शन काफी मजबूत रहा. सूत्रों के मुताबिक कंपनी ने 1,818 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया, जो पिछले वर्ष की तुलना में तीन गुना अधिक है. वहीं इसकी कुल राजस्व आय 4,056 करोड़ रुपये रही. हालांकि, खबर लिखे जाने तक Groww की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया.

निवेशकों का समर्थन और भारत में शिफ्टिंग

नवंबर 2024 में Groww ने अपनी कंपनी का पंजीकृत पता अमेरिका से भारत स्थानांतरित किया था, ताकि वह घरेलू स्टॉक एक्सचेंजों में सूचीबद्ध हो सके. कंपनी को Tiger Global, Peak XV Partners और Ribbit Capital जैसे बड़े निवेशकों का मजबूत समर्थन प्राप्त है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

8 hours ago

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

11 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

12 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

13 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

10 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

8 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

18 hours ago