होम / बिजनेस / सरकार हुई सख्त, अब आपका डेटा रहेगा पूरी तरह सेफ! लापरवाही पर कटेगी कंपनियों की जेब 

सरकार हुई सख्त, अब आपका डेटा रहेगा पूरी तरह सेफ! लापरवाही पर कटेगी कंपनियों की जेब 

केंद्र सरकार ने पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल का संशोधित ड्राफ्ट जारी किया है, इसे डिजिटल डाटा प्रोटक्शन बिल नाम दिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

डेटा की सुरक्षा हमेशा से एक बड़ा प्रश्न रहा है. कंपनियों की लापरवाही के चलते कई बार कंज्यूमर्स का डेटा लीक हो जाता है. ऐसे कई मामले भी सामने आ चुके हैं, जहां बड़े पैमाने पर ग्राहकों का डेटा लीक हो गया. हालांकि, अब कंपनियों को इस मुद्दे पर लापरवाही बहुत भारी पड़ सकती है. केंद्र सरकार ने पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल का संशोधित ड्राफ्ट आज यानी शुक्रवार को जारी किया है, इसे डिजिटल डाटा प्रोटक्शन बिल नाम दिया गया है. इस बिल में डेटा की सुरक्षा में विफल रहने वाली कंपनियों पर 500 करोड़ रुपए तक के जुर्माने का प्रावधान है. 

पिछले मसौदे में इतना था प्रावधान
अगले कुछ दिनों में सरकार इसे आम लोगों की आपत्ति और सलाह के लिए जारी कर सकती है. 2019 के पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन बिल का जो मसौदा पेश किया गया था उसमें 15 करोड़ या संबंधित कंपनी के ग्लोबल टर्नओवर का 4% जुर्माना लगाने की बात कह गई थी, जिसे अब बढ़ा दिया गया है. संशोधित ड्राफ्ट में भारतीय डेटा संरक्षण बोर्ड स्थापित करने का प्रस्ताव है, जो बिल के प्रावधानों के अनुसार कार्य करेगा. 

डिजिटल ऑफिस लगाएंगे पेनाल्टी
ड्राफ्ट में कहा गया है कि किसी डिजिटल ऑफिस को इस तरह की पेनाल्टी लगाने के लिए अधिकृत किया जा सकता है. ड्राफ्ट के अनुसार, यदि कोई संस्थान लोगों का निजी डेटा जुटाता है और उससे कारोबार करता है, तो उसे इसकी सुरक्षा के लिए कड़े उपाय करने होंगे. अन्यथा उसके खिलाफ कार्रवाई की जा सकेगी. सीधे शब्दों में कहें तो अगर कंपनी डेटा सुरक्षा संबंधी उपाय करने में विफल रहती है और परिणामस्वरूप लोगों की व्यक्तिगत जानकारी लीक हो जाती है, तो उस पर 500 करोड़ तक का जुर्माना लगाया जा सकता है.

अश्विनी वैष्णव ने शेयर किया लिंक
केंद्रीय रेल, संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी इस संबंध में ट्वीट किया है. उन्होंने एक लिंक शेयर करते हुए ड्राफ्ट पर लोगों के सुझाव मांगे हैं. इस लिंक पर जाकर ड्राफ्ट से जुड़ी सभी जानकारी हासिल की जा सकती हैं. गौरतलब है कि बीच में कई बार ये बात सामने आ चुकी है कि कंपनियां लोगों का डेटा संभालने में किस तरह से लापरवाही करती हैं. सरकार को उम्मीद है कि जुर्माना बढ़ाए जाने के चलते डेटा उल्लंघन के मामलों में कमी आएगी.  


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

23 hours ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

23 hours ago

बजट सेगमेंट में OnePlus का नया दांव, N6x नए डिजाइन के साथ 31 जुलाई को होगा लॉन्च

लॉन्च के बाद यह फोन Amazon और OnePlus के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा. तो आइए इस समार्टफोन के फीचर्स और कीमत पर एक नजर डालते हैं.

1 day ago