✕

होम / बिजनेस / GoZoop-Yaap का 100 करोड़ रुपये का मेगा मर्जर, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल एड नेटवर्क

GoZoop-Yaap का 100 करोड़ रुपये का मेगा मर्जर, भारत को मिलेगा नया ग्लोबल एड नेटवर्क

यह मर्जर न केवल भारत के विज्ञापन क्षेत्र में नई ऊर्जा लेकर आएगा, बल्कि देश को ग्लोबल मार्केटिंग स्पेस में प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में भी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

भारत में डिजिटल और विज्ञापन जगत की बड़ी खबर सामने आई है. गोजूप ग्रुप ने याप (Yaap Digital) के साथ एक रणनीतिक मर्जर का ऐलान किया है*, जिसकी डील का मूल्यांकन 100 करोड़ रुपये से अधिक बताया जा रहा है. यह लेन-देन इक्विटी और कैश के मिश्रण से संरचित किया गया है. फिलहाल यह समझौता ड्यू डिलिजेंस, रेगुलेटरी अप्रूवल और अन्य औपचारिकताओं के पूरा होने पर निर्भर है.

विज्ञापन जगत में नई ताकत

मर्जर पूरा होने के बाद याप और गोजूप मिलकर भारत का घरेलू ग्लोबल विज्ञापन नेटवर्क खड़ा करेंगे. दोनों कंपनियां मीडिया, कस्टमर एक्सपीरियंस, क्रिएटिव, इंफ्लुएंसर मार्केटिंग, एनालिटिक्स और टेक-ड्रिवन सॉल्यूशंस के क्षेत्र में अपनी विशेषज्ञता को मिलाकर ब्रांड्स को एंड-टू-एंड और स्केलेबल सॉल्यूशंस उपलब्ध कराएंगी.

याप के संस्थापक का बयान

याप के संस्थापक अतुल हेजे ने कहा “याप का मिशन हमेशा से भविष्य के लिए तैयार एक स्वतंत्र नेटवर्क बनाने का रहा है, जो रचनात्मकता, तकनीक और संस्कृति को बड़े पैमाने पर एक साथ लाए. गोजूप के साथ यह साझेदारी हमारे वैश्विक महत्वाकांक्षा की दिशा में एक बड़ा कदम है. हम भारतीय जड़ों से जुड़े रहते हुए विश्वस्तरीय समाधान ब्रांड्स तक पहुंचाना चाहते हैं.”

गोजूप के सह-संस्थापकों का बयान

गोजूप ग्रुप के सह-संस्थापक रोहन भंसाली और अहमद अफताब नकवी ने कहा “यह सिर्फ दो कंपनियों का मिलन नहीं है, बल्कि वैश्विक मार्केटिंग और कम्युनिकेशन क्षेत्र में भारत की स्वतंत्र पहचान को मजबूत करने की दिशा में कदम है. याप और गोजूप की संयुक्त ताकत भारतीय विज्ञापन उद्योग को एक नया भविष्य देगी, जहां रचनात्मकता, तकनीक और स्वतंत्रता ही अगला अध्याय तय करेंगे.”

आगे की राह

नेतृत्व संरचना, गवर्नेंस और इंटीग्रेशन प्लान से जुड़े विस्तृत विवरण डील के आगे बढ़ने और प्रक्रिया के पूरे होने पर साझा किए जाएंगे.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

अगले हफ्ते 7 शेयर होंगे एक्स-डिविडेंड, R Systems देगी ₹8 प्रति शेयर

BSE के आंकड़ों के मुताबिक, 29 सितंबर से 1 अक्टूबर के बीच इन कंपनियों के शेयर एक्स-डिविडेंड होंगे. इस सूची में Steel Authority of India (SAIL), Indraprastha Gas (IGL) और R Systems International जैसी कंपनियां शामिल हैं.

7 hours ago

शादी अब सिर्फ रस्म नहीं, पूरा एक्सपीरियंस है: VanVivaha 2026 में दिखी बदलती वेडिंग इंडस्ट्री की तस्वीर

फैशन से ज्वेलरी, डेस्टिनेशन वेडिंग से ट्रैवल और डेकोर से टेक्नोलॉजी तक, भारतीय शादियों का कारोबार तेजी से एक बड़े लाइफस्टाइल इकोसिस्टम में बदल रहा है. गुरुग्राम में आयोजित VanVivaha 2026 में इसी बदलती तस्वीर की झलक देखने को मिली

9 hours ago

UPITS 2026: YEIDA में 469 करोड़ रुपये की 5 औद्योगिक परियोजनाओं के लिए जमीन आवंटित

शुक्रवार को उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो (UPITS) 2026 के उद्घाटन के दौरान इन कंपनियों को जमीन आवंटन पत्र सौंपे गए. केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने पांचों कंपनियों के प्रतिनिधियों को लेटर ऑफ अलॉटमेंट प्रदान किए.

9 hours ago

JSW One Platforms ने 3,054 करोड़ रुपये के IPO के लिए दाखिल किए ड्राफ्ट पेपर, जानें पूरा प्लान

प्रस्तावित IPO में 1,300 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू और मौजूदा निवेशकों की ओर से 1,754 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल शामिल है.

12 hours ago

बड़ी खबरें

अक्टूबर में आएगी 100% इथेनॉल से चलने वाली कार, गडकरी ने बताया ₹25 वाला फॉर्मूला

गडकरी ने इथेनॉल आधारित वाहनों को बढ़ावा देने की सरकार की नीति का बचाव करते हुए कहा कि भारत में इथेनॉल का इस्तेमाल बढ़ने से पेट्रोलियम ईंधन पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है.

7 hours ago

100 अरब डॉलर के एक्सपोर्ट लक्ष्य की ओर भारतीय ज्वेलरी उद्योग, FTA से नए बाजारों पर नजर

भारत मंडपम में 26 से 28 सितंबर तक आयोजित हो रहे तीन दिवसीय बी2बी एक्सपो में 650 से अधिक प्रदर्शक, 3,000 से ज्यादा ब्रांड और 1.5 लाख से अधिक अनूठे डिजाइन प्रदर्शित किए जा रहे हैं. 

5 hours ago

घर खरीदने या किराये पर लेने से पहले जांच सकेंगे इंटरनेट कनेक्टिविटी, TRAI ने लॉन्च किया रेटिंग प्लेटफॉर्म

इस प्लेटफॉर्म पर घरों, दफ्तरों, संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों की डिजिटल कनेक्टिविटी को एक से पांच स्टार के पैमाने पर रेटिंग दी जाएगी.

15 hours ago