होम / बिजनेस / सरकार जल्द लॉन्च करेगी सुपर ऐप, एक ही जगह मिलेगी रेलवे की सभी सर्विस!

सरकार जल्द लॉन्च करेगी सुपर ऐप, एक ही जगह मिलेगी रेलवे की सभी सर्विस!

फिलहाल ट्रेन टिकट बुकिंग के लिए IRCTC ऐप और बाकी रेलवे की सर्विस के लिए अलग ऐप का इस्तेमाल किया जाता है. ये सभी सर्विस एक ही प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए सरकार Super App लेकर आ रही हैं.  

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अब आपको टिकट की बुकिंग से लेकर रेलवे से जुड़ी सभी सर्विस एक ही ऐप पर मिल जाएंगी. दरअसल, केंद्र सरकार यात्रियों के लिए ट्रेन के सफर को आसान बनाने के उद्देश्य से एक नए सुपर ऐप (Super App) को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है. इस ऐप पर रेलवे की सभी सर्विस उपलब्ध रहेंगी. मौजूदा वक्त में ट्रेन टिकट बुकिंग IRCTC ऐप या वेबसाइट से होती हैं, जबकि ट्रेन के स्टेट्स को ट्रैक करने से लेकर पीएनआर चेक करने के लिए यात्रियों को अलग ऐप का इस्तेमाल करना पड़ता है. इससे ट्रेन यात्रियों को काफी दिक्कत होती है. इस समस्या को दूर करने के लिए सरकार नया सुपर ऐप लेकर आ रही है.

मिलेंगी ये सभी सर्विस
मीडिया रिपोर्ट्स इस ऐप पर मोबाइल यूजर्स ऑनलाइन टिकट बुकिंग कर पाएंगे. साथ ही ट्रेन के पीएनआर स्टेट्स को चेक कर पाएंगे. इसके अलावा ट्रेन के ऑनलाइन रनिंग स्टेट्स को चेक करने में आसानी होगी. बता दें कि आज के वक्त में प्लेटफॉर्म से लेकर जनरल टिकट को ऑनलाइन मोड से खरीदा जा सकता है, जिसके लिए पहले तक लंबी लाइन लगानी पड़ती थी. हालांकि रेलवे की सभी ऑनलाइन सर्विस अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर मौजूद हैं, जिसको एक जगह पर लाने के लिए सरकार सुपर ऐप लेकर आ रही है.

ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) सिस्टम 
वहीं, लगातार हो रहे रेल हादसों के चलते सरकार रेलवे की सेफ्टी पर भी पूरा ध्यान दे रही है. इसे लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि उनकी तरफ से ट्रेन के इंफ्रॉस्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि सरकार पिछले एक दशक से इंडियन रेलवे के अत्याधुनिक बनाने पर जोर दे रही है. साथ ही इसे डिजिटली पहले के मुकाबले ज्यादा बेहतर बना रही है. इससे ट्रेन एक्सीडेंट की संख्या में कमी देखने को मिली है. सरकार की तरफ से स्वदेशी ऑटोमेटिक ट्रेन प्रोटेक्शन (ATP) सिस्टम लागू किया गया है, जिसे "कवच" के नाम से जाना जाता है. मौजूदा वक्त में 10 हजार कवच लगाए गए हैं, जो ट्रेन की आपस में होने वाली टक्कर को रोकते हैं.

इसे भी पढ़ें-WhatsApp में शामिल होगा ये फीचर, जल्द ही किसी खास सिलेब्रिटी की आवाज में आपसे बातें करेगा Meta AI

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

17 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

17 hours ago

बड़ी खबरें

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

2 hours ago

नेस्ले इंडिया के खिलाफ FSSAI ने दर्ज किए 3 केस, फॉर्मूला फूड के प्रचार और पोषण मानकों पर उठे सवाल

FSSAI के मुताबिक, Nestlé India के दो उत्पादों के प्रचार में ऐसे दावे पाए गए जिन्हें संबंधित नियमों का उल्लंघन माना गया. इनमें NAN Excella Pro Stage 1 और Lactogen Pro 1 शामिल हैं.

1 hour ago

आंध्र प्रदेश में बनेगा 12 लाख ग्रॉस टनेज क्षमता वाला मेगा शिपयार्ड, ₹15 हजार करोड़ निवेश

इस पूरे क्लस्टर के लिए आंध्र प्रदेश मैरीटाइम बोर्ड और विशाखापत्तनम पोर्ट अथॉरिटी ने मिलकर NSHIP-AP नाम की विशेष कंपनी बनाई है. इस परियोजना के लिए MDL को एंकर शिपयार्ड के तौर पर चुना गया है.

2 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

19 hours ago